बिखरा बिखरा

बिखरा बिखरा |  Suneet Sood Grover Poetry

बिखरा बिखरा

( Bikhara bikhara )

 

बिखरा बिखरा
कतरा कतरा
इधर उधर से
जो मैं
सहेजती हूँ
संजोती हूँ

 

हवा का इक
झोंका
फिर उसे
बिखरने को
कर देता है
मजबूर

 

दो हाथों में
कभी
आगोश में
तो कभी
दामन के
पल्लू में

 

फिर उसे
बचाती हूँ
समेटती हूँ
बाँध कर
फिर रख
देती हूँ

 

वहीं जहाँ
पहले भी
कई
दबी पड़ी हैं
दिल के मेरे
आले में

 

शायद अब और
यादें संभालकर
रखने की
गुंजायश नहीं
जगह ही
बची नहीं…

 

?

Suneet Sood Grover

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

बेमोल ही जो न बिके होते | Ghazal

 

Similar Posts

  • ज़िन्दगी तेरे रंग हज़ार | Zindagi Tere Rang Hazaar

    ज़िन्दगी तेरे रंग हज़ार ( Zindagi Tere Rang Hazaar ) ज़िन्दगी तेरे, रंग हज़ार ।किसी में नफ़रत , किसी में प्यार । कहीं है पतझड़ ,कहीं बहार ।किसी में जीत , तो किसी में हार । कहीं सुकून तो , कहीं तनाव ।हर पल रंग ,बदलती ज़िन्दगी । कभी सुख, देती बेशुमार ।कभी कभी ,…

  • भारत माँ के लाल उठो | Patriotic poem Hindi

    भारत माँ के लाल उठो ( Bharat maa ke laal utho )     केसरिया बाना ले निकलो राम नाम हुंकार भरो हर हर महादेव स्वर गूंजे ऐसी तुम जयकार करो   धीरे वीर पराक्रमी सब विवेकानंद कहते जागो भारत मां के लाल उठो आगे बढ़ आलस त्यागो   स्वाभिमान राणा की भूमि तलवारों का…

  • हिंदी हमारी मातृभाषा | Kavita Hindi hamari matrabhasha

    हिंदी हमारी मातृभाषा  ( Hindi hamari matrabhasha )   ये हिंदी हमारी ऐसी मातृ-भाषा, सरल शब्द में इसकी परिभाषा। विश्व में सारे गौरवान्वित करती, ३३ व्यंजनों से बनी राज भाषा।। हिन्द की भाषा का करो बखान, जिससे गूंजें ये सारा ही जहान। करो गुणगान और बनो विद्वान, हिन्द की हिंदी गूंजें सारे जहान।। हिंदी भाषा…

  • सीखो | Kavita Seekho

    सीखो! ( Seekho )    कुदरत से संवरना सीखो, दीपक जैसा जलना सीखो। नहीं बनों तू नील गगन तो, बनकर मेघ बरसना सीखो। आदमी से इंसान बनों तुम, औरों का बोझ उठाना सीखो। काटो नहीं उन हरे वृक्षों को, नई पौध लगाना सीखो। कद्र करो तू छोटे-बड़े का, फूल के जैसे खिलना सीखो। हुनर,जमीं,आसमां अपना…

  • अर्थ हीन | Arth-Heen

    अर्थ हीन ( Arth-Heen )    एक स्त्री के लिए अच्छा घर,अच्छा पति अच्छे बच्चे, सास ससुर और ,एक अच्छी खासी आमदनी भी तब,किसी काम की नही होती जब, उस पर लगा हो बंदिशों का पहरा किसी से भी बात न करने की मनाही उठती हुई शक की नजरों के साथ हर बात पर व्यंग…

  • तुम बिन अधूरे हैं हम

    तुम बिन अधूरे हैं हम तेरी यादों में हर रोज़ जलते रहे,तेरी राहों में उम्मीदें पलते रहे।दिल में बस एक ही है ग़म,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। चाँद भी खोया है, रातें भी है सूनी,बिखरी हुई साँसों में ख्वाहिशें मैंने है बुनी।हर धड़कन लगती है जैसे भरम,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। सावन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *