भारत की बेटी हिंदी हमारी

भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी

भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी

साहित्य की फुलवारी l
लगती सबसे न्यारी ll
डंका बजा कोने – कोने में l
एक ही आवाज गूँजी हर मन में ll
प्रतिष्ठा की है , अधिकारी l
हिंदुस्तान की है , बोली प्यारी ll
बोलो कश्मीर से कन्याकुमारी l
बने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll

संस्कृत से जन्मी हिंदी हमारी l
संस्कार से अलंकृत हिंदी हमारी ll
सभ्य, रोढ़ी – परंपरा सभी वेश है l
आदि से ही हिंदी हमारा अंश है ll
देश की विशेष पहली भाषा l
विश्व की विशेष चौथी भाषा ll
बोलो कश्मीर से कन्याकुमारी l
बने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll

यह घर की दुलारी l
धरोहर है हमारी ll
इसमे बसे हमारे l
अचार – विचार न्यारे ll
सहज मान सम्मान है l
वाणी का शुभ वरदान है ll
बोलो कश्मीर से कन्याकुमारी l
बने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll

तुलसी , रहीम , बिहारी के दोहे l
सूर , मीरा , आलम के पद ll
प्रेमचंद , यशपाल , अज्ञय ,
महावीर , मैथिली ,दिनकर ,
प्रसाद ,महादेवी, त्रिपाठी ,
सभी ने समय की रचना से l
पाला – पोसा हिंदी को सुविचार से ll
बोलो कश्मीर से कन्याकुमारी l
बने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll

पंत , बच्चन , अटल के गीत है l
भारतेन्दु , प्रेमचंद के सर्वमान्यत है l
चीन,जपान ने राष्ट्रभाषा से विश्व जीता
हम भी पहचान हिंद से बने विजेता ll
गणित , विज्ञान से चिंतित है l
लेकिन हिंदी से शरमाते है ll
बोलो कश्मीर से कन्याकुमारी l
बने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll

चंद्र के दक्षिण को इसरो ने स्वीकारा l
राष्ट्र के दक्षिण ने हिंदी को इनकारा ll
तरक्की तो हिंदी ने भी की है l
परन्तु अन्य भाषा पर जहर न की है ll
मुश्किल नहीं हिंदी जन भाषा बने l
कैसे रियासत पर सियासत बने ll
बोलो कश्मीर से कन्याकुमारी l
बने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll

वाहिद खान पेंडारी

( हिंदी : प्राध्यापक )

Tungal School of Basic & Applied Sciences , Jamkhandi

Karnataka

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • नव वर्ष | Kavita nav varsh

    नव वर्ष ( Nav varsh )     नूतन वर्ष मंगलदायक, अभिनंदन शुभ वंदन है। उमंग उल्लास भाव भरा, नववर्ष स्वागत वंदन है।   मधुर प्रेम रसधार बनो, सद्भावों की बनकर धारा। खुशियों की बरसात करो, उमड़े उर प्रेम प्यारा।   मोहक मुस्कान बन, सबके दिल पर छा जाओ। खुशियों का खजाना, प्यार के मोती…

  • अलविदा सर्दी | Poem alvida sardi

    अलविदा सर्दी (  Alvida sardi )     आ गया मधुमास सुहाना चली मस्त बयार सर्दी को अलविदा कहने लगे सब नर नार   फागुन महीना आ गया खिलने लगी धूप भी ठंड गायब हो गई कलियां खिली अनूप सी   धुंध कोहरा ओस सारे अब छोड़ चली पुरवाई खुशबू फैली बागानों में महक उठी…

  • मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

    मदांध हो ना करें कोई चर्चा ! ***** चर्चा की जब भी हो शुरुआत, टाॅपिक हो कुछ खास । समसामयिक मुद्दे हों या हो इतिहास/विज्ञान की बात! बारी बारी से सबकी सुनें, फिर अपनी बात भी गंभीरता से कहें। उद्वेगी स्वर या उतावलेपन की- ना हो बू-बास, तथ्यपरक जानकारियों पर करें विश्वास। तर्क सबका अपना…

  • न रुकी जंग तो | Na Ruki Jang to

    न रुकी जंग तो…! ( Na ruki jang to ) ( नज़्म )   बुराई बढ़ेगी, तो अच्छाई भी बढ़ेगी, ये दुनिया आज है,तो कल भी रहेगी। सदियों से एक साथ रहते हम आए, मोहब्बत की तासीर न फीकी पड़ेगी। अम्न का रास्ता बनाओ दुनियावालों, जड़ से जुड़ी कायनात,जुड़ी ये रहेगी। ऐसे तो मुक्कमल कोई…

  • अखंड भारत | Akhand Bharat

    अखंड भारत  ( Akhand Bharat )   अखंड भारत , अद्भुत अनुपम नजारा अनूप वंदन सनातन धर्म, कर्म धर्म मोहक पावन । मानवता सदा श्री वंदित, सर्वत्र समृद्धि बिछावन । स्नेह प्रेम अपनत्व अथाह, सदाचारित परिवेश सारा । अखंड भारत,अद्भुत अनुपम नजारा ।। नदी पर्वत मैदान पुनीत, समरसता मृदुल स्वर । सत्य नित्य मनुज संगी,…

  • तुझ से जुड़ा इंतज़ार

    तुझ से जुड़ा इंतज़ार यह कहना आसान है कि “भूल जाओ उसे,”पर जिसने सच्चा प्रेम किया, वो उसे भला कैसे भूल पाता।जिस दिल में बसी हो वो आरज़ू बनकर,उसकी यादों से इंसान कभी दूर नहीं जाता। हर रात खामोशियों में उसकी सदा गूंजती है,हर सुबह उसकी चाह में दिल मचल जाता।वो पास नहीं, फिर भी…

2 Comments

  1. अग्निपात जैसे संघर्ष में एक भाव ,कर्म से जुड़कर आगे बढ़ना है ।
    जय हिंद ।

Leave a Reply to Shreya Suryavanshi Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *