होली

फागुन के दिन | Holi Poem in Hindi

 फागुन के दिन

( Phagun ke din )

 

फागुन  के  दिन थोडे रह गए, मन में उडे उमंग।

काम काज में मन नाहि लागे,चढा श्याम दा रंग।

 

रंग  बसन्ती  ढंग बसन्ती, तोरा अंग  बसन्ती  लागे,

ढुलमुल ढुलमुल चाल चले,तोरा संग बसन्ती लागे।

 

नयन से नयन मिला लो हमसें, बिना पलक झपकाए।

जिसका पहले पलक झपक जाए, उसको रंग लगाए।

 

बरसाने  में  राधा  नाचे, वृन्दावन मे श्याम।

अवधपुरी में सीता संग, होली खेले रघुराम।

 

काशी में शिव शम्भू नाचें, पीकर भांग गुलाब।

शेर  हृदय  में  मस्ती  छाई, नीला पीला लाल।

 

हे त्रिपुरारी अवध बिहारी, हर लो हर संताप।

ऐसी  खुंशबू  उडे रंग में, मिट जाए हर पाप।

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : –

खुशियों की कैसी जिद्द तेरी | Poem Khushiyon ki Zid

Similar Posts

  • आज जी भर के गाने दो | Gane do

    आज जी भर के गाने दो ( Aaj ji bhar ke gane do )   है कल का क्या विश्वास समय का साथ निभाने दो। आज जी भर के गाने दो। क्षण क्षण बदल रहा है किस क्षण, क्या होगा क्या जाने, पल पल में परिवर्तन होता, प्रकृति बदलती बाने, अंतर का आवेग निकल कर…

  • बाल दिवस | Poem on Children’s day in Hindi

    बाल दिवस ( Bal diwas )    चाचा नेहरू सबके प्यारे प्रथम प्रधानमंत्री हमारे। बच्चों की आंखों के तारे प्रेम करते बालक सारे।   भावी कर्णधार बालक है देश का सौभाग्य यही। बाल दिवस भारत मनाए चाचाजी ने बात कही।   हर्ष खुशी आनंद मौज से सब हंसते खेलते गाते। घर परिवार स्कूलों में मिलकर…

  • पिता | Pita kavita

    पिता ( Pita )   खुशियों का खजाना है, वो प्यार का सागर है। सर पर ठंडी छाया, पिता प्रेम की गागर है।   गोद में लेकर हमको, दुनिया दिखलाते जो। अंगुली पकड़ हमारी, चलना सीखलाते वो।   तुतलाती बोली को, शब्दों का ज्ञान दिया। ठोकर खाई जब भी, हमको थाम लिया।   जब जब…

  • हम जिंदा हैं

    हम जिंदा हैं   हम जिंदा हैं क्योंकि हमारे जिंदा रहने के कारण हैं   भले ही हमारी रगों का लहू सूख चुका है हमारे कानों तक नहीं पहुंचती कोई चीख पुकार ना ही कोई आहो बका   हम नदी के कगारों पे खड़े ठूंठ हैं   हम खामोश हैं क्योंकि हम दर्शक हैं  …

  • मेरे प्रभु श्रीराम | Shri Ram par Kavita

    मेरे प्रभु श्रीराम ( Mere prabhu shri Ram )    सभी याद करते है उस ईश्वर को उस वक्त, चाहें वह हो नास्तिक हिल जाता है तख्त। ख़ून की कमी में मिल ना रहा हो उसे रक्त, दुःख पीड़ा चाहें कष्ट हो बनते है वो भक्त।। धर्मात्मा तो हर समय करतें है इनको याद, भूख…

  • कलियों की मुस्कान | Poem kaliyon si muskan

    कलियों की मुस्कान ( Kaliyon si muskan )   कलियों की मुस्कान भी देती आनंद अपार। नव ऊर्जा संचार कर लब लाती नई बहार। सुंदरता में चार चांद जड़ दे एक मुस्कान। सारा जहां अपना लगे प्यारा हर इंसान।   बगिया सारी महक उठे बस एक मुस्कान से। खिल उठे चेहरे सारे मुस्कुराते एक इंसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *