आग

आग | Aag par kavita

 आग 

( Aag )

 

जीवन में आग का महत्व……||

1.एक दम पवित्र एक दम तेज, देवों मे भी एक है |
खुद मे हर चीज मिलाती, काम भी उसके नेक है |
सुख-दुख मे काम आती, रोशनी उज्वलित होती है |
अपनी छाप छोड़ती जब, अग्नी प्रज्वलित होती है |

जीवन में आग का महत्व……||

2.सात फेरे अग्नी के साथ, अग्नी के समक्ष होते हैं |
अग्नी को साक्षी मान, बन्धन के सात वचन होते हैं |
हवन अग्नी मे-फेरे अग्नी के, अग्नी से दीप जलते हैं |
अग्नी से ही पकता भोजन, सब लोगों के पेट भरते हैं |

जीवन में आग का महत्व……||

3.अगर लगाते जान-बूझ कर, बस्तियां जल जाती हैं |
कहीं पर जलतीं बहू-बेटियां, तडप-तडप मर जाती हैं |
कहीं फैक्ट्रियां ध-ूधू कर जलतीं, गलतियां हो जाती हैं |
अनेकों जलकर खाक हो जाते, हंस्तियां मिट जाती हैं |

जीवन में आग का महत्व……||

4.चिता जलाती बदन फूँकती, अस्त्वित भी मिटाती है |
पार्थिव तन को मुक्ती देती, खुद अपने संग जलाती है |
जंगलों मे लग जाती तो, सब तहस-नहस हो जाता है |
“हैं” छोड कर “थे” रह जाते, जो अग्नी से टकरता है |

जीवन में आग का महत्व……||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :-

मधु | Madhu par kavita

Similar Posts

  • आखिर में | Aakhir Mein

    आखिर में ( Aakhir Mein )    आज के इस विकास शील माहौल में घर का मुखिया होना गुनाह नहीं है किंतु , परिवार के भविष्य के लिए स्वयं के भविष्य को भुला देना ही सबसे बड़ा गुनाह है बेशक, परिवार आपका है जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व आपकी है धर्म कर्म सभी परिवार के लिए जरूरी…

  • संतोष | Santosh par Kavita

    संतोष ( Santosh )   वक्त और हालात हमें सिखा रहे कई बात संतोष सुख का सागर आनंद मिले दिन रात   दमके सुंदर चेहरा होंठों की मुस्कानों से खुशियां मिलती हृदय को विरद बड़ाई कानो से   समदर्शी समभाव भरा सहनशीलता भरपूर धीरज धर्म संतोष हो घर खुशियां बरसे हजूर   जीवन में आनंद…

  • राधे-कृष्णा नाम जपो | Radhe-Krishna kavita

    राधे-कृष्णा नाम जपो ( Radhe-Krishna naam japo )    राधे-कृष्णा नाम जपो थोड़ी कर लो यारो बन्दगी, जितने दिन तक जिओगे उसी को कहते ज़िंदगी। क्यो करते हो व्यर्थ में चिन्ता आने वाले वक्त की, जैसे तन को साफ रखते मन की मिटाओ गंदगी।।   माना मंजिल दूर है लेकिन मेहनत अपनें हाथ है, वक्त…

  • शिव शंकर प्यारे | Shiv Shankar Pyare

    शिव शंकर प्यारे ( Shiv Shankar Pyare )   शिव शंकर प्यारे ओ भोले डमरू की डम डम ओ चिमटा बाज रहा छम छम निश दिन तुझे पुकारे शिव ओ शंभू प्यारे जटा से बहे भगीरथी धारा औघड़ दानी शंकर प्यारा भोले शंकर सबके सहारे हर लो बाबा कष्ट हमारे ओ शंभू प्यारे शिव शंभू…

  • हल्ला बोल | Kavita

    हल्ला बोल ( Halla Bol )   बोल मजूरे, हल्ला बोल ! खोल के रख दे सबकी पोल सारी दुनिया हो रही डाँवाडोल सोई जनता की आँखें खोल बोल मजूरे, हल्ला बोल । पहले तोल, फिर कुछ बोल दिमाग़ों के बंद दरवाज़ें खोल अब ना होने देंगे कोई झोल अंदर-बाहर के सच को टटोल ।…

  • अस्तित्व की लड़ाई | Astitva kavita

    अस्तित्व की लड़ाई ( Astitva ki ladai ) ***** सूखी टहनियों सा मैं हो गया हूं नाज़ुक हल्का और कमजोर ज्यादा ना लगाओ तुम मुझ पर अपना ज़ोर टूट जाऊंगा बन तिनका बिखर जाऊंगा तेरे किसी काम अब न आ पाऊंगा सिवाए जलावन के ले आओ माचिस और मटिया तेल खत्म कर दो सारा यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *