Dharam Wahi hai

धारण योग्य जो,धर्म वही है | Dharam Wahi hai

धारण योग्य जो,धर्म वही है 

( Dharan yogya jo, dharam wahi hai ) 

 

सत्य मार्ग पर

आगे बढ़कर

मानवता के

पथ पर चलकर

शान्ति और सहयोग

बनाकर

जाति पाति का

रोग मिटाकर

छूआ छूत और

ऊंच नीच का

अंतर्मन से

भेद हटाकर

करने योग्य जो

कर्म सही है

धारण योग्य जो

धर्म वही है।

धर्म के पीछे

होता धंधा

कहीं अपहरण

कहीं पर दंगा

कुछ लोग तो

होकर अंधा

कहीं पर लड़ते

लेते पंगा

कहीं पर करते

काम भी गंदा

अंधविश्वास की

झांसा देकर

मन को करते

रहते चंगा

ये सब

करना सही

नही है,

धारण योग्य जो

धर्म वही है।

धर्म सभी को

जोड़े रखता

पशु पक्षी की

रक्षा करता

राजनीति में

धर्म को लाकर

कहते धर्म पर

खतरा लगता

धर्म नही कोई

राजनीति है

ना ही कोई

कूटनीति है

धर्म सिखाता

जीवन जीना

मरना कटना

कभी नही है,

धारण योग्य जो

धर्म वही है।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है | Jidhar Dekhta hoon

Similar Posts

  • लो आया राखी का त्यौहार | Geet

    लो आया राखी का त्यौहार ( lo aaya rakhi ka tyohar )   लो आया राखी का त्यौहार, बरसे भाई बहन का प्यार, कच्चे धागों में बसता है, सुहाने रिश्तो का संसार, लो आया राखी का त्यौहार-2   माथे चंदन अक्षत रोली, बहना नेह भरी रंगोली, कलाई पर बांध रही है, बहना अपना प्यार, लो…

  • मकर संक्रांति (खिचड़ी)

    मकर संक्रांति (खिचड़ी) भगवान विष्णु ने असुरों पर विजय प्राप्त किया था,भगवान सूर्य इस दिन धनु से मकर में प्रवेश किया था।इस दिन पवित्र नदियों में लोग स्नान कर दान करते हैं,भागीरथी संग गंगा ने कपिल आश्रम में प्रवेश किया था।। प्रयाग में स्नान करने से पापों से छुटकारा मिलता हैं,गंगासागर में स्नान को महास्नान…

  • बारिश में सीता | Kavita Baarish me Sita

    बारिश में सीता ( Baarish me Sita ) हो गई शुरू झड़ी बरसात की। दुखिया कौन है आज,सीता सी? पति चरण छाया से कोसों दूर। हो रही है व्थथा से चूर-चूर। हितैषी नहीं है,सब बेगाना। कैसे, दूर संदेश पहुँचाना ? ऋतु ने भी दुश्मनी मोल ले ली। हो गई शुरू झड़ी बरसात की। महलों की…

  • ख्वाहिशों का रंग घोल दे | Khwahish par Kavita

    ख्वाहिशों का रंग घोल दे ( Khwahishon ka rang ghol de )    लक्ष्य साधकर बढ़ते जाए मन की गांठे खोल दे। लगन संग कोशिशों में ख्वाहिशों का रंग घोल दे। उन्मुक्त उड़ानें नभ छूए तमन्नाओं को मुस्कान दे। हौसलों से मंजिलों की दुर्गम राहों पे भी ध्यान दे। हंसी-खुशी प्रेम सलोना बांटे प्यार के…

  • शौर्य | Kavita

    शौर्य ( Shaurya )   बढ़ चले मतवाले रण में पराक्रम दिखलाने को अरि दल से लोहा लेने को वंदे मातरम गाने को   वीर वसुंधरा जननी वीरों की शौर्य साहस से भरपूर बारूद की भाषा में करते मंसूबे दुश्मन के चूर   डटकर रहते सीमा पर समर के वो सेनानी तलवारों की पूजा होती…

  • नंदलाल आयो रे बधाई | Geet

    नंदलाल आयो रे बधाई ( Nandlal aayo re badhai )   आई आई शुभ घड़ी आई, वृंदावन धाम रे। यशोदा घर बजे शहनाई, कन्हैया नाम रे।   लीलाधारी नटखट कान्हो, नंद घर आयो। राधा संग गोपिया नाची, कान्हो मुरली मधुर बजायो।   गोकुल में बंटे मिठाई, दे रहे सब जन खूब बधाई। आयो माधव मुरली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *