Bhaage hai Sab Adoo

भागे है सब अदू | Bhaage hai Sab Adoo

भागे है सब अदू

( Bhaage hai sab adoo ) 

 

भागे है सब अदू देख कश्मीर से
काट डाले सभी देखो शमशीर से

सैनिको ने बिखरे फूल हर राह पर
है अमन प्यार की इस तासीर से

चैन से हंस रहा देख कश्मीर अब
सब मिटा डाले दुश्मन जागीर से

दुश्मन आयेगा कश्मीर में अब नहीं
कर डाले है छलनी ज़िस्म सब तीर से

दुश्मनों को सिर्फ़ गोली मिलेगी यहाँ
प्यार बांटेंगे कश्मीर में खीर से

आज लिक्खी सरहद पार ऐसी चिट्टी
रोज़ दुश्मन डरेगा इक तहरीर से

वो कभी भी न आज़म करेगा हमले
हर अदू को ही बांधेगे जंजीर से

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

मेरी धरती माँ | Meri Dharti Maan

Similar Posts

  • हर दिन | Har Din

    हर दिन ( Har din )    ज़िन्दगी हर दिन एक नयी चाल है इंसा दिन-ब-दिन हो रहा बेहाल है। कोई चराग बन जल रहा हर पल जाने किसका घर करे उजाल है। जो खो गया नाकामयाबी में कहीं देता कहाँ कोई उसकी मिसाल है। ख्वाहिशों का अपनी बोझ ढोते ढोते हर दिन वो कितना…

  • जब से देखी है | Jab se Dekhi Hai

    जब से देखी है ( Jab se Dekhi Hai ) जब से देखी है पढ़कर ख़ुदा की किताब।छोड़ दी हम ने तब से जफ़ा की किताब। राहे ह़क़ से भटक जाओगे दोस्तो।भूल कर भी न पढ़ना अना की किताब। दिल कहीं पर भी लगता नहीं बाख़ुदा।दूर जब से हुई वो वफ़ा की किताब। औने-पौने भी…

  • घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से

    घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से जनता ही लेगी हिसाब, बग़ावत करने वालों से,घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से। टूटी फूटी, नाली सड़कें, गुस्से में है बच्चा बच्चा,एक महफ़िल ही नाराज़ नहीं, सदारत करने वालों से। कल तक जिनको गाली दी थी कैसे आंख मिलाओगे,पूछ रहा हूं, मैं भी आज, हिमायत…

  • तुम जो ज़ाहिर अगर ज़रा होते

    तुम जो ज़ाहिर अगर ज़रा होते तुम जो ज़ाहिर अगर ज़रा होतेआने वालों का रास्ता होते ग़र दुबारा ये राब्ता होताकुछ न होते तो हमनवा होते ख़ुद को कितना निहारते हैं वोकाश हम यार आइना होते आप हम हैं तभी न सब कुछ हैहम न होते तो क्या ख़ुदा होते रोते रोते यही कहा उसनेख़ैर…

  • क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआ

    क्या हुआ कैसे हुआ क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआजो हुआ वो था नहीं सोचा हुआ फिर से रस्ते पर निकल आए हैं लोगफिर से देखा वो ही सब देखा हूआ दर्द तन्हाई अंधेरा सब तो हैंमैं अकेला तो नहीं बैठा हुआ उड़ गयी उल्फ़त किसी दीवार सेधूप में धुंधला गया लिख्खा हुआ इक रियासत…

  • कितना है प्यार | Kitna Hai Pyar

    कितना है प्यार ( Kitana Hai Pyar ) कितना है प्यार याद दिलाने की देर हैयानी कि दूर यार से जाने की देर है इक राज़ को तमाशा बनाने में कितनी देरअपने से दूसरे को बताने की देर है इतना तुनक-मिज़ाज हूँ कमरा भी हर तरफ़बिखरा हुआ मिलेगा सजाने की देर है अर्ज़ो-समा का हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *