बादल

बादल | Badal par kavita

बादल

( Badal )
***

ओ रे !
काले काले बादल,
बरस जा अब,
सब हो गए घायल !
धरती अंबर आग उगल रहे,
ऊष्मा से ग्लेशियर पिघल रहे!
सूख गए हैं खेतों के मेड़,
बरसो जम कर-
अब करो न देर ।
ओ रे !
काले काले बादल…
बरसो …
हर्षे बगिया,
हर्षे मुनिया।
हर्षे समस्त तन मन,
हर्षें हम भी नित्य दिन;
बरसो रिमझिम रिमझिम।
खेतों में आए हरियाली,
गाएं मल्हार बजाएं ताली।
चिड़ियां चहकें ,
प्यासी न भटकें।
नाचे मन मेरे हो मयूर
बरस जा बादल,
रहो न अब दूर ।
तेरी ओर ही देखें-
दुनिया भर के किसान,
तू ही हो अन्नदाताओं की मुस्कान।
चहक महक मुस्कान न छीनों,
बरसने को अब दिन न गिनो।
झट आकर बरस जा,
हम पर अब तू तरस खा।
तरस खा धरती मां पर,
जल बिन वह सूख चुकी है,
मां की ममता लुट चुकी है।
बरस कर ममता लौटा दो,
धरती मां को भी हंसा दो।
ओ रे !
काले काले बादल,
बरस जा सब हो गये हैं घायल!
झूमकर बरसो ऐसे –
हो जाएं सब तेरे कायल ।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

एक अजीब लड़की | Poem ek ajeeb ladki

Similar Posts

  • अधिकार | Chhand adhikar

    अधिकार ( Adhikar ) जलहरण घनाक्षरी   अधिकार पहचानो, कर्तव्य को खुद जानो‌। परिवार में प्रेम का, करो मधुर संचार।   प्रीत रंग झोली भरो, मतभेद मत करो। जीवन में उन्नति को, स्वप्न करें साकार।   अपने अधिकारों की, धीरज धर्म नारों की। यश कीर्ति चहूंओर, बहाइये रसधार।   मान सम्मान वैभव, मिलते जो अधिकार।…

  • हमारे राम | Ram Ji par Kavita

    हमारे राम ( Hamare ram )   सुकून-ओ-चैन का पैगाम, देने हमें आते हैं राम। भाई से भाई का रिश्ता, निभाने आते हैं राम। दिखता यहाँ कोई मायावी रावण, वध उसका करने आते हैं राम। नफरत की दीवार खड़ा न करो, मोहब्बत का पाठ पढ़ाते हैं राम। हिन्दू-मुस्लिम वो क्या जाने, मेरी हर साँस में…

  • इतना भी मत शोर मचाओ | Poem itna bhi mat shor machao

    इतना भी मत शोर मचाओ ( Itna bhi mat shor machao )   इतना भी मत शोर मचाओ, शहरों में। सच दब कर रह जाये न यूँ, कहरों में।।   ये बातें ईमान धरम की होती हैं, वरना चोरी हो जाती है, पहरों में।।   गर आवाज न सुन पाओगे तुम दिल की, समझो तुम…

  • बड़े लोग | Kavita bade log

    बड़े लोग ( Bade log )   मैं बहुत बड़ी कवियत्री हूँ ऐसा उसने मुझसे कहा एक दिन कवि सम्मेलन में मुझे भी साथ ले चलो कहां बहुत बड़ा कवि सम्मेलन है ऐसा उसने प्रत्युत्तर में कहा वहां बहुत बड़े बड़े आते हैं छोटे लोगों की वहाँ पूछ नहीं लिखती तो मैं भी थी थोड़ा…

  • झमाझम बारिश | Jhamajham Barish

    झमाझम बारिश ( Jhamajham Barish ) देखो देखो बारिश का मौसम है आया। सुहाना मौसम ये सबके मन को भाया। काले काले घनघोर बादल नभ में छाए। गर्मी से व्याकुल पशु पक्षी देख हर्षाए। पेड़ पौधे नव पुष्पों से हुए आच्छादित। जीव जगत के हृदय देख हुए हैं पुलकित। बारिश की बूंदें तन मन को…

  • राम आवन का जश्न मनाओ रे | Jashn Manao Re

    राम आवन का जश्न मनाओ रे ( Ram aavan ka jashn manao re )   घर घर में दीप जलाओ रे राम आवन का जश्न मनाओ रे। कठिन थी इंतजार की घड़ियां जिसमें बरसों बीत गए अब आई है शुभ बेला राम आगमन को पूर्ण बनाओ रे। मंदिर बन रहा मेरे प्रभु श्री राम जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *