ज़िंदगी

ज़िंदगी

तेरे बिना ये साँझ भी वीरान लगी,
हर सुबह भी अब तो अनजान लगी,
मैं मुस्कराया पर दिल रो दिया,
दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया?

तन्हा हुआ तो वक़्त भी थम गया,
हर रास्ता जैसे मुझसे छिन गया,
जब तू थी, हर मोड़ पे तूने हौंसला दिया,
दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया?

बातें अधूरी, ख्वाब भी चुपचाप हुए,
तेरे बिना लम्हे कितने बेहिसाब हुए,
तुझसे बिछड़ कर हर पल को मैं मर-सा जिया,
दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया?

आज भी भरोसा है की लौटेगी तू,
हर साँस में फिर से मुझे खोजेगी तू,
तेरी जुदाई ने सुकून मुझसे मेरा छीन लिया,
दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया?

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • गौर किया कर | Kavita Gaur Kiya Kar

    गौर किया कर ( Gaur Kiya Kar ) जुमला है ये कठिन मगर कर, सोच समझ अपनाया कर, किसी को हानि न पहुचे वो कर, खुद को भी हर्षाया कर, जोड़ के अपने दोनो कर, सदा बड़ों का आदर कर, कहा गया जो सदा ही कर, प्रभु सम्मुख शीश झुकाया कर, मत औरों की निंदा…

  • हे जग के करतार | Jag ke Kartar

    हे जग के करतार ( He jag ke kartar )   हे जग के करतार, जग का पालनहारा, लौटा दो मुस्कान लबों की, सुनो सांवरा प्यारा ।   घट घटवासी अंतर्यामी, हाल पता है सारा, मंझधार में डूबी नैया, प्रभु लगा दो किनारा।   कुदरत कई रंग बदलती, क्यों लीला करते हो, सबको जीवन देने…

  • उठो पार्थ | Geeta Saar Kavita

    उठो पार्थ ( Utho parth : Geeta Saar ) उठो पार्थ अब बाण उठाओ,पापी का संघार करो। धर्म धार कर कुन्ती नन्दन, पुनः धर्म आधार धरो।   चढा प्रत्यचा गाण्डीव पे तुम,रक्त बीज निसताप करो, मोह त्याग कर शस्त्र उठाओ,भारत का संताप हरो।   याद करो तुम द्रुपद सुता के,खुले केश अंगार नयन। वस्त्रहरण का…

  • अन्नदाता

    अन्नदाता   क्यूँ ! तुम जान लेने पर आमादा हो इन बेकसूर और भोले भाले किसानों की ये अन्नदाता ही नहीं है, देश की रीढ़ भी है ये ही नहीं रहेंगे तो देश कैसे उन्नति करेगा……!   ये तो यूँ भी मर रहे हैं कर्ज़ तले दब कर कभी फाँसी, कभी ज़हर, कभी ऋण कभी…

  • बोनस होली मे आयेगा | Hindi vyang kavita

    बोनस होली मे आयेगा ( Bonus holi me aayega )   बचपन का मजा हंसी ढिठोली में आयेगा। जो बाकी रहेगा वो रंगोली में आयेगा।।   ये हमारी तरक्की नहीं तो और क्या कहें, दीपावली का बोनस होली में आयेगा।।   मुद्दत से आंख लगा के रखा हुआ हूं मैं, न जाने किस दिन वो…

  • अनिंद्य सुंदरी | Anindh Sundari

    “अनिंद्य सुंदरी” ( Anindh Sundari )   सदियों से तुमसे दीप्त सूर्य और प्रदीप्त होकर चांँद भूधर पाकर अपरिमित साहस अवनि अनंत धैर्य उर में धरती है पग धरती हो तुम उपवन में या मन में पुष्पित हो जाती हैं सुप्त कलियां सज जाती हैं मधुरम मंजरियांँ। मुस्कुराने से तुम्हारे फूट पड़ते हैं झरने प्रकृति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *