अब मैं तुम्हें चाहने लगा

अब मैं तुम्हें चाहने लगा

अब,मैं तुम्हें चाहने लगा

अंतरंग विमल प्रवाह,
प्रीत पथ भव्य लगन ।
मृदुल मधुर चाह बिंब,
तन मन अनंत मगन ।
निहार अक्स अनुपमा,
हृदय मधुर गाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

जनमानस व्यवहार पटल,
सर्वत्र खनक सनक ।
परिवार समाज रिश्ते नाते,
सबको हो गई भनक ।
हर घड़ी हर पहर मुझे,
प्रीत नशा छाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

दृष्टि सृष्टि परिध क्षेत्र ,
हर जगह तुम्हारा रूप ।
राग रंग श्रृंगार परिधान,
तुम्हारी रूचि अनुरूप ।
अधरों पर सबसे पहले,
नाम तुम्हारा आने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

अंतर्मन घुंघुरू मृदुल लय,
मिलन विरह अनूप छवि ।
दर्शन आनन रमणीयता ,
मस्त मलंग तरंग नवि ।
तुम्हारी तरुण सौरभ संग,
जगत मोह जाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • शुभ होती है ये बिछिया जोड़ी | Bichhiya par Kavita

    शुभ होती है ये बिछिया जोड़ी ( Shubh hoti hai ye bichhiya jodi )    सदियों से चली आ रही है ये कई सारी प्रथाएं, शादी पश्चात स्त्रियों को बिछिया सैट पहनाएं। यह भी होती है शादी शुदा स्त्रियों की पहचान, जो पति पत्नी के संबंध को मजबूत है बनाएं।। इस बिछिया को सोलह श्रृंगारों…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

  • ओमिक्रॉन वैरिएंट से रखना दूरी | Omicron par kavita

    ओमिक्रॉन वैरिएंट से रखना दूरी ( Omicron variant se rakhna doori )   भैया मास्क बहुत जरुरी ऑमिक्रोन से रखना दूरी, वैक्सीनेशन करवाएं अपना यें सबके लिए ज़रुरी। घर-परिवार और मित्रों को इसके बारे में समझाएं, कोरोना वायरस से भयंकर यें ऑमिक्रोन बिमारी।। पहला केश पाया गया ये ऑमिक्रोन का अफ्रीका, बढ़ रहा यें आज…

  • आओ हम रंगों में डूबे | Geet Aao Hum Rangon mein Doobe

    आओ हम रंगों में डूबे। ( Aao hum rangon mein doobe )    होलिया में आया रे निखार, आओ हम रंगों में डूबें। लहंगा नया रे जालीदार, आओ हम रंगों में डूबें। रंगों की बौछार,फागुन की मस्ती, पियो तू आँखों से डूबे न कश्ती। खुलके करो रे! सब प्यार, आओ हम रंगों में डूबें। होलिया…

  • आम | Aam kavita

    आम ( Aam )   खाओ ताजा-ताजा आम कहते फलों का राजा आम। कुछ कच्चा कुछ पक्का आम कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।। बागों में जब बौरे आम कोयल बोले सुबह और शाम । देख टिकोरा तोड़े छोरा भूल के घर का सारा काम।। लंगड़ा चौसा और दशहरी ना जाने हैं कितने नाम । बने…

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *