Anindh Sundari

अनिंद्य सुंदरी | Anindh Sundari

“अनिंद्य सुंदरी”

( Anindh Sundari )

 

सदियों से
तुमसे दीप्त सूर्य
और प्रदीप्त होकर चांँद
भूधर पाकर
अपरिमित साहस
अवनि अनंत धैर्य
उर में धरती है
पग धरती हो तुम
उपवन में या मन में
पुष्पित हो जाती हैं
सुप्त कलियां
सज जाती हैं
मधुरम मंजरियांँ।

मुस्कुराने से तुम्हारे
फूट पड़ते हैं झरने
प्रकृति पहन लेती है
नव पल्लवों के गहने
ख्वाहिशों की
पंखुड़ियांँ झरने
लगती हैं तन
मन में झर -झर
मृदु हास सांँस में भर
गुंजन करने
लगते हैं भ्रमर।

विद्रुम अधर पर
मुकुंद की बांँसुरी बन
प्रेमराग गाती हो
कण-कण
लहर -लहर में
आल्हाद का संगीत
सजाती हो
इस गान से गात-गात में
स्फुंरण- पुलकन
ओ अपूर्व आनंद
आविर्भूत हो जाता है ।

तुम्हारी नेह दृष्टि से
इंद्रधनुषी हो जाते हैं
सारे आकाश
सुर्ख हो जाते हैं
तरु पलाश
सघन हो जाती हैं
पुष्प वल्लरियांँ
महक उठती हैं
मोहक मंजरियाँ
प्रकृति करने लगती है
जैसे महारास ।

तुम्हारे नूपुर नाद से
अखिल विश्व डोल जाता है
मनीषियों को भी यह
विलास -वैभव
भरमाता है
विश्वस्वामिनी ,चिरसुंदरी
यह तेरा विलास
कण-कण को
आता है रास
सभी पर वशीकरण
का मंत्र फूंँक
देकर अतींद्रिय सुख
अकस्मात इंद्रियातीत
हो जाती हो।

तुम्हारा ही विलक्षण रुप
यत्र- तत्र समाया
दिव्य आभा से परिपूरित
चारु ब्रह्मांँड
नव रूप में सजाया
हे ! स्वप्न देवी
अनिंद्य सुंदरी,महामाया।

 

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

 aarambhanushree576@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

बूँदों की सरगम | Boondon ki Sargam

Similar Posts

  • रक्तदान पर कविता

    रक्तदान पर कविता रक्तदान महादान, ईश्वर भक्ति के समान, वक्त में मिल जाए गर, बॅच सके किसी की जान, पुण्य हो कल्याण हो, सहृदयता का भान हो, सफल हो जीवन यात्रा, जब जरूरत मंद को, वक्त मे हम दान दें, रक्त की कुछ मात्रा, रक्त बिन जो जा रहा, लौट के न आएगा फिर, करो…

  • जो चला गया | Jo chala gaya | Poem in Hindi

    1. जो चला गया   जो चला गया हैं छोड़ तुझे,उस मोह में अब क्या पड़ना हैं। जीवन सूखी बगिया में,  सब रंग तुम्हे ही भरना हैं। आसूं का संचय करो हृदय में, जिष्णु सा सम्मान भरो, इतिहास अलग ही लिखना है, अवनि को तुमको छूना है।   2. हमीं से मोहब्बत    हमीं से…

  • पायल | Payal kavita

    पायल ( Payal )   कहीं सीमा का बंधन देखो कहीं रात अलबेली है पैरों की पायल है मेरी या जंजीर की बेडी है   रुके रुके कदमों से देखो अठखेली ये करती है रुनझुन रुनझुन करते करते सांझ सलोनी कटती है   छम छम करता बचपन बीता झनक झनक करते यौवन छनक छनक सी…

  • होली आई | Kavita holi aayi

    होली आई  ( Holi Aayi )   होली आई, होली आई रंग-बिरंगी ख़ुशियाँ लाई ।   हाथों में लें लो पिचकारी, रंग डालने की करो तैयारी ।   पानी से भर रखें हैं ग़ुब्बारें दिल में उठे प्रेम की फुहारें ।   सबके चेहरे रंगों से भरे हैं, मस्ती में सब झूम रहे हैं ।…

  • Best Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -मन की बातें

    मन की बातें ( Man ki Baaten )     इस रात मे  तन्हाई  हैं, बस मैं हूँ और परछाई है। खामोश से इन लम्हों में, हुंकार और रूसवाई है।   ऐसे मे तुम आ जाओ गर,खामोशी में शहनाई है। कहता है मन बेचैन है,तुम आ मिलो ऋतु आई है।   ठण्डी हवा मदमस्त है,फिंजा…

  • रास्ते | Raste

    रास्ते ( Raste )    खुले हैं अनगिनत रास्ते बंद नहीं द्वारा किसी का करना है चयन आपको इस पर बंधन नहीं किसी का रिश्ते भी निभाने हैं आपको पानी है कामयाबी भी चलना भी होगा अपने ही कदमों से बनानी होगी पहचान भी अलग से ही बाधाओं का जाल होगा उलझनों का जंजाल होगा…

One Comment

  1. अभिव्यक्ति का परमोच्च उत्कर्ष
    बहुत बढ़िया

Leave a Reply to विजय महादेव गाडे Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *