Insaan

इंसान | Insaan

इंसान

( Insaan ) 

 

हर सू हैं झूठे इंसान
अब कम हैं सच्चे इंसान

मेरी मुट्ठी में भगवान
करता है दावे इंसान

अपनी ख़ुदग़र्ज़ी में अब
भूल गया रिश्ते इंसान

सोच समझ के कर विश्वास
अब कम हैं अच्छे इंसान

लोगों को जो चुभ जाये
शौक़ न वो पाले इंसान

जिस रस्ते पर दाग़ लगे
चले न उस रस्ते इंसान

एक ख़ुदा के हैं बंदे
दुनिया के सारे इंसान

देख न पीछे मुड़कर तू
बढ़ता चल आगे इंसान

इश्क़ ‘अहद’ है शय ऐसी
सुध-बुध खो नाचे इंसान !

 

शायर: :– अमित ‘अहद’

गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129

यह भी पढ़ें :

मेरे पास तुम हो | Ghazal on Ishq

Similar Posts

  • मुहब्बत हो गई | Ghazal Muhabbat Ho Gayee

    मुहब्बत हो गई ( Muhabbat Ho Gayee ) मुहब्बत हो गई तो क्या बुरा है मुहब्बत ही ज़मानें में ख़ुदा है कभी मिलकर नहीं होना जुदा है मेरे मासूम दिल की यह दुआ है तुम्हारे प्यार में पीछे पड़ा है करो अब माफ़ भी जिद पर अड़ा है ज़माना इस तरह दुश्मन हुआ यह सभी…

  • पढ़ाया गया मुझे

    पढ़ाया गया मुझे पहले तो सच का पाठ पढ़ाया गया मुझेफिर झूठ का वकील बनाया गया मुझेहुस्ने मतला–कल बदनुमा सा दाग़ बताया गया मुझेजब वक़्त आ पड़ा तो बुलाया गया मुझे मज़हब के नाम मरना भी कार-ए-सबाब हैसूली पे इतना कह के चढ़ाया गया मुझे मुद्दत से इक उजाले की जिनको तलाश थीसूरज बता के…

  • कृष्ण कन्हाई | Krishna Ghazal

    कृष्ण कन्हाई ( Krishna Kanhai )    किशन बाँसुरी तूने जब भी बजाई तिरी राधिका भी चली दौड़ी आई नहीं और कुछ देखने की तमन्ना तुम्हारी जो मूरत है मन में समाई हुई राधिका सी मैं भी बाबरी अब कथा भागवत माँ ने जब से सुनाई रहे भक्त तेरी शरण में सदा जो भंवर से…

  • तूफान उठाया है | Toofan Utha Hai

    तूफान उठाया है ( Toofan Utha Hai ) इस दिल के समुंदर में तूफान उठाया हैमासूम निगाहों ने जब तीर चलाया है वो दिल के दरीचों से नज़दीक लगा इतनाइक पल में उसे हमने हमराज़ बनाया है ताउम्र रहे रौशन दहलीज़ तेरे घर कीयह दीप मुहब्बत का यूँ हमने जलाया है तुमने जो किया दिल…

  • यूं ही रखना सदा ख़याल अपना।

    यूं ही रखना सदा ख़याल अपना। दूर जाकर भी ख़ुश जमाल अपना।यूं ही रखना सदा ख़याल अपना। जो भी है आपका ही है वल्लाह।हम को कुछ भी नहीं मलाल अपना। कुछ तो बतलाओ ऐ तबीब-ए-दिल।ह़ाल कैसे हो अब बह़ाल अपना। कौन देखेगा माहो-अन्जुम को।छत पे आ जाए गर हिलाल अपना। ह़ालत-ए-ह़ाल भूल जाओगे।हम दिखा दें…

  • सुमंगला सुमन की ग़ज़लें | Sumangla Suman Poetry

    न कोई सफ़र, न किनारा मिला न कोई सफ़र, न किनारा मिलाहमें डूबने का इशारा मिला हवा साथ थी, फिर भी ठहरे रहेमुहब्बत में ना कुछ सहारा मिला कभी ख़्वाब लहरों पे लिखते रहेलिखा जो नहीं था, दुबारा मिला हमें ख़ार समझा था फूलों ने जबफ़िज़ा से वही फिर इशारा मिला भटकती रही कश्ती दरिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *