Geet man ke haare haar hai

मन के हारे हार है | Geet man ke haare haar hai

मन के हारे हार है

( Man ke haare haar hai )

मन के हारे हार है नर मन के जीते जीत
मनमौजी मनवा फिरे मन उमड़ती प्रित
मनमयूरा झूम के नाचे चलती मस्त बयार है
बुलंद हौसला उर भर लो मन के हारे हार है
मन के हारे हार है

मन मुस्काता मन इठलाता मन हिम्मत जुटाता है
मन का पंछी भरे उड़ाने आसमान छू जाता है
हिम्मत जोश जज्बा देता मन बरसाता प्यार है
मन की आंखें खोलो प्यारे मन के हारे हार है
मन के हारे हार है

हर मुश्किल हर बाधा से तूफान से भीड़ जाता है
कभी-कभी मन झूम झूम के मधुर तराने गाता है
मन को मजबूत बना लो जीवन में आती बहार है
सुख समृद्धि यश कीर्ति मिले मन के हारे हार है
मन के हारे हार है

मन उजियारा दमके सद्भावों की धारा बहती
उज्जवल मन में हर दम भाव भरी गंगा रहती
निर्मल शब्द सुरीले प्यारे आये गीतों की बहार है
अपनापन अनमोल उमड़ता मन के हारे हार है
मन के हारे हार है

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

लगन | Hindi chhand kavita

Similar Posts

  • थोड़ा सा | Geet Thoda Sa

    थोड़ा सा ( Thoda Sa ) थोड़ा सा अखबार पढ़ा फिर , बैठ गया तह करके . जो भी मुँह में आया मुखिया , चला गया कह करके . बाएँ – दाएँ देखा उसने , हँसी खोखली हँसकर . निकल गई ज्यों कील जिगर से, कुछ अंदर तक धँसकर . मुख पर थोड़ा दर्द न…

  • अखिल विश्व में

    अखिल विश्व में अखिल विश्व में ऐसा मौसम ,फूले और फले ।पुरवाई से पछियाओ भी ,खुलकर मिले गले।। छोटे और बड़े का कोई ,कभी न दम्भ भरे ।एक दूसरे के भावों का ,आदर हुआ करे ।मानवता का दीप क्षितिज पर ,जगमग सदा जले ।।अखिल विश्व में —– कोयल कुहके महके अमुआ ,बजे नित मल्हार ।शब्दों…

  • Geet Bedna ki Sambedna | कभी वेदना कि संवेदना को समझे ही नही

    कभी वेदना कि संवेदना को समझे ही नही ( Kabhi Bedna Ki Sambedna Ko Samjhe Hi Nahi )     कभी वेदना कि संवेदना को समझे ही नही अब आंखों में पानी बहाने से क्या फायदा   कभी मोहब्बत को मोहब्बत तुम समझे ही नहीं अब दिल सामने निकाल रखने से क्या फायदा   कभी…

  • जल दिवस | Geet Jal Divas

    जल दिवस ( Jal Divas ) जल ही जीवन जानते हो फिर भी तुम ना मानते हो व्यर्थ बहने देते हो जल व्यर्थ बहने देते हो कपड़े बर्तन धोते समय नल नहीं बंद करते हो हाथ मुंह धोते समय नल नहीं बंद करते हो सब्जियां फल धोके पानी पेड़ों में नहीं डालते हो व्यर्थ बहने…

  • आजा अंजनी का लाला | Geet AaJa Anjani ka Lala

    आजा अंजनी का लाला   हे पवन पुत्र हनुमान आजा, अंजनी का लाला। रामदुलारे कष्ट मिटा जा, हे वीर बजरंग बाला। आजा अंजनी का लाला अष्ट सिद्धि नव निधि धारी, रोम रोम बसे राम। रामदूत संकट मोचन, बस राम नाम ही काम। स्वाहा स्वर्ण नगरी किन्हीं, रामभक्त मतवाला। सौ योजन सिंधु लांघ, माता का पता…

  • ओढ़ करके धानी चुनरिया | Odh karke

    ओढ़ करके धानी चुनरिया ( Odh karke dhaani chunariya )  लय-बद्ध– जरा सामने तो आओ छलिए   ओढ़ करके ये धानी चुनरिया, धरती ने किया श्रृंगार है। रवि किरणों से रोशन के कण-कण, कैसा सुंदर सजा संसार है।। उमड़ घुमड़ कर बदरा छाए, अमृत रस बरसाते हैं। प्यासी धरती निर्मल जल से, खेत खड़े लहराते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *