Dil ka Dard

दिल का दर्द | Dil ka Dard

किसी किसी के लिखा होता दिल का दर्द

( Kisi kisi ke likha hota dil ka dard ) 

 

ये दिल की धड़कने है सब पीर पराई क्या जाने।
क्या होता है दिल का दर्द वो हरजाई क्या जाने।

किसी किसी के लिखा होता दिल का दर्द दीवाना।
किसी किसी के जीवन में ही आता पल ये सुहाना।

पीर सहकर भी सुखद सा एहसास यह प्यारा होता।
दिल की धड़कनों का संगीत दुनिया से न्यारा होता।

दर्द होकर सुकून दे जाता हमको आंखों से बहकर।
अश्रु की धारा में ढलता आंसुओं की धार बनकर।

सैलाब सा आ जाता है सिंधु सा उमड़ा आता है।
दर्द तूफानों की भांति खुशियां उड़ा ले जाता है।

प्रीत की डगर पर फिर भी पीर को सहते जाते।
दर्द चाहे जितना हो रिश्तो को सहेजकर निभाते।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

 

मैं भारत की नारी हूं | Main Bharat ki Naari Hoon

Similar Posts

  • तमाशा | Kavita Tamasha

    तमाशा ( Tamasha )   कौन कहता है आईने झूठ नहीं बोलते वे चेहरे के पीछे की परतों को कहाँ खोलते हैं दिये गये सम्मान में भी दिली सम्मान कहाँ होता है उसमे तोचापलूसी के पीछे छिपा मतलब हि होता है झंडा उठाने वाले भी लेते हैं अपनी मजदूरी दल से उन्हें किसी हमदर्दी नहीं…

  • चल छोड़ दे दारू | Kavita chal chhod de daru

    चल छोड़ दे दारू ( Chal chhod de daru )   चल छोड़ दे दारू जरा तू फोड़ दे बोतल। मत लड़खड़ा प्यारे संभल संभल के चल। करना है नशा तो कर जरा तू स्वाभिमान का। धरती का लाल सपूत अन्नदाता किसान सा। अभिमान का त्याग करके संभाल अपनों को। शुभ कर्म कर संसार में…

  • ये प्यारे प्यारे बच्चे | pyare bache

    ये प्यारे प्यारे बच्चे ये तोतली बोल के बच्चे, मन के अनमोल बच्चे, नवतन के प्यारे बच्चे , सुन्दर सलोने बच्चे, कारेनयन के तारे बच्चे, नियति के सच्चे बच्चे, स्वराष्ट्र के रतन बच्चे, पितृ- मातृ के अच्छे बच्चे, इनका खिला चेहरा देख के, शर्मा जाते हैं फूल देखो  ये प्यारे- प्यारे बच्चे जाते हैं स्कूल…

  • परीक्षा का डर कैसा | Kavita Pariksha ka Dar

    परीक्षा का डर कैसा   लो परीक्षाएं आ गई सर पर अब कर लो तैयारी। देने हैं पेपर हमको प्रश्नों की झड़ियां बरसे भारी। घबराहट कैसी संकोच छोड़े परीक्षा से डर कैसा। पढ़ाई हमने भी की माहौल ना देखा कभी ऐसा। विनय भाव धारण कर नियमित पढ़ते जाएं। विषय बिंदु पर ध्यान केंद्रित आगे बढ़ते…

  • प्रकृति का मानवीकरण

    प्रकृति का मानवीकरण प्रकृति की गोद में हम रहते हैं,उसकी सुंदरता से हमें प्रेरणा मिलती है,की उसकी शक्ति से हमें जीवन मिलता है। प्रकृति की हरियाली में हम खो जाते हैं,उसकी ध्वनियों में हमें शांति मिलती है,की उसकी सुंदरता में हमें आनंद मिलता है। प्रकृति की शक्ति से हमें प्रेरणा मिलती है,उसकी सुंदरता से हमें…

  • श्रीमती उमेश नाग की कविताएं

    सुनो है‌! मेरी राधा रानी, सुनो है‌! मेरी राधा रानी,तुम बिन मेरा नही कोई साथी।मौसम चाहे कैसा भी हो,सभी प्राकृतिक समय कामैं ही कर्ताधर्ता।सावन भादो न ही सही,अभी पोष माह का जोर-सहना होगा।हम तुम मिलकर समस्त,जग वासीयों का शिशिर सेबचाव करना होगा।सभी प्राणी चर अचर, मानवएवं प्रकृति का रक्षण करना होगा।मैं ही जगतपिता हूं,सर्व ब्रम्हांड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *