Kavita Thakan

थकान | Kavita Thakan

थकान

( Thakan )

 

जरूरी नहीं कि हर अंधेरा
रोशनी के साथ हि पार किया जाय
हौसलों के दीये कुछ
दिल में भी जलाये रखा करिये

माना कि गम कम नहीं जिंदगी में
आपकी जरूरते भी तो कम नहीं
पैदल के सफर में लगता है वक्त भी
पास की भी दूरी लगती कम नहीं

सभी को मिलती नहीं वसीयत
खुद ही लड़नी होती है लडाई
तरकस मे रखे तीर भी
बिन निशाना साधे नही चलते

खुद की कमजोरी हि
ढूंढ लेती है हजारों बहाने
किसी को भी दोष देने से
अपने मशले कभी हल नहीं होते

रास्ते की थकान को थकान नहीं कहते
थकान तो लौट जाने की होती है
आधा पार कर आधे की लौट मे तो
वही दूरी पार हो सकती थी
जिसके लिए शुरुआत हुयी थी

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

गुणगान | Kavita Gungaan

Similar Posts

  • अग्निपथ पर अग्निवीर | Agnipath par Agniveer

    अग्निपथ पर अग्निवीर ( Agnipath par agniveer )    भारतीय सेना के तीनों अंगों में युवाओं की भर्ती, ४६ हजार नव-युवक होंगे हर साल में यह भर्ती। बेहतर प्रदर्शन वालों को होगा स्थाई ‌का अवसर, पदक-सम्मान भी मिलेगा नौजवानों देखो भर्ती।। अब कहने को कोई शब्द नही आज हमारे पास, ख़्वाब सबका पूरा होगा और…

  • रास्ते | Raste

    रास्ते ( Raste )    खुले हैं अनगिनत रास्ते बंद नहीं द्वारा किसी का करना है चयन आपको इस पर बंधन नहीं किसी का रिश्ते भी निभाने हैं आपको पानी है कामयाबी भी चलना भी होगा अपने ही कदमों से बनानी होगी पहचान भी अलग से ही बाधाओं का जाल होगा उलझनों का जंजाल होगा…

  • हिन्दी दिवस है | Hindi Diwas Hai

    हिन्दी दिवस है ( Hindi Diwas Hai ) हिंदी दिवस है क्यों हिंदी विबस हैअपने ही लोगों का मन परबस है । अपने ही लोग सब अपने ही भाईअंग्रेजी में जमकर करे सब पढ़ाई। अपने ही लोग करे जब उपेक्षाबढ़े कैसे हिन्दी बढ़े कैसे शिक्षा। हिंदी में सोते सब हिंदी में जागेफिर भी अंग्रेजी के…

  • प्रिय आ जाना | Prem par kavita

    प्रिय ! आ जाना ( Priye aa jaana )     यह प्रेम छिपाए ना छिपता जब पास प्रिय ना होती हो दिल दर्द सहे कितना पूछो? अधमरा मरा कर देती हो,           कुछ अजब गजब हरकत मुझमें         तुम यादों में दे जाती हो         फिर प्यार छिपाए कहां छिपे         उल्टा मुझको…

  • वक्त रुका ही नहीं कभी किसी के लिए

    वक्त रुका ही नहीं कभी किसी के लिए     ऊंचे नीचे पथरीले रास्ते का प्रारब्ध सफर कारवां गुजर जाने के बाद धुंधला दिखा   जीवन का बहुमूल्य अंश बीत जाने पर अस्थिर और अविचर सी दशा में रुका   बीते लम्हेंआंखों में कैद कुछ इस तरह हुए डूबे  जैसे दरिया में हम समंदर छोड़कर…

  • झाडू वाला | Jhadu wala | Kavita

    झाडू वाला ( Jhadu Wala )   कचडे वाला आया……|| 1.ये कौन आया सुबह-सुबह, कब से शोर मचाता है | खर-खर की करता आवाजें, हमें सोते हुए जगाता है | कचडा वाला आया कहकर, लम्बी आवाज लगाता है | भैया-भाभी कचडा दे दो, कहकर कचडा ले जाता है | कचडे वाला आया……|| 2.पूँछा मैने माँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *