Kavita Bhole Bhandari

भोले भंडारी हम तेरे भिखारी | Kavita Bhole Bhandari

भोले भंडारी हम तेरे भिखारी

( Bhole bhandari hum tere bhikhari ) 

 

दर्शनों को हम भटक रहें बाबा बनकर के भिखारी,
कृपा करों त्रिलोकीनाथ अब सुध लो आप हमारी।
रोज़ सवेरे निकलते है खोज करनें को हम तुम्हारी,
दर्शन तो अब दो बाबा तबीयत ठीक ना है हमारी।।

निराश ना करना मेरे नाथ में सच्चा तुम्हारा पुजारी,
थोड़ा पुण्य में भी कमाऊं इसलिए दौड़ मेरी जारी।
इस असंभव को संभव करदो आज आप त्रिपुरारी,
चरण रज में ले लूं आपकी बस इच्छा है यें हमारी।।

नही तो रहेंगी भाग दौड़ यह सर्वदा ऐसी ही हमारी,
क्यों कि हम है ऐसे परिवार से जो है यह संस्कारी।
आज दुनिया भी ताने मार रही ये कैसा है भिखारी,
भोलेनाथ का दर्शन पाने को बन गया है ये मदारी।।

सब चाहतें सुख-समृद्धि यहां वह नर हो चाहें नारी,
बिना मेहनत के बनना चाहतें है बड़े सारे व्यापारी।
कैसे पार लगेंगी नैय्या यह समझ ना आता हमारी,
हर-हर महादेव शिवशम्भू कृपा करो भोले भंडारी।।

निर्धन की झोली खाली भरदे खोल अपनी पिटारी,
हम तो मात्र याचक है प्रभु आप हमारे अधिकारी।
सभी के मालिक एक आप है दीन बन्धु दुःख हारी,
संपूर्ण ख़बर होती है आपकों पल पल की हमारी।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • कथा रिटायरमेंट की

    कथा रिटायरमेंट की ( हास्य ) .लाली जी कर घोषणा, हुई रिटायर आज।सब सुन लो खुद ही करो, अपना अपना काज।।मैं न करूँ अब काम कुछ, मलो हाथ अरु पैर।मेरे काम सभी करो, तभी मनेगी खैर।।लालू चौके में गए, पुलक पकाई खीर।छौंका राई-हींग से, लाली भईं अधीर।।लल्ला ने सोचा करें, मम्मा को इम्प्रैस।सिंथेटिक साड़ी बिछा,…

  • महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

    महावीर स्वामी ( Mahavir Swami )   सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया, लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया। वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको, अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।। बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार, जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर। जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,…

  • बोतल | Kavita Botal

    बोतल ( Botal ) ता-ता थैया करती बोतल लाती है बाहर l उसकी ताकधीना-धिन पर नाच रहा संसार l बोतल में है समाया सारे जग का सार l करता है गुलामी बोतल की संसार l बिन बोतल के सूना है संसार बिना बोतल नहीं नहीं है मनुज का उद्धार। बोतल के दम पर आज बच्चा…

  • ध्यान रहे | Dhyan Rahe

    ध्यान रहे ( Dhyan rahe )    गद्दार कभी वफादार नही हो सकता गद्दारी सिर्फ ,किसी के खून मे ही नही बल्कि वंशानुगत भी पीढ़ी दर पीढ़ी  चलती ही रहती है…. कहना मुनासिब तो नही किंतु, अपराधिक मानसिकता से उत्पन्न शिशु भी उसी का वंशधर होता है…. हर,हिरणाकश्यप के यहां प्रह्लाद का जन्म नही होता…..

  • आधुनिकता | Aadhunikta

    आधुनिकता ( Aadhunikta )   चाँद की हो गई, दुनिया दीवानी । तारों में बसने लगे, शहरे हमारी ।। ख्वाहिश  पूरी  हुई , इंसानो  की । दुनिया छोड़ दी,घर बनाने के लिए ।।   जल हो गई, प्रदूषित भारी । ज़हर  बन  गई, प्राणवायु ।। जिए  तो  जिए कैसे इंसान । नरक बन गई, धरती…

  • शादी | Shaadi

    “शादी” ( Shaadi )   आजकल कुछ लड़कियों की अजीब मानसिकता हो गई है, मिस्टर परफेक्ट ढूंढने के चक्कर में कुंवारी बैठी रहती है। कोई 22 से 28 साल की उम्र में शादी करती है, कोई और 5 साल जीवन साथी तलाशने में लगाती है। मुश्किल से 12 से 15 साल साथ निभाती है, 38…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *