किन हाथों में देश सुरक्षित | किनमें सिर्फ जहर है

किन हाथों में देश सुरक्षित

( Kin hathon mein desh surakshit ) 

 

आशा जैसी हुई प्रमाणित, सब को आज खबर है !
किन हाथों में देश सुरक्षित, किन में सिर्फ जहर है !!

क्रूर आक्रमण से विषाणु के, कौन बचा ले आया
देश सुरक्षित रखा बचाया, किसका गहन असर है !!

लूटा,किया बहुत अपमानित, जिन दुश्मन देशों ने
किसने उनकोआतंकित कर,ढाया कठिन कहर है !!

याचक और भिखारी जैसी,छवि कल बनी हुई थी
वह भारत किस के बलबूते, दिखता ताकतवर है !!

सबसे ज्यादा आदर देती , किस चेहरे को दुनिया
वह क्या कहता इस पर सबकी,रहतीबनी नजर है !!

हैं भारत जन सब देशों में , क्यों ज्यादा सम्मानित
किसके तेज और आभा से, ज्योतित हर अन्तर है !!

चोर और अपराधी सब ही , उससे त्रस्त पड़े हैं
बना रहा वह राम राज की, सुन्दर नई डगर है !!

तप रत बैठा बन भागीरथ, सजग सतत वह योगी
शौर्य,विवेक,नीति का उसकी,मन्त्र पूर्ण भास्वर है !!

भू “आकाश” कामना करते,मिलें उसे इच्छित वर
निश्चय उसकी विमल साधना, पाप शाप उद्धर है !!

 

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

वो चाहें हो कुछ हंगामा | Vo Chahe

Similar Posts

  • परवरदिगार दे

    परवरदिगार दे तासीरे-इश्क़ इतनी तो परवरदिगार देदेखे मुझे तो अपनी वो बाँहें पसार दे यह ज़ीस्त मेरे साथ ख़ुशी से गुज़ार देइस ग़म से मेहरबान मुझे तू उबार दे मुद्दत से तेरे प्यार की ख़्वाहिश में जी रहायह जांनिसार तुझ पे बता क्या निसार दे इतनी भी बे नियाज़ी मुनासिब नहीं कहींजो चाहता है वो…

  • उसकी आवाज़ | Ghazal Uski Awaaz

    उसकी आवाज़ ( Ghazal Uski Awaaz ) दिल को राह़त सी दिखाई दी है। उसकी आवाज़ सुनाई दी है। कौन कहता है कमाई दी है। उसने बस नाज़ उठाई दी है। उसके बातिन में यही है शायद। उसने जब दी है बुराई दी है। मेरे बारे में तुम्हें उसने फिर। जो ख़बर दी है हवाई…

  • फूल तितली सनम हुए बे-रंग

    फूल तितली सनम हुए बे-रंग क़ाफ़िया – ए स्वर की ‌बंदिश रदीफ़ – बे-रंग वज़्न – 2122 1212 22 फूल तितली सनम हुए बे-रंग इंद्रधनुषी छटा दिखे बे-रंग तेरी खुशबू जो ज़िंदगी से गई रात-दिन मेरे हो गए बे-रंग ये मुहब्बत सज़ा बनी है आज दौर-ए-हिज़्राँ लगे मुझे बे-रंग याद जब तेरी आती है मुझको…

  • नज़रों से मेरे | Nazaron se Mere

    नज़रों से मेरे ( Nazaron se Mere ) नज़रों से मेरे अपनी नज़र जब मिला गयाइस दिल में गुल मुहब्बतों के वो खिला गया रुसवा हैं देते हमको न पैग़ाम वो कोईमिलने मिलाने का भी तो अब सिलसिला गया शरमा रही थी चांदनी भी आज चाँद सेउसको शराब आँखों से कोई पिला गया वो मूल…

  • याद रहेगा | Yaad Rahega

    याद रहेगा ( Yaad Rahega ) गुज़रा जहाँ बचपन वो मकाँ याद रहेगाहमको वो मुहब्बत का जहाँ याद रहेगा नायाब जो इक़रार किया इश्क़ का तुमनेइन आँखों को हरदम वही हाँ याद रहेगा इस शह्र ने दी है हमें दो वक़्त की रोटीया रब ये मेरा रोज़ी – रसाँ याद रहेगा हम भूल भी जाएँगे…

  • पयमाना हमारे आगे

    पयमाना हमारे आगे लाइये साग़रो-पयमाना हमारे आगेछोड़िये आप ये शर्माना हमारे आगेहुस्ने-मतला — क्या पियेगा कोई पयमाना हमारे आगेअब भी शर्मिंदा है मयखाना हमारे आगे हमने हर रुख से ज़माने का चलन देखा हैसोच के कहियेगा अफ़साना हमारे आगे रोक क्या पायेंगे राहों के अंधेरे हमकोशम्अ रौशन है फ़कीराना हमारे आगे हम वफ़ादार हैं उल्फ़त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *