नहीं संभलते हैं | Ghazal Nahi Sambhalte Hai

नहीं संभलते हैं

( Nahi Sambhalte Hai )

हसीन ख़्वाब निगाहों में जब से पलते हैं
क़दम हमारे हमीं से नहीं संभलते हैं

इसी सबब से ज़माने के लोग जलते हैं
वो अपने कौल से हरगिज़ नहीं बदलते हैं

छुपाये रखते हैं हरदम उदासियाँ अपनी
सितम किसी के किसी पर नहीं उगलते हैं

रह-ए-हयात में है ऐसी शख़्सियत अपनी
हमारे नाम हज़ारों चराग़ जलते हैं

सलाम करती है दुनिया हमें मुहब्बत से
कि जब भी सैर को सड़कों पे हम निकलते हैं

झलक ज़रा सी दिखी थी कभी हमें उनकी
तभी से दीद को अरमां मेरे मचलते हैं

हमारे आने की लगती है जब ख़बर उनको
उसी को सुनते ही वो मन ही मन उछलते हैं

उन्हीं के हुस्नो-तबस्सुम का फ़ैज़ है साग़र
मेरी ग़ज़ल में मुहब्बत के शेर ढलते हैं

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

जागरण करता रहा | Geet Jagran Karta Raha

Similar Posts

  • कहानी भी रहेगी | Kahani Shayari

    कहानी भी रहेगी ( Kahani bhi rahegi )    ज़िक़्र ग़म का और खुशियों की कहानी भी रहेगी अब मुकम्मल दिल की मेरे राजधानी भी रहेगी। है ठसक लहज़े में उनके गर रदीफ़ों की तरह तो काफ़िये सी मेरी ग़ज़लों की रवानी भी रहेगी। सोच कर ही बोलिए की बात ले दिल पे न कोई…

  • हमदम मेरे | Humdum Shayari

    हमदम मेरे ( Humdum Mere ) हमदम मेरे कब आओगे या ऐसे ही तड़पाओगे वक़्त है अब भी आ जाओ तुम वक़्त गया तो पछताओगे उतना ही उलझेंगी काकुल जितना इनको सुलझाओगे आ भी जाओ बाहों में अब कब तक यूं ही तरसाओगे फोन पे ही फ़रमा दो दिलबर हम पे करम कब फ़रमाओगे खोल…

  • कर दे जो दूर ग़म

    कर दे जो दूर ग़म कर दे जो दूर ग़म को किसी में हुनर नहींयारब क्या ग़म की रात की होगी सहर नहीं तड़पे जिगर है मेरा ये उनको ख़बर नहींये आग इश्क़ की लगी शायद उधर नहीं घर से निकलना आज तो मुश्किल सा हो गयामहफ़ूज नफ़रतों से कोई रहगुज़र नहीं चलती है चाल…

  • बहाना जो किया | Bahana jo Kiya

    बहाना जो किया ( Bahana jo Kiya ) बहाना जो किया तूने बहुत प्यारा बहाना हैमुझे तेरे बहाने को हकीकत से सजाना है आयी है जब जवानी स्वप्न आयेंगे जवानी केमुझे आगे का जीवन उन्हीं के साथ बिताना है कभी रोड़ा कभी गाली मिलेंगे रास्ते में परसफ़र रोके बिना प्रत्येक अड़चन को हटाना है हे…

  • मर जायेगा | Ghazal Mar Jayega

    मर जायेगा ( Mar Jayega )   तू जो छोड़ेगा तो बेमौत ही मर जायेगा शाख से टूट के पत्ता ये किधर जायेगा। उसके वादे का क्या है वो तो करेगा लेकिन ऐन वो वक्त पे वादे से मुकर जायेगा। इन दिनों ही है खुली उसकी हकीक़त मुझ पे लग रहा अब वो मेरे दिल…

  • फूल तितली सनम हुए बे-रंग

    फूल तितली सनम हुए बे-रंग क़ाफ़िया – ए स्वर की ‌बंदिश रदीफ़ – बे-रंग वज़्न – 2122 1212 22 फूल तितली सनम हुए बे-रंग इंद्रधनुषी छटा दिखे बे-रंग तेरी खुशबू जो ज़िंदगी से गई रात-दिन मेरे हो गए बे-रंग ये मुहब्बत सज़ा बनी है आज दौर-ए-हिज़्राँ लगे मुझे बे-रंग याद जब तेरी आती है मुझको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *