Kavita Meri Mata Rani

मेरी माता रानी | Kavita Meri Mata Rani

मेरी माता रानी

( Meri mata rani ) 

 

सुख और समृद्धि सबको प्रदान करती है वही,
मेरी माता रानी के बराबर यहां पर कोई नही।
किया असुरों का विनाश दिया भक्तों का साथ,
उनके जैसी शक्ति आज किसी के पास नही।।

एक हाथ त्रिशूल रखती दूसरे में कमल रखती,
कभी ज्ञान बाॅंटती कभी ताण्डव रुप दिखाती।
जब भीड़ पड़ें भक्तों पर सम्पूर्ण कष्ट हर लेती,
मन की मुरादें पूरी करती राह नयी दिखाती।।

है पहाड़ों पर निवास फिर भी करते सब आस,
संपूर्ण देवी-देवताओं में आप सबसे हो ख़ास।
सबसे भोली भाली माता रानी आप अंतर्यामी,
बढ़ाया नारी का मान किया सबका विकास।।

करती‌ हो शेर की सवारी मैया आप है भवानी,
कभी बन जाती रणचण्डी जगदंबे विनाशिनी।
तेरे दर पर जो आता खाली वो कभी न जाता,
ऊॅंचे पर्वतों की देवी तुम वहां की निवासिनी।।

हमें अन्न धन बल ज्ञान सब आपसे ही मिलता,
आप ही है ज्वाला एवं आप ही संतोषी माता
नवरात्रों में आपके जगह जगह लगाते भंडारा,
करते है भजन एवम लगाते है सब जगराता।‌।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • गुरु नमन | Guru par kavita

    गुरु नमन ( Guru Naman )   गुरु क्या मिले जिंदगी मिल गई है। सारे जहां की खुशी मिल गई है।। अनमोल मोती भरा सिंधु सारा। दमकता सूरज गुरु भाग्य सितारा।। मिले वरदहस्त किस्मत खुल गई है। गुरु क्या मिले जिंदगी मिल गई है।। अंगुली पकड़कर रास्ता दिखलाया। दुनिया का अनुभव हमें बतलाया।। जलाया ज्ञान…

  • झाडू | Jhadu | Kavita

    झाडू  ( Jhadu ) उठ कर सुबह पहला काम…|| 1.सुबह हुई फिर नींद खुली, और हांथ मे ले ली जाती है | सबसे पहले उठ सुबह सबेरे, हर रोज घसीटी जाती है | आंगन कमरे दहलानों का, सब कूडा इकठ्ठा करती है | काम खतम कर सब अपना, कोने मे रक्खी रहती है | उठ…

  • होली आई रे होली आई रे | Poem holi aayi re

    होली आई रे, होली आई रे ( Holi aayi re, holi aayi re )   होळी आई रे सांवरिया खेलां फाग भरी होली आई रे, होली आई रे   रंग गुलाल अबीर लगावा चंदन तिलक बारी-बारी होली आई रे, होली आई रे   रंग रंगीलो फागण आयो, मस्ती भरर्यो माहौल हो छायो भर पिचकारी केसर…

  • देश आखिर है क्या बला?

    देश आखिर है क्या बला? कुछ जाहिलों के लिए जमीन का टुकड़ाकुछ गोबर गणेशों के लिए उनके आकाकुछ सिरफिरों के लिए उसमें बसे लोगकुछ घाघ लोगों के लिए बिजनेस का अड्डाजिन्होंने खोद दिया गरीबों के लिए खड्डा आका घाघ लोगों से मिलकर –जाहिल और गोबर गणेशों को रोज घास चराता हैटीवी पर हर वक्त पीपली…

  • मेरे प्रभु श्रीराम | Shri Ram par Kavita

    मेरे प्रभु श्रीराम ( Mere prabhu shri Ram )    सभी याद करते है उस ईश्वर को उस वक्त, चाहें वह हो नास्तिक हिल जाता है तख्त। ख़ून की कमी में मिल ना रहा हो उसे रक्त, दुःख पीड़ा चाहें कष्ट हो बनते है वो भक्त।। धर्मात्मा तो हर समय करतें है इनको याद, भूख…

  • खुदीराम बोस | Khudiram Bose

    खुदीराम बोस भारत का जयघोष..बेबाक शब्दों का उदघोष..मनाया बचपन में ही फाँसी का जल्लोष..खुदीराम बोस…खुदीराम बोस…भारत की रक्षा का प्रणतेज पवन वायू का था प्रकंपनपाषाण थाथा वह तीर भाले का निशानस्वतंत्रता संग्राम कास्वतंत्र आकाश..विदेशियों का कालइस नाबालिग युवक ने कर दिए थे ब्रिटिश साम्राज्य के हाल..सीने पर अपने झेले वारगुलामी के ऊपर किया कड़ा प्रहारभारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *