Yah mera hindustan hai

यह मेरा हिंदुस्तान है | Hindi Poetry

यह मेरा हिंदुस्तान है

( Yah mera hindustan hai )

 

यह मेरा हिंदुस्तान है, यह मेरा हिंदुस्तान है।
ध्वज तिरंगा हाथों में, ले राष्ट्रगीत गाते हैं।

 

सरहद के सिपाही, सीमा के सभी जवान।
आंधी तूफानों से भिड़, आगे बढ़ते जाते हैं।

 

कूद पड़े मैदानों में, धरती मां के लाडले।
बलिदानी राहों पर, तिरंगा लहराते हैं।

 

धीर वीर पराक्रमी, भारत मां के दुलारे।
हंसते-हंसते जान, वतन पे लुटाते हैं

 

रग रग में बहती, देशप्रेम की धारा
ये मेरा हिंदुस्तान है,गीत गुनगुनाते हैं

 

बच्चे बच्चे की जुबां पे, जयहिंद ही आता है।
मातृभूमि वंदन हो, संस्कार सिखलाते हैं।

 

खुशियां लेकर आया, दिवस आजादी आया।
जश्न ए आजादी सब, महोत्सव मनाते हैं।

 

वंदन रणवीरों का, धरती मां के वीरों का।
वतन की आन पर, प्राण निज लुटाते हैं।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तब होगी मन में हरियाली | Geet Man mein Hariyali

Similar Posts

  • देश प्रेम | Kavita Desh Prem

    देश प्रेम ( Desh Prem ) मां, ऐसी मुझे जवानी दे मर जाऊ, इस देश के खातिर, शाम सूबा ये, पानी दे मां ऐसी मुझे जवानी दे । नही चाहिये हल्दी, चंदन, तन को पीला करने को l देना है तो गर्व से मुझको,  तिलक धारा धूल बलिदानी दो l मां ऐसी मुझे जवानी दो…

  • गणगौर का पर्व | Gangaur par Kavita

    गणगौर का पर्व ( Gangaur ka parv)    यह दो शब्दों से जुड़कर बना ऐसा पावन-पर्व, विवाहित कुॅंवारी लड़कियाॅं करती इसपर गर्व। गण से बने भोलेशंकर गौर से बनी माॅं पार्वती, प्रेम व पारिवारिक सौहाद्र का ये गणगौर पर्व।। १६ दिनों तक प्रेम पूर्वक पर्व ये मनाया जाता, पौराणिक काल से है इससे उम्मीद व…

  • झेल का खेल | Kavita Jhel ka Khel

    झेल का खेल ( Jhel ka Khel )   मैं झेल रहा हूं तुम भी झेलो! झेल का खेल, उन्नति की सीढ़ी है! कितने उच्च विचारों की देखो आज की पीढ़ी है! झेलने में ही खेलने का मज़ा है! झेलना भी खेलने की प्यारी से प्यारी अदा है! झेलने से मान सम्मान बढ़ता है जो…

  • पदचिन्ह | Kavita Padachinh

    पदचिन्ह ( Padachinh )   पदचिन्हों का जमाना अब कहां पदलुपतों का जमाना अब जहां परमसत्ता को शब्द-सत्ता से च्युत करने की साजिश है जहा तिनका-तिनका जलेगा मनुज अपने ही कर्मों को ढोते-ढोते शब्द-पराक्रम की महिमा वशिष्ट ने राम को समझायी अंश मात्र जो आज हम अपनाते क्लेश नामों-निशान मिट जाता शेखर कुमार श्रीवास्तव दरभंगा(…

  • एक तरफा प्यार है

     एक तरफा प्यार है     जिसके दिल में एक तरफा प्यार है अश्क आंखों में ही उसकी यार है   जख़्म इतनें है मिले रूह तक कर गया वो जिंदगी को आजार है   ख़्वाब टूटे है आंखों से ऐसे कल नींद से आंखें मेरी  बेदार है   प्यार की बातें न थी लब…

  • मेरी कहानी में तुम

    मेरी कहानी में तुम पता नहीं, मेरी कहानी में तुम थे भी या नहीं,पर हर पन्ने पर तुम्हारी परछाईं दर्ज थी। कभी कोई बात,कभी कोई लम्हा,तो कभी वो खामोशियाँ,जो अब भी तुम्हारा नाम लेती हैं। मेरी कहानी में तुमसे बिछड़ने की कसक थी,अधूरे ख्वाब थे,अधूरी बातें थीं,और वो एहसास… जिसे मैं चाहकर भी बयां नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *