आओ एक बेहतर कल बनाएं

आओ एक बेहतर कल बनाएं | Prerna Kavita In Hindi

आओ एक बेहतर कल बनाएं

( Aao ek behtar kal banaye )

समय निकला जा रहा है पल पल,
आओ बनाएं एक बेहतर कल ।
जो हैं दीन हीन,
जिनकी खुशियां गई हैं छीन।
उनके यहां चलें,
ज़माने ने हैं जिन्हें चले।
बांटें दर्द कुछ छांटें अंधियारा,
रौशन कर दें उनका घर गलियारा।
चेहरे पर उनके कुछ खुशियां ले आएं,
आओ एक बेहतर कल बनाएं ।
चलो दुखियों के घर जाएं,
उनके दुःख हर उनको गले लगाएं।
ढ़ाढस बंधाएं, आशाएं जगाएं,
हिम्मत के दो घूंट पिलाएं।
कहें उन्हें न घबराएं,
व्यर्थ न यूं निराश हों-
हम सब आपके साथ हैं!
थोड़ा मुस्कुराएं;
हंसा हंसा कर उन्हें वापस आएं।
आओ एक बेहतर कल बनाएं,
बीमार लाचारों के पास जाएं।
उनके घाव धो आएं,
डाक्टर/दवाओं का प्रबंध कराएं।
बरसों बरस की बीमारी दूर भगाएं,
ताकि वे एक नयी जिंदगी फिर से जी पाएं।
खिलखिलाकर पुनः मुस्कुराएं,
दें हमें ढ़ेरों दुआएं;
आओ एक बेहतर कल बनाएं।
जहां गम गुस्सा बीमारी तकलीफ ना हो,
ऊंच नीच अमीर गरीब का भेद ना हो;
सबकी जुबां पर सिर्फ हां ही हां हो।
चहुंओर बस चहकता महकता घर परिवार मिले,
तो यह दुनिया स्वर्ग से सुन्दर दिखे।

 

 

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

बेबाक रघुवंश बाबू | Raghuvansh Babu Par Kavita

Similar Posts

  • तेरी दोस्ती | Teri Dosti

    तेरी दोस्ती ( Teri Dosti )  तेरी दोस्ती से, गुलजार जिंदगी मेरी पाकर तुम्हारा साथ, जीवन सम प्रसून खिला । बोझिल सी राहों पर, आनंद भरा शकून मिला । जले नव आशा दीप , दूर सारी नैराश्य अंधेरी । तेरी दोस्ती से,गुलजार जिंदगी मेरी ।। मेरा जीवन तो जैसे, तपता रेगिस्तान था । कदम कदम…

  • अनुपम खेर | Anupam Kher par kavita

    “अनुपम” खेर ( Anupam Kher )  –> क्या उपमा दूँ मैं “अनुपम” की …….|| 1. हैं अनुपम जी खुशहाल बडे,इन्डस्ट्री मे नाम अमर उनका | सूट करे किरदार कोई भी,आवाज बुलंद हुनर उनका | है सिर पर हांथ माँ दुलारी का,आशीष सदा बरसाती है | खट्टी-मीठी सी नोक-झोंक,सबके मन को हर्षाती है | –> क्या…

  • कर्मफल | Karmaphal

    कर्मफल ( Karmaphal )   आपके चतुर्विध सोच और कर्म का निष्कर्ष ही कहलाता है कर्मफल यही है आपका भाग्य या प्रारब्ध…. कर्मों का परिणाम उदित होता है समय अनुसार ही जिसके प्रभाव ही करते हैं संचालित आपके वर्तमान को और आप बढ़ते है कल की ओर…. भाग्य ,आपका भविष्य नही वर्तमान भी पूर्ण नही…

  • आप कहाँ हैं | Kavita Aap Kahan Hain

    आप कहाँ हैं ( Aap Kahan Hain )   निवास क्षेत्र और कर्म क्षेत्र हि है आपका जीवन क्षेत्र इनके संग का व्यवहार ही करता है प्रमाणित जीवन चरित्र अनगिनत रास्ते हैं कर्म पथ के पथ को मिलती है दिशा विवेक से विवेक आता है संस्कार से और संस्कार मिलते हैं संगत से संगत आपके…

  • हम पर कोई नक़ाब थोड़ी है | Urdu ghazal by Nepali poet

     हम पर कोई नक़ाब थोड़ी है  ( Hum par koi naqab thodi hai )   ❄️ आइना खुदको क्या समझता है नक़ाब वाला चेहरा दिखाता है तो दिखाने दो हम पर कोई नक़ाब थोड़ी है ❄️ ये जुगनू घेर लेता है पूरी आसमान को चाँद अकेला है पर किसी से कम थोड़ी है ❄️ रोकर…

  • भैया दूज | Bhaiya Dooj Geet

    भैया दूज ( Bhaiya Dooj )   पावन रिश्तो का संसार बरसे भाई बहन का प्यार। भैया दूज आया त्यौहार लाया हर्ष खुशी अपार। पावन रिश्तो का संसार   चंदन तिलक लगा मस्तक बहना करे मंगलाचार। सुख वैभव से भरा रहे भैया तेरा घर परिवार। उमड़ा दिलों में हर्ष अपार भैया लाए ढेरों उपहार। भाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *