कलम का जादू चलाओ

कलम का जादू चलाओ

कलम का जादू चलाओ

लिखने वालों
कलम उठाओ लो
तेरी सख्त जरूरत है
बदलनी देश की सूरत है
गर रहे अभी मौन
सोचो आगे संभालेगा कौन?
नवजवानों किसानों आमजन की खातिर
लिखो, कुछ दो सुझाव,
जो उनके हक की है
बताओ , समझाओ।
करो रहनुमाई,
क्या है इस बदलती आबो-हवा की दवाई?
कैसे पटरी पर लौटेगी अर्थ व्यवस्था?
कैसे सुधरेगी शासन व्यवस्था?
क्या हैं लोगों के अधिकार?
खुलकर लिखो न मेरे यार!
जन जन तक हो इसका संचार,
बदले शासन का व्यवहार।
यही समीचीन है
लिखो कैसे बढ़ रहा पड़ोसी चीन है?
सत्ता मद में चूर यह शासन,
छीन रही जनता का राशन।
महंगाई बेरोजगारी बहुत है बढ़ी,
विपक्ष , संगठनों की नहीं सुन रही।
आगे हालात होंगे बेकाबू,
चलाओ न अपने कलम का जादू,
ताकि भ्रष्टाचार से दूर रहें बाबू?

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

सोचो नया कुछ करने की

 

Similar Posts

  • हमारे राम | Ram Ji par Kavita

    हमारे राम ( Hamare ram )   सुकून-ओ-चैन का पैगाम, देने हमें आते हैं राम। भाई से भाई का रिश्ता, निभाने आते हैं राम। दिखता यहाँ कोई मायावी रावण, वध उसका करने आते हैं राम। नफरत की दीवार खड़ा न करो, मोहब्बत का पाठ पढ़ाते हैं राम। हिन्दू-मुस्लिम वो क्या जाने, मेरी हर साँस में…

  • ओमिक्रॉन वैरिएंट से रखना दूरी | Omicron par kavita

    ओमिक्रॉन वैरिएंट से रखना दूरी ( Omicron variant se rakhna doori )   भैया मास्क बहुत जरुरी ऑमिक्रोन से रखना दूरी, वैक्सीनेशन करवाएं अपना यें सबके लिए ज़रुरी। घर-परिवार और मित्रों को इसके बारे में समझाएं, कोरोना वायरस से भयंकर यें ऑमिक्रोन बिमारी।। पहला केश पाया गया ये ऑमिक्रोन का अफ्रीका, बढ़ रहा यें आज…

  • पुड़िया का नशा | Kavita pudiya ka nasha

    पुड़िया का नशा ( Pudiya ka nasha )   पुड़िया खा मुंह भरे गुटखा का रसपान सड़क दीवारें हो गई अब तो पिक दान   दंत सारे सड़ने लगे उपजे कई विकार दिनभर खर्चा ये करे रसिक पुड़ियादार   मुंह तो खुलता नहीं आदत पड़ी बेकार समझाए समझे नहीं छोड़ो नशा अब यार   फैशन…

  • आदत | Aadat Kavita

    आदत ( Aadat )   मीठा मीठा बोल कर घट तुला तोलकर वाणी  मधुरता  घोल  फिर मुख खोलिए   प्रतिभा छिपाना मत पर घर जाना मत सत्कार मेहमानों का हो आदत डालिए   प्रातः काल वंदन हो शुभ अभिनंदन हो सेवा  कर्म  जीवन  में  आदत  बनाइए   रूठे को मना लो आज करना है शुभ…

  • प्रार्थना | Prarthana

    प्रार्थना ( Prarthana )   एक है हम सब विश्व भी एक धमनियों में बहे रक्त एक सा   जन्म मृत्यु में ना कोई भेद हैl बालपन किशोरावस्था बुढ़ापा    है उम्र के पड़ाव मे  समानता  वस्त्र बोली भाषा सिर्फ़ अलग   संस्कृति सीखने की है ललक हो जाए कहीं दुर्घटना कभी   उठाते हैं…

  • विद्यार्थी | Vidyarthi

    विद्यार्थी ( Vidyarthi )    तैयारियां करते रहो इम्तिहानों की दौड़ भी तो लंबी है जिंदगी की और है वक्त बहुत कम जिम्मेदारियों का साथ ही बोझ भी तो है… बिके हुए हैं पर्यवेक्षक भी तिसपर , चिट भी है और की जेब मे आपके हालात का मोल नही यहां प्रतिस्पर्धा के इस जंग मे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *