वृक्ष की पीड़ा

Vriksh Ki Peeda | वृक्ष की पीड़ा

वृक्ष की पीड़ा

( Vriksh Ki Peeda ) 

 

काटकर मुझे

सुखाकर धूप में

लकड़ी से मेरे

बनाते हैं सिंहासन

वार्निश से पोतकर चमकाते हैं

वोट देकर लोग उन्हें बिठाते हैं

वो बैठ कुर्सी पर

अपनी किस्मत चमकाते हैं,

बघारते हैं शोखी, इठलाते हैं;

हर सच्चाई को झुठलाते हैं।

मोह बड़ा उन्हें कुर्सी का

नहीं चाहते कोई दूजा छुए?

सालों बैठा रहना चाहते हैं,

बैठे बैठे दूध मलाई चांपते हैं;

हिस्सेदारी नहीं किसी की चाहते हैं।

फिर भी मन नहीं भरता

लालची मन इनका

थोड़ा और थोड़ा और करता

इसी फेर में गरीबों की हड़पते,

पलक झपकते।

कहते हैं सुशासन चला रहे हैं,

कानून का राज स्थापित करा रहे हैं।

लेते निर्णय ऊटपटांग,

चाहे गिरे अर्थ व्यवस्था धड़ाम;

देख तरूवर भी हैरान ।

देखो !

पहले मुझको काटा

अब गरीबों की पेट काट रहा है,

ऊपर से झांसा एक पर एक दिए जा रहा है।

यार यह इंसान!

नेता बनते ही एकदम से बदल जा रहा है।

चाटुकारों से घिरकर,

गरीब की नजरों से गिरा जा रहा है;

फिर भी नहीं शर्मा रहा है।

देख दरख़्त भीतर से पिघल रहा है,

काश! मुझसे बनी कुर्सी भी पिघल जाती,

तो देश की ऐसी हालत ना होती।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

hindi poetry on life -मृत्यु!

 

Similar Posts

  • मकसद | Maqsad par kavita

    मकसद ( Maqsad )   ज्ञान मंजिल तक पहुंचाता है पर मंजिल का पता हो   ध्यान मकसद तक ले जाता है अगर ध्यान मकसद पर डटा हो   चूर चूर हो जाते हैं सारे सपने जब मार्ग ही लापता हो   इच्छाएं सपने उद्देश्य पूरे होते हैं जब खुद में समर्पण की दक्षता हो…

  • वे जीवित ही मरते

    वे जीवित ही मरते कर्मशील जीवित रह कर के, हैं आराम न करते। नहीं शिकायत करता कोई, मुर्दे काम न करते। जीवन का उद्घोष निरन्तर, कर्मशीलता होती। कर्मक्षेत्र में अपने श्रम के, बीज निरंतर बोती। है शरीर का धर्म स्वेद कण, स्निग्ध त्वचा को कर दें, अकर्मण्यता ही शय्या पर, लेटी रह कर रोती। जो…

  • कलयुग के राम खंड पर | Kalyug ke Ram Khand par

    कलयुग के राम खंड पर ( Kalyug ke Ram khand par )   कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर स्व प्रज्ञित अग्र कदम, अंतरतम दृढ़ संकल्प । आज्ञा अनुपालन शिरोधार्य, श्रम निष्ठ ध्येय प्रकल्प । नित गमन सत्य पथ, अवरोध बाधा खंड खंड कर । कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर…

  • अब सर्वत्र राम लला | Ab Sarvatra Ram Lala

    अब सर्वत्र राम लला ( Ab sarvatra ram lala )   प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला इक्कीस जनवरी संग विलोपित, कष्ट दुःख विरह घड़ियां । बाईस जनवरी अंतर्निहित, राम दर्शन सकल कड़ियां। पांच सौ वर्ष दीर्घ तपस्या, हिंदुत्व पुष्प फिर भव्य खिला। प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।। घोर संघर्ष वेदना…

  • Ghazal | जिंदगी में खुशी नहीं आती

    जिंदगी में खुशी नहीं आती   ( Zindagi Mein Khushi Nahi Aati )   जिंदगी  में  खुशी नहीं आती हाँ  ऐसी आशिक़ी नहीं आती   आबरु लुट जाए अगर जो ये लौटकर वो  कभी नहीं आती   लुट जाते है जो प्यार में यारों उन  लबो पे हंसी नहीं आती   जब अधेरे घेरे है…

  • मुझे दिवाली मनानी है

    मुझे दिवाली मनानी है आओ ना दिकु, ये दिवाली मुझे तेरे संग सजानी है,तेरी हंसी की रोशनी से हर रात को जगमगानी है। दीप जलें हैं चौखट पर, तेरे स्वागत की आस में,अब बस तेरी महक को साँसों में समेट लानी है। सजाई है रंगोली, जिसमें तेरी छवि उभर आई है,तेरी यादों की खुशबू से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *