काश कि तुमने ये बताया होता

काश कि तुमने ये बताया होता | Prem ras kavita

 काश कि तुमने ये बताया होता 

( Kash ki tumne ye bataya hota )

 

काश कि तुमने ये बताया होता
कि मैं क्यों दूर होता जा रहा हूँ तुमसे
न कोई गिला-शिकवा फिर भी
बातों का सिलसिला शुरू नहीं
एक दिन, दो दिन,पाँच दिन,बीस दिन
आखिर कब तक? ये तो बताया होता ।
हौले-हौले बातें तो कम हो गई है
अब मुलाकातें भी बन्द हो जाएगी
भूले से भी क्या याद नहीं आती?
क्यों एकदम से इतना पराया कर दिया।
कुछ बात थी तो बताते मुझसे ए-यार!
हम वैसे ही अपने को दूर कर लेते।
अपना दोस्त मानता था तो फिर
क्यों नाराज़ हो गए हो मुझसे
अपना तो दोस्ती से भी बढ़ कर
रिश्ता बन गया था अपने बीच में
फिर दूर जाने की वजह तो बताई होती
हम खुद ही तुमसे किनारा कर लेते।

 

🍁
लेखक :सन्दीप चौबारा
( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें : 

मदर्स डे कविता | Mother’s day kavita

 

Similar Posts

  • एक्स रे और फोटो | X-Rays aur Photos

    एक्स रे और फोटो ( X-rays aur photos )   सुंदर छवि आकर्षक मोहक मन को लगती प्यारी। एक एक्स रे बतला देता देह भीतर की हो बीमारी। अंतर्मन में छुपे राज को अब जान नहीं कोई पाया। क्या फोटो क्या करें एक्स-रे प्रभु कैसी तेरी माया। छल कपट मद लोभ भर गया घट घट…

  • छोटी छोटी खुशियां | Choti choti khushiyan chhand

    छोटी छोटी खुशियां ( Choti choti khushiyan )   बालक की मुस्कान भी, धीरे-धीरे तुतलाना। छोटी-छोटी खुशियों से, आंगन महक रहा।   जन्मदिन वर्षगांठ, शादी विवाह घर में। प्यारे प्यारे बोल मीठे, मनवा चहक रहा।   हर्ष खुशी घर आए, सबसे प्रेम जताये। अनमोल मोती प्रेम, मन में बरस रहा।   मेहमानों का आदर, सम्मान…

  • वाणी और पानी -ध्रुव-1

    वाणी और पानी – ध्रुव-1 वाणी की मधुरताहमारे ह्रदय द्वारको सही सेखोलने की कुंजी हैपानी जीवन पर्यन्तहमारे साथ सदैवरहने वाला होता हैवह हमारे जीवन मेंरिश्ते भी काफीमहत्वपूर्ण होते हैंपहन ले हम चाहेकितने भी क़ीमतीवस्त्र या आभूषणपर वाणी बता देती हैकि व्यक्ति कितने पानी मेंजैसे कोयल और कागदिखते एक जैसेबोल मीठे सुनकोयल के दिल जीत लेतेपर…

  • मैं हूॅं फौजी | Fauji par kavita

    मैं हूॅं फौजी ( Main hoon fauji )      मैं हूॅं फौज का एक फीट जवान, करता में देश की सुरक्षा जवान। डयूटी में नहीं लापरवाहीं करता, दिन व रात यह डयूटी में करता।।   हजार रुपए मुझे रोज़ है मिलता, फ़ौज में सबको मौज यह रहता। थोड़ा बहुत यें ग़म भी हमें रहता,…

  • तपना होगा | Tapna Hoga

    तपना होगा ( Tapna hoga )    बेतहाशा भागती इस भीड़ मे तुम्हारी विनम्रता की आवाज भी कोई मायने नही रखती ठीक है ,आपकी भावनाओं मैं दया ,ममता ,करुणा सभी हैं फिर भी ,किसी से घायल हुए पंछी को भी आपमे सिद्धार्थ दिखाई नही देगा आसान नहीं है मानव के बीच मानव बनकर रहना जहां…

  • मिलता वही सब आपको | Milta Wahi

    मिलता वही सब आपको  ( Milta wahi sab aapko )   लोक  जन   कल्याण  हेतु लिख   रहे   जो  काव्य  हैं, पीढ़ियों   को  सीख  देकर दे    रहे    जो    ताप    है, रह  गया  वंचित  अगर जो आज   के   इस   बात   से उसके लिए जीवन सदा ही जीवन  नहीं  अभिशाप  है।   क्या    कहूं    कैसे   कहूं   भावी …

One Comment

  1. बहुत बहुत हार्दिक आभार जी आपका मेरी कविता को प्रकाशित करने के लिए?????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *