अब मैं तुम्हें चाहने लगा

अब मैं तुम्हें चाहने लगा

अब,मैं तुम्हें चाहने लगा

अंतरंग विमल प्रवाह,
प्रीत पथ भव्य लगन ।
मृदुल मधुर चाह बिंब,
तन मन अनंत मगन ।
निहार अक्स अनुपमा,
हृदय मधुर गाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

जनमानस व्यवहार पटल,
सर्वत्र खनक सनक ।
परिवार समाज रिश्ते नाते,
सबको हो गई भनक ।
हर घड़ी हर पहर मुझे,
प्रीत नशा छाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

दृष्टि सृष्टि परिध क्षेत्र ,
हर जगह तुम्हारा रूप ।
राग रंग श्रृंगार परिधान,
तुम्हारी रूचि अनुरूप ।
अधरों पर सबसे पहले,
नाम तुम्हारा आने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

अंतर्मन घुंघुरू मृदुल लय,
मिलन विरह अनूप छवि ।
दर्शन आनन रमणीयता ,
मस्त मलंग तरंग नवि ।
तुम्हारी तरुण सौरभ संग,
जगत मोह जाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • प्रतिशोध | Kavita pratisodh

    प्रतिशोध ( Pratisodh )   प्रतिशोध की उठती ज्वाला जब अंगारे जलते हैं सर पर कफ़न बांधे वीर लड़ने समर निकलते हैं   जब बदले की भावना अंतर्मन में लग जाती है तन बदन में आग लगे भृकुटियां तन जाती है   तीखे बाण चले वाणी के नैनों से ज्वाला दहके प्रतिशोध की अग्नि में…

  • ठंड का प्रभाव | Poem in Hindi on thand

    ठंड का प्रभाव ( Thand ka prabhav )    सुनो ठण्ड दुष्कर हो रहा है तुम्हे सहन कर पाना सूर्य तापमान का गिरना और देह का कंपकंपाना   सुनसान हैं सभी सड़कें और धुंध हर तरफ है छाई अपने आकर्षण से बहुत लुभा रही है यह गर्म रजाई   कभी  नर्म, कभी कड़क धूप का…

  • आओ प्यार करें | Aao Pyaar Karen

    आओ प्यार करें ( Aao Pyaar Karen ) आओ प्यार करें,गुलों को हार करें,रूठें इक दूजे से,और मनुहार करें, बीते जो दिनमान,उनको याद करें,आने वाले पल का,स्वागत इंतजार करें,आओ प्यार करें। आभा गुप्ताइंदौर (म. प्र.) यह भी पढ़ें :-

  • बेपरवाही | Beparwahi

    बेपरवाही ( Beparwahi )   खंडहर बोलते तो नहीं कुछ फिर भी बयां कर देते हैं बहुत कुछ रही होगी कभी हवेली शानदार अपनों की किरदार में ही बचा ना कुछ समय मुंह से तो कुछ नहीं कहता कभी पर आगाह जरूर करते रहता है संभल जाते हैं जो वक्त के हालात पर नामो निशान…

  • सुमा मण्डल की कविताएं | Suma Mandal Poetry

    हमें संग ले जाइए आपसे दूर और रहा न जाए।दर्द कितना होवे कहा न जाए।हे दयासागर! आ जाइए।हमको सदा के लिए संग ले जाइए।। श्री चरणों से दूर प्रयोजन नहीं कहीं हमारा।निष्प्राण देह यह विरह का मारा।परमानंद की ज्योति जगाइए।हे दयासागर! आ जाइए।हमको सदा के लिए संग ले जाइए ।। कितनी बहाएंगी और आंसू अंखियां।ताना…

  • वो है सबका पालनहार | Palanhar par Kavita

    वो है सबका पालनहार ( Wo hai sabka palanhar )   एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु परमपिता एवम् तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *