Geet mil jaye jo sath tumhara

मिल जाए जो साथ तुम्हारा | Geet mil jaye jo sath tumhara

मिल जाए जो साथ तुम्हारा

( Mil jaye jo sath tumhara )

 

मिल जाए जो साथ तुम्हारा गीत तराने गाता रहूं
थोड़ा तुम भी मुस्का दो थोड़ा मैं भी मुस्काता रहूं
मिल जाए जो साथ तुम्हारा

 

गीतों का गजरा बनो कविता की मधुर फुहार
सांसो की सरगम में आओ भावन बहती बयार

खुशबू हो खिलते चमन की महफिल महकाता रहूं
दिल तक दस्तक दे जाए वो गीत सुहाने गाता रहूं
मिल जाए जो साथ तुम्हारा

 

प्रीत भरे मधुर सुहाने गीतों की लड़िया सजाता रहूं
प्यारी सी भावन धुन कोई मस्त हो गुनगुनाता रहूं

आओ बैठो पास मेरे दिल के जज्बात सुनाता रहूं
मनमयूरा झूमे नाचे झौंके मस्त पवन के गाता रहूं
मिल जाए जो साथ तुम्हारा

 

मन मंदिर में दीप जलाऊं रोशन जग मग सारा
प्यार भरे मोती शब्दों के बहती पावन सी धारा

नैया की पतवार बनों में मांझी मन इठलाता रहूं
भाव सिंधु उमड़े हृदय में सुधारस बरसाता रहूं
मिल जाए जो साथ तुम्हारा

 

तुम कुदरत का हो अजूबा जमाने को जताता रहूं
महकती वादियों में बहारें उन झरनों में नहाता रहूं

झील सी मोहक आंखों में सुंदर नजारे पाता रहूं
दमकता चेहरा तुम्हारा लेखनी ले सजाता रहूं
मिल जाए जो साथ तुम्हारा

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अक्षय तृतीया शुभ घड़ी | Kavita Akshay Tritiya Shubh Ghadi

Similar Posts

  • ठगे गए जज्बात | Thage Gaye Jazbaat

    ठगे गए जज्बात ( Thage Gaye Jazbaat ) हो असली इंसान की, कैसे अब पहचान। दोनों नकली हो गए, आंसू और मुस्कान।। कैसा ये बदलाव है, समय है उलझनदार। फसलों से ज्यादा उगे, सौरभ खरपतवार।। सुनता दिल की कौन है, दें खुद पर अब ध्यान। सब दूजों पर जज बनें, सुना रहें फरमान।। कुछ जीते…

  • ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! | Geet

    ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! ( O Bharati maan  O pyari maan )     ओ भारति माॅं ! ओ प्यारी माॅं !! हम  तुझ पर  हैं  बलिहारी माॅं! तू  हमको  सब  से  प्यारी माॅं !! हम तेरा पूजन करते हैं , हे करुणामयि उपकारी माॅं !! ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं …

  • कमरा | Kamra

    कमरा ( Kamra )    अनायास तीव्र वेग से मेरे कमरे में आकर हवा ने हलचल मचा दी और परदे ने लहराकर मेरे टेबिल पर रखी कांच से मढ़ी फ्रेम हुई तस्वीर को गिरा दिया साथ ही वही रखी हुई मियाज के पन्नों ने फड़फड़ाकर हलचल मचा दी और फिर वही रखी हुई इंक की…

  • कलरव | Karlav par Kavita

    कलरव ( Karlav )   आज मनवा चहक रहा है चमन सारा महक रहा है। खिल गई कलियां सारी आंगन सारा चहक रहा है। डाल डाल पे पंछी कलरव कोयल कूक रही प्यारी। वृक्ष लताएं सब लहराई उमंगों भरी कलियां सारी। तितली उड़ती भंवरे गाते मनमयूरा झूमके नाचे। पंछी परवाज मौज भरे पुष्प मोहक उपवन…

  • विपदाओं के चक्रव्यूह

    विपदाओं के चक्रव्यूह   बाधाएं तो आतीं हैं, औ आगे भी आएंगी ! अविचल बढ़ो मार्ग पर अपने खुद ही मिट जाएंगी !! विकट समस्याओं के सम्मुख तुम तनिक नहीं घबराना ! बुद्धि,विवेक,धैर्य, कौशल से तुमको निजात है पाना !! विपदाओं के चक्रव्यूह से निकलोगे तुम कैसे ! आओ बतलाता हूं तुमको व्यूह रचो कुछ…

  • ए दिल सुन जरा

    ए दिल सुन जरा   1 उसकी यादों में दिन कटता उसके ख़्वाबों में रातें कटती ए दिल सुन जरा तू भूल जा उसको ज़रा 2 जो तेरा नहीं हुआ है उसको क्या याद करना भला ए दिल सुन ज़रा तू भूल जा उसको ज़रा 3 किया था वादा उसनें साथ निभाने का कभी और…

One Comment

Leave a Reply to सुधा देवरानी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *