कत्ल कलम से

कत्ल कलम से | Kavita

कत्ल कलम से

( Qatal kalam se )

 

हो ना जाए कत्ल कलम से, शमशीरो सी वार सा।
दोषी  को  सजा  दिलवाना, फर्ज कलमकार का।

 

कलम ले दिल दुखाए, तीखे शब्द बाण चलाए।
खून के आंसू रुलाए, बिना बात विवाद बढ़ाए।

 

निर्दोषी पर आरोप लगाना, कर्म नहीं दरबार का।
सच्चाई की खातिर लड़ना, फर्ज कलमकार का।

 

हंगामा खड़ा हो जाए, बवाल बड़ा हो जाए।
औरों का हक लेने को, झूठ खड़ा हो जाए।

 

जिंदगी देने वाला, सबकुछ लूट ले बीमार का।
लेखनी ले रोशन करना, फर्ज कलमकार का।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दो घड़ी ठहर जा जिंदगी | Zindagi Par Kavita

Similar Posts

  • नहीं पचा पाओगे | Nahi Pacha Paoge

    नहीं पचा पाओगे ( Nahi pacha paoge )    हम क्या तार्किक या नास्तिक बुद्धि वाले या तुम्हारे पोंगापंथ की बखिया उधेड़ने वाले आतंकवादी लगते हैं तुम्हें नक्सलवादी या आईएसआईएस के उन्मादी ? ये तुम्हारा धर्म ये तुम्हारा मजहब ये तुम्हारा पंथ या ये तुम्हारे ईश्वर, पैगम्बर या गॉड या ये तुम्हारे मानवीय काले दिल…

  • जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी

    जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी     जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी दूर हो हर दिल से बेबसी   हर तरफ़ हो ख़ुशी मुल्क में हो नहीं हर आंखों में नमी   दूर रहना हर ग़म जीवन से हो लबों पे सभी के हंसी    हर होठों पे ग़ज़ल गीत हो  ऐसी इस साल हो…

  • हुई पस्त मैं | Past Hui Main

    हुई पस्त मैं ( Past Hui Main ) आज शोर कोई कहीं जरा नहीं करो, मेरे दिल में भयंकर तूफान आया है। देखो अतीत की प्रीत चादर उड़ गई, याद बनकर प्रेमिल मेहमान आया है। किया पहले-पहल निगाहों पर वार, दूसरा चातुर्य करता बात व्यवहार। धक-धक की आवाज निरंतर सुनती, जब-जब होती आँखों से आँखें…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -बंटवारा

    बंटवारा ( Batwara )   नही नफरत की बातें हो,चलों हम प्यार करते है। भुला के सारे शिकवे गम, मोहब्बत आज करते है।   नही कुछ मिलने वाला है, तिजारत से यहाँ हमकों, इसी से कह रहा हूँ मैं, चलों दिल साफ करते है।   जो बो दोगे धरा पर, बाद में तुम वो ही…

  • अटूट बंधन | Atoot Bandhan

    अटूट बंधन ( Atoot bandhan )    यह रिश्तों से बंधा हुआ बंधन है किसी बंधन से बंधा नहीं है यह स्वयं ही अटूट विश्वास की डोर है जो जोड़ती है रिश्तों को भाई बहन का त्यौहार बड़ा ही खास होता है जो लाता है खुशियों का डिब्बा खुशियों संग लाता है मस्ती भरा अंदाज…

  • मधुर अहसास | Madhur Ehsaas

    मधुर अहसास ( Madhur ehsaas )   अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं मृदुल मधुर अहसास, विमल उर श्रृंगार । चाहत पर राहत, भाव कूप मन आगार । अपनत्व अनूप संबंध, सादर अर्पित याचनाएं । अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।। आकलन निज भूल त्रुटि, बेझिझक अब स्वीकार । दृढ़ संकल्प भावी जीवन , अनैतिक कृत्य दुत्कार ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *