बिखरा बिखरा

बिखरा बिखरा |  Suneet Sood Grover Poetry

बिखरा बिखरा

( Bikhara bikhara )

 

बिखरा बिखरा
कतरा कतरा
इधर उधर से
जो मैं
सहेजती हूँ
संजोती हूँ

 

हवा का इक
झोंका
फिर उसे
बिखरने को
कर देता है
मजबूर

 

दो हाथों में
कभी
आगोश में
तो कभी
दामन के
पल्लू में

 

फिर उसे
बचाती हूँ
समेटती हूँ
बाँध कर
फिर रख
देती हूँ

 

वहीं जहाँ
पहले भी
कई
दबी पड़ी हैं
दिल के मेरे
आले में

 

शायद अब और
यादें संभालकर
रखने की
गुंजायश नहीं
जगह ही
बची नहीं…

 

?

Suneet Sood Grover

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

बेमोल ही जो न बिके होते | Ghazal

 

Similar Posts

  • ऐसा हो संसार जहाँ पर | Sansar kavita

      ऐसा हो संसार जहाँ पर   आओ मिलकर करें कल्पना हम ऐसे संसार की। जहाँ भावना त्याग समर्पण प्रेम और उपकार की।। ऐसा हो संसार जहाँ पर, सब मिलकरके  रहते हो। एक-दूजे को गले लगाकर भाई -भाई कहते हो।। सोच सभी की होनी चाहिए सृष्टि के उद्धार  की। कर्म की पूजा होती हो वहाँ, मेहनत…

  • गिरे आंखों से आंसु तो क्या

    गिरे आंखों से आंसु तो क्या गिरे आंखों से आंसु तो क्या ,नहीं मिले गले उनके तो क्या ,तराने लिखने मिले थे दो डगर,नहीं लिख सके मिलन गीत तो क्या ,गिरे आंख से आंसू तो क्या …..सभी कदम तरंग की धुन में ,कोई सुने कुछ कोई कुछ मन में ,मिलाते रहे बिंदुओं को रेख में,जिन्हें…

  • पर्यावरण | Paryaavaran par kavita

    पर्यावरण ( Paryaavaran ) वृक्ष धरा का मूल भूल से इनको काटो ना , नदी तालाब और पूल भूल से इनको  पाटो ना! वृक्षों  से हमें फल मिलता है  एक सुनहरा कल मिलता है पेड़ रूख बन बाग तड़ाग , सब धरती के फूल …     भूल से इनको  काटो ना   ..  इनकी करो…

  • कुदरत | Kudrat

    कुदरत ( kudrat )    युगों-युगों से निसर्ग की दुनिया दीवानी, चलो आज लिखते हैं कुछ नई कहानी। बाँहें फैलाए खड़ी है ये कुदरत, छेड़ते हैं बातें कुछ उसकी रूहानी। अल्हड़ हवाएँ,वो उड़ते परिन्दे, जगह -जगह छोड़ी है अमिट निशानी। झीलों का देखो वो झलकता बदन, बातें बहुत हैं उसकी आसमानी। नदियों का बहना, नदियों…

  • तुम हो मां

    तुम हो मां मेरी गीता,मेरी कुरान तुम हो मां,इस सिमटी हुई जमीन का खुला आसमान तुम हो मां। बुझी हुई जिंदगी का रोशन चिराग तुम हो मां,मेरी ईद का चांद,मेरी दीवाली की शाम तुम हो मां। तपती धूप में ठंडा अहसास तुम हो मां,दूर रहकर भी हरपल पास तुम हो मां। जब होती हूं उदास…

  • गुरु नाम अधारा | Guru Nam Adhara

    गुरु नाम अधारा ( Guru Nam Adhara ) जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा हमारा तुम्हारा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु नाम सहारा l जब जब भटकी राहें गही कर तूने उबरा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु तू ही सहारा l चरण वंदन, पूजन करूं मैं तेरा l ज्ञान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *