आदत

आदत | Aadat Kavita

आदत

( Aadat )

 

मीठा मीठा बोल कर घट तुला तोलकर
वाणी  मधुरता  घोल  फिर मुख खोलिए

 

प्रतिभा छिपाना मत पर घर जाना मत
सत्कार मेहमानों का हो आदत डालिए

 

प्रातः काल वंदन हो शुभ अभिनंदन हो
सेवा  कर्म  जीवन  में  आदत  बनाइए

 

रूठे को मना लो आज करना है शुभ काज
मोती  प्रेम  के  लेकर  जग  में  लुटाईये

 

भोर भए जागकर नित्य सारे काज कर
हरि  सुमिरन  की  भी  आदत  बनाईये

 

पर उपकार करो मन में विचार करो
सच्चाई की डगर पर आप चले जाइए

 

आदत ऐसी बनाओ दिल ना कोई दुखाओ
सब  के  दुख  दर्द  में  काम आप आइए

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जंगल | Jungle par kavita

 

 

Similar Posts

  • सोच की नग्नता | Soch ki Nagnata

    सोच की नग्नता ( Soch ki Nagnata )   भरी गागर में और जल भरता नहीं बदल गई हो दिशा जिसकी वो तना सीधे खड़ा रहता नहीं लाख चाहकर भी आप सोच किसी की बदल सकते नहीं मिले हो जो संस्कार गर्भ से ही युवापन के बाद उसे सुधार सकते नहीं परिवार, पड़ोस ही देता…

  • कर्म पथ | Karm Path

    कर्म पथ ( Karm Path )   जुड़ने की कोशिशों मे टूटा हूं कई बार अपनों के साथ होने मे छूटा हूं कई बार पहुंचकर भी ऊंचाई तक गिरा हूं कई बार फिर भी अभी हारा नही हूं कमजोर जरूर हूं,बेचारा नही हूं…. मरते देखा हूं कई बार अपनों के नाते ही स्वाभिमान को कर…

  • श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

    श्री रामवतार जी ( Shri Ramvatar Ji )   श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ************* स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व , शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान । परम शिक्षक पद सेवा स्तुति, सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान । कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि, शिक्षण अधिगम नव अध्याय । श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।…

  • माँ जैसी दीदी | Kavita Maa Jaisi Didi

    माँ जैसी दीदी ( Maa Jaisi Didi ) मांँ जैसी मेरी दीदी मेरी दीदी प्यारी है सबसे लाड दुलारी है बहन की प्यारी दीदी। मम्मी पापा की बिटिया रानी है। माँ जैसी मेरी दीदी सबसे प्यारी वह खुद भी पढ़ती मुझे पढ़ाती दुनिया का अद्भुत ज्ञान बताती विज्ञान व गणित मुझे सिखाती माँ जैसी मेरी…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -बजट -2021

    बजट -2021 ( Budget -2021 )   देश की परंम्परा निभाने का दिन आया  है अपने  देश  ने  वार्षिक  बजट दिखाया है   महिला मजदूर उद्योगपतियों कृषको  सभी के लिए चुनौति बन कर आया है     सीतारमण ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है नौकरीपेशा  को  थोड़ी राहत दिलवाई है   सरकारी गैरसरकारी सब के लिए…

  • मैं अक्सर

    मैं अक्सर   मैं अक्सर गली में बजती तुम्हारी पायल के घुँघरुओं की रुनझुन से समझ लेता हूँ तुम्हारा होना……   बजती है जब-जब सुबह-शाम या दोपहर जगाती है दिल की धड़कन और देखता हूँ झांक कर बार बार दरवाजे से बाहर…….   बहुत बेचैन करती है मुझे छनकती तुम्हारी पायल और खनकती पायल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *