क्या तुम किसान बनोगे ?

Hindi Kavita on Kisan || क्या तुम किसान बनोगे ?

क्या तुम किसान बनोगे ?

( Kya Tum Kisan Banoge ? )

जब भी छोटे बच्चों से पूछा जाता है-
कि तुम बड़े होकर क्या बनोगे ?…
सब कहते हैं कि
हम बड़े होकर-
डॉक्टर, वकील, इंजीनियर ,
शिक्षक या व्यापारी बनेंगे ।
परंतु कोई ये नहीं कहता
कि हम बड़े होकर किसान बनेंगे ;
क्योंकि छोटे-छोटे बच्चों को भी पता है
कि हमारे देश में
किसानों की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं !
आज के दौर में
खेती-बाड़ी करना घाटे का सौदा है
और जिन बच्चों ने
अपनी चोथी कक्षा की किताब में
‘पूस की रात’ पढ़ी होगी,
वे तो कभी भूलकर भी ना सोचेंगे
किसी बर्फ़ीली रात में
हल्कू की तरह
अकेले खेत-खलिहानों का पहरा देने की ।
इसलिए देश के सभी बच्चे

आज यही मानते हैं-
बेहतर यही है
कि पढ़-लिखकर
कोई आराम का काम किया जाए-
खेती-बाड़ी के अतिरिक्त कुछ भी ।

पर मेरा मानना यही है कि
जिस दिन देश के बच्चे भी
ये कहने लग जाएँ कि
हम भी बड़े होकर किसान बनेंगे ।
उस दिन हमारा भारत
दुनिया में सबसे महान् बन जाएगा
और शायद ये दिन कभी नहीं आएगा !

 

 

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • ख्वाब | Khwab

    ख्वाब ( Khwab)    चाहते हो यदि ऊंचाई को छूना तो रखना याद एक बात सदा हर ऊंचाई के ऊपर भी ,होती है एक और ऊंचाई और उसी का नाम आपकी सफलता है… जमीन से ऊंचाई का सफर सीधा नही होता ठहराव के कई सराय आते हैं मध्य राह मे बहुत ही आकर्षक,लुभावने और मनोरंजक…

  • प्रश्न | Prashn

    प्रश्न ( Prashn )   हर आदमी गलत नहीं होता किंतु ,घटी घटनाएं और मिलते-जुलते उदाहरण ही उसे गलत साबित कर देते हैं भिन्नता ही आदमी की विशेषता है किसी की किसी से समानता नहीं न सोच की ना व्यवहार की तब भी कर लिया जाता है शामिल उसे भ्रम और वहम की कतार में…

  • घर घर आएंगे राम | Ghar Ghar Aayenge Ram

    घर घर आएंगे राम ( Ghar Ghar Aayenge Ram )   घर घर राम आएंगे मर्म धर्म का बतलाएंगे पुन स्थापित होंगे राम अवध में फिर से प्राण प्रतिष्ठा होगी जन-जन के हित साधें राम नरेश अवध के जय श्री राम मनु के वंशज कहलाते श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है श्री राम कौशल्या सुत दशरथ…

  • सूनी होली | Poem suni holi

    सूनी होली ( Suni holi )   छेड़छाड़ ना कोई शरारत ना कोई हॅंसी ठिठोली ना कोई रंगों की महफ़िल ना कोई घूँट ना गोली सारा  जग  वैसा  ही  है पर लगती एक कमी है सोच  रहा  बैठा  मेरा  मन  कैसी  होली हो ली   भीड़ भाड़ औ’ शोरो गुल सब सन्नाटा बन बिखरा जितना…

  • धर्म कर्म में हो बदलाव

    धर्म कर्म में हो बदलाव धर्म , संस्कृति की सरल धारा में ,कर्म की क्षमता को भूल गए हैं । कुरीतियां , जहरीली हवा बहाकर ,कैसे सबको मानव धर्म में वापस लाएं । आंखों को बंद कर मन की ग्रंथि चोक हुई,आलोचक भी हथियार डाल चुके हैं । शुद्ध विचारों की गंभीरता पर हास्य आया…

  • किसान | Kisan par kavita

     किसान  ( Kisan )   क्या करें मजबूर किसान….|| 1.बैलों को हल मे नह दिया, पसीना बहाये किसान | सून-सान पड़ी जमीन पर, हल रहा चलाये किसान | बीज डाल पानी सींचा, अब चौंकीदारी होने लगी | भरपूर फसल का सपना ले, खुशिहाली होने लगी | क्या करें मजबूर किसान….|| 2.दिन दोपहरी रात-दिन, मेहनत कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *