घातक होता कोरोना का प्रहार

घातक होता कोरोना का प्रहार | Kavita Ghatak hota Corona

घातक होता कोरोना का प्रहार

( Ghatak hota corona ka prahar )

 

घातक होता जा रहा अब
कोरोना का प्रहार
देखा नहीं जा रहा अब
प्रकृति का नरसंहार।
कसम से!
माता-पिता की बाहों में
प्राण तज रहे हैं लाल
कुछ ऐसा ही है देश भर का हाल?
अस्पतालों में दवाई नहीं
आक्सीजन की सप्लाई नहीं
नहीं मिल रहे हैं बेड
नेताजी झूट्ठे खिला रहे हैं-
आश्वासनों के ब्रेड!
दोनों हाथ खड़े कर दिए हैं
मानो इस सरकार ने
हृदय हृदय द्रवित हो उठा है
सुनकर चीख पुकार ये।
है लाशों का व्यापार चरम पर
निर्दयी देख रहे हैं तनकर
लूट खसोट मचाई है,
हजार की रेमडीसिविर
पच्चीस हजार में बिकवाई है;
अपने ही जनता को
ठगपतियों से लुटवाई है?
जनता कर रही त्राहि त्राहि
जाने कब खत्म होगी यह व्याधि?
कि जीवन पुनः खुशहाल बने
किसी मां की बांहों में
ग्रास काल न उसका लाल बने।

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : – 

मुर्दे की अभिलाषा | Kavita Murde ki Abhilasha

 

Similar Posts

  • करूं भी तो क्या | Karoon Bhi to Kya

    करूं भी तो क्या हम सबकी जिंदगी भी एक सर्किल की तरह है,इसी में हम सब उलझें और घूमते रहते हैं हरदम।लाइन पर सीधा चलना तुम भी भूले और हम भी,अपने ही कामों में उलझे रहते हैं अब तो हरदम।। हम सबका था रंगीन जीवन अब बेरंग हो गया है,कलर प्लेट में है,या प्लेट कलर…

  • काली जुल्फे | Poem Kali Julfe

    काली जुल्फे ( Kali julfe )    काली जुल्फे काली लटाएं उमड़ आ रही हो घटाएं काले केश मेघ से छाये बादलों में चांद छुप जाए गोरा बदन गाल गुलाबी काली जुल्फे लगे शराबी मदहोशी देख छा जाए गौर वर्ण जादू कर जाए नैना ज्यो लगे तीर कटार जुल्फें करे फिर भी वार दीवाने डूब…

  • माता रानी की महिमा

    माता रानी की महिमा   मां की महिमा अपरंपार हो जाए सबका बेड़ापार कर लो माँ के जगरात्रे पूजा व्रत पाठ नहीं आने देंगी मां तुम पर कोई आंच शक्ति संप्रदाय की देवी दुर्गा आदि शक्ति भवानी अंधकार अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली ममतामयी मोक्षदायिनी जगत कल्याणकारी मां भवानी शांति समृद्धि धन-धान्य देने…

  • कोणार्क सूर्य मंदिर | Kavita Konark Mandir

    कोणार्क सूर्य मंदिर ( Konark Surya Mandir )    वास्तुकला व डिजाइन का वो है ऐसा उदाहरण, समय की गति को दर्शाता सुंदर वहां पर्यावरण। काला पगोड़ा भी कहते इसे गहरे रंग के कारण, एस्ट्रोनोमी, आर्किटेक्चर का अद्भुत उदाहरण।। सूर्य देव की प्रथम किरण आती है इस मंदिर में, ७७२ वर्ष पुराना मंदिर है जो…

  • नया साल आया है

    नया साल आया है स्वर्णिम आभा छाई है नए सपने लाई हैउत्साह का किरण जल रहा है नवीन सपने लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर जो रीति गई वह बीत गईअब क्या पछताना उनको लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर दुख की काली अधियारी थी जोवह अब बीत चुकी हैसुख की नव पुष्पित…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -मृत्यु से पहले

    मृत्यु से पहले ( Mrityu Se Pahle ) ***** तेरे कृत्य काल दिखाएगा दिखा दिखा सताएगा तुमको सब बतलाएगा फेहरिस्त कर्मों की सामने लाएगा देखो समझो! किए क्या क्या हो? जीवन में अपने। तोड़े कितनों के सपने तुमने? जब अपने पर पड़ी है, लग रही बहुत बड़ी है! कष्ट अनंत है दर्द असह्य है प्रतिफल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *