Hindi Poem on Swami Dayanand Saraswati

स्वामी दयानंद सरस्वती | Hindi Poem on Swami Dayanand Saraswati

स्वामी दयानंद सरस्वती

( Swami Dayanand Saraswati ) 

 

आर्य समाज की स्थापना कर वेदों का प्रचार किया।
दयानंद सरस्वती ने सिद्धांत जीवन में उतार लिया।

ओमकार हुंकार भर देता दिव्य ज्ञान अलौकिक सा।
आस्था उपासक प्रबल किया अध्ययन किया वेदों का।

मूर्तिपूजा अंधविश्वासों का संतों ने बढ़ विरोध किया।
आडंबर से दूर रहो सब जन जन को उपदेश दिया।

कर्म करो कर्म फल पाओ जीवन का सिद्धांत यही।
देशभक्त मतवालों में थी स्वामी जी की गिनती रही।

बालविवाह और सती प्रथा का खुलकर विरोध किया।
राष्ट्रीय एकता के वो पुजारी नारी शिक्षा पर जोर दिया।

अंग्रेजी हुकूमत को स्वामी जी का भय सताने लगा।
शक संदेह की नजरें आंधी तूफान बनकर आने लगा।

योग विद्या में पारंगत जहर पचाने में भी वो माहिर।
कोई क्या बिगाड़ सकता शत्रु भला कितना शातिर।

स्वराज का संचार किया जागो का मंत्र दिया सबको।
वैदिक ज्ञानी आलोकित सनातन पुरुष हुआ तब वो।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ममता का आंचल | Geet Mamta ka Aanchal

Similar Posts

  • पतंग | Patang par kavita

    पतंग ( Patang ) *** पतली सी डोर लिए हवाओं से होड़ लिए गगन में उड़ता फर फर ऊपर नीचे करता सर सर। बालमन युवामन को यह भाए विशेषकर मकर संक्रांति जब आए। यूं तो सालों भर बिकता है पतंग, बच्चे उड़ाते होकर मलंग । लिए चलें पतंग सभी, मैदानों को जाएं, या फिर किसी…

  • मर्यादा पुरुषोत्तम राम | Kavita Maryada Purushottam Ram

    मर्यादा पुरुषोत्तम राम ( Maryada Purushottam Ram )   आदर्श आस्था आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम राम घट घट में प्रभु विराजे सुंदर छवि राम सुखधाम   रामनाम माला जप करते नित्य निरंतर हरि भजन कीर्तन करे रामभक्त सब पीर हरो हे दुख भंजन   राम नाम मुद्रिका ले हनुमंत चले सीता सुधी लाने लंकापति अभिमानी रावण…

  • Prem ki Holi | कविता प्रेम की होली

    प्रेम की होली ( Prem Ki Holi )   खेलेंगे हम प्रेम की होली। अरमानों की भरेगी झोली। खुशियों की बारात सजेगी, बिगड़ी सारी बात बनेगी। नोंक-झोंक कुछ हल्की-फुल्की, होगी हॅंसी-ठिठोली। खेलेंगे हम प्रेम की होली।   महुए की मदमाती गंध, फूलों की खुशबू के संग। आया है दुल्हा ऋतुराज, चढ़कर फाग की डोली। खेलेंगे…

  • यादें | Kavita

    यादें ( Yaaden ) जाती है तो जाने दों,यह कह नही पाया। नयनों के बाँध तोड़ के, मैं रो नही पाया। वर्षो गुजर गए मगर, तू याद है मुझको, मै भूल गया तुमको, ये कह नही पाया।   दिल का गुबार निकला तो,शब्दों में जड दिया। तुम जैसी थी इस दिल में तुझे,वैसा गढ़ दिया।…

  • सनातन की राह चलो

    शुभ दशहरा, शुभ विजयादशमी अधर्म से धर्म की ओर कदम बढ़े।असत्य से सत्य की ओर हम बढ़ें।ईमानदारी का सदैव पाठ पढ़ें ।नित्य नूतन रचना कर्म हम गढ़ें।। आपको एवं सम्पूर्ण सगे संबंधियों को,हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं!खुशियों के इस वातावरण में हम,मिलजुल कर एक दूजे को गले लगाएं! सनातन की राह चलो विजयादशमी शुभ हो!नि:स्वार्थ प्रेम…

  • श्री राकेश परमार जी के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाए

    जन्मदिन मुबारक हो राकेश परमार जी कोबधाई एवं शुभकामनाएंजन्मदिन मुबारक हो जन्मदिन मुबारक होजन्मदिन मुबारक हो ।राकेश परमार जी काजन्मदिन मुबारक हो । हमारे पटेलिया समाज केराकेश परमार जी डिप्टी कलेक्टर हैं ।सादगी और कुशलता केप्रतिभा के वो धनी हैं । आदिवासी जगत में भीअपनी पहचान बनाई है ।हर मंचों में अपनी हीजगह भी बनाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *