Meri Duniya

मेरी दुनियाँ | Meri Duniya

मेरी दुनियाँ

( Meri Duniya )

 

मेरी दुनिया हो आप दोनो
जिंदगी के राहों में फरिश्ते हो

जिंदगी ने जब सताया
मुझे आपकी दुआओं ने बचाया

जब जख्म दिए रास्तों ने मुझे
आप दोनो की ममता ने ही गले लगाया

जिंदगी से हुई जब रुस्वाई
तो आप दोनो ने ही डांट लगाई

यू तो सच कहूं
पहले बहुत सी बाते दिल में होती थी
आखिर क्यों इतनी पीछे पेहरदारी थी
मगर अब समझती हूं
बिटिया के गम की परछाई भी मंजूर न थी

इसलिए मुझे सीने से लगाकर रखते थे
हर वक्त काजल के टीके में छिपाकर रखते थे

मुझे एक बात जीवन ने सिखाई है
क्या है ममता आप दोनो ने ही बताई है

जिंदगी थोड़ी मुश्किल है
मगर वादा है
हर मंजिल को पार कर जाऊंगी
आपकी बेटी हूँ
यह गर्व से बताऊंगी

दुनिया के गोल गोल रास्ते भी पार करलूंगी
बस दुआओं का हाथ सदा सर पर रखना
देखना एक दिन मैं जिम्मेदार भी बन जाऊँगी

कोई ऐसा तोहफा नही
जो आप दोनो का कर्ज चुका सके
जो मेरे दिल की मोहब्बत जता सके
बस अपनी मुस्कान का खयाल रखना
और हमेशा खुश रहना

 

नौशाबा जिलानी सुरिया
महाराष्ट्र, सिंदी (रे)

यह भी पढ़ें :-

ख्याल | Khyal

Similar Posts

  • कहां अब पहले से त्यौहार | Tyohar kavita

    कहां अब पहले से त्यौहार ( Kahan ab pehle se tyohar )     कहां अब पहले से त्यौहार रहा ना अपनापन प्यार बड़ों का होता सम्मान लुप्त हो रहे सभी संस्कार   सद्भावों की बहती गंगा घट घट उमड़ता प्यार बहन बेटी बुजुर्गों का होता तब आदर सत्कार   अतिथि को देव मानते पत्थर…

  • आराध्य श्रीराम बिराजे | Aaradhya Shri Ram

    आराध्य श्रीराम बिराजे ( Aaradhya shri ram viraje )   करवट बदली काल ने नियति ने युग पलट दिया। रामनाम है गूंज व्योम में आनंदित घट घट किया। राग द्वेष दंभ सब हारे धर्म ध्वजा नभ लहराई। आए अवध रघुनंदन खुशियों की घड़ियां आई। राम भक्ति में मतवाले झूमे राम नाम की जयकार। मर्यादा पुरुषोत्तम…

  • हां नारी हूं मैं | Nari Poem

    हां नारी हूं मैं ( Haan naari hoon main )    पग पग संभल रही , कहा किसी परिस्थिति से हारी हूं मैं निकाल लेती मार्ग खुद अपना हां नारी हूं मैं । मन विचलित होता तो , मोन हो सफर करती तय मैं अपना कहा जिमेदारि से किसी हारी हूं हां नारी हूं मैं!…

  • वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

    वह आदमी ( Wah Aadmi )   वह आदमी दो कमरों के मकान में बड़ा खुश था कि अन्ना – आन्दोलन ने उसे राजनीति के कच्चे शीशे में जड़ा सपना दिखा दिया . वह आदमी सब पर आरोप मढ़ा हुआ जा बैठा महत्वाकांक्षा के औंधे शिखर पर . वह आदमी चुंकि आम आदमी था लोगों…

  • अर्थ हीन | Arth-Heen

    अर्थ हीन ( Arth-Heen )    एक स्त्री के लिए अच्छा घर,अच्छा पति अच्छे बच्चे, सास ससुर और ,एक अच्छी खासी आमदनी भी तब,किसी काम की नही होती जब, उस पर लगा हो बंदिशों का पहरा किसी से भी बात न करने की मनाही उठती हुई शक की नजरों के साथ हर बात पर व्यंग…

  • रे आदमकद | Re Aadamkad 

    रे आदमकद !  ( Re aadamkad )    हो गया है तू कितना बौना! तुझे हर वक्त चाहिए सुख सुविधाओं का बिछौना! भूल गया है तू इस पुण्य धरा में कहांँ-कहांँ महान सभ्यता- संस्कृति के गौरव चिन्ह छुपे हुए हैं अपने मन से पूछ क्या तूने कभी खोजें हैं! अधुनातन रंग में रंग गया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *