Chaitra Mass par Kavita

अद्भुत आता चैत्रमास | Chaitra Mass par Kavita

अद्भुत आता चैत्रमास

( Adbhut aata chaitra maas )

 

हिंदूवर्ष का प्रथम मास यह नववर्ष का आगाज है।
अद्भुत आता चैत्रमास जब उमंग भरा सरताज हैं।

नव दुर्गा नवरात्रि पूजन से भक्ति के दीप जलाते हैं।
रामचंद्र का राजतिलक को रामनवमी हम मनाते हैं।

व्यापारिक लेखा-जोखा मंगलकारी होते शुभ काज।
वसंत ऋतु छाई रहती है शक्ति आराधना सुखराज।

नवाचार नव तरूवर हो नवांकुर नवोदय सम्मान।
पूर्णिमा शीतलता देती सब पूजते हैं वीर हनुमान।

सोलह दिवस कन्या पूजे गणगौर मनाती गोरिया।
शिव पार्वती का पूजन घर घर में करती छोरियां।

हर्ष खुशी आनंद बरसे घर घर हो नेह की बरसात।
चित्रा नक्षत्र आरोग्य देता चैत्र मास हरे तन वात।

अद्भुत चैत्र मास महिमा धर्म आस्था और विश्वास।
सनातन पावन पुण्य मास शक्ति पूजन बड़ा खास।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

निंदा से मन मलीन | Man Maleen

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *