किताबें

किताबें

किताबें

***

खाली अलमारियों को
किताबों से भर दो,
बैठो कभी तन्हा तो
निकाल कर पढ़ लो।
हो मन उदास तो-
उठा लो कोई गीत गजल
या चुटकुले कहानियों की किताब,
पढ़कर भगा लो अवसाद।
ये जीवनसाथी हैं,
दोस्त हैं।
दवा हैं,
मार्गदर्शक हैं।
समय समय पर उन्हें निहारो,
समझो परखो विचारो।
गूढ़ बात अपना लो,
जीवन धन्य बना लो।
ये किताबें ही-
शून्य से शिखर को पहुंचाती हैं,
मंगल चंद्र तक ले जातीं हैं।
अंतरिक्ष के रहस्य सुलझाती हैं,
जीवन जीना सिखाती हैं;
मानव को इंसान बनाती हैं।
इनसे दूरी नहीं,नजदीकियां बढ़ाओ,
नये नये दर्शन पाओ।
जो तुम्हें मूर्त लगे अपनाओ,
जीवन की नैया पार लगाओ!

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/nai-shuruaat-hindi-poetry/

Similar Posts

  • उस दर पे कदम मत रखना

    उस दर पे कदम मत रखना जहाँ नहीं मिलता है प्यार तुम्हें। जहाँ नहीं मिलता सम्मान तुम्हें।। उस दर पे कदम मत रखना। उस घर में कदम मत रखना।। जो नहीं दे सकते तुमको खुशी। जज्बात तेरे जो समझे नहीं।। उस दर पे कदम———————।। तुझमें नहीं है कुछ भी कमी। क्यों उनकी गुलामी करता है।।…

  • राजू श्रीवास्तव भैया | Raju Srivastav par kavita

    गजोधर/राजू श्रीवास्तव भैया ( Gajodhar/Raju Srivastav bhaiya )   केवल राजू नही तुम राजा भाई थें हम सबके, हॅंसाने वाले ही नहीं ग़म दूर करतें थें सब-के। कैसे भुलाऍं हम सभी आपको गजोधर भैय्या, आज दिल में ग़म है ऑंखो में नमी है सबके।। सबको हॅंसाने वाले आज रुलाकर गऍं है हमे, मशहूर काॅमेडियन अभिनेता…

  • बाबा मालकेतु | Baba Malketu

    बाबा मालकेतु ( Baba Malketu )    अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल, आध्यात्म आकर्षण अद्भुत । पाप मोक्ष लक्षित जन मानस, परम उपासना भाव अंतर स्तुत । संस्कार परंपराएं अभिवंदन, उर ओज सनातन धर्म जयकारा । अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।। रंग बिरंगी…

  • घूंघट

    घूंघट सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा। घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।। मीन जल के बीच करत कलोल जो है, नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं, कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ० सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है, कितने झंझावात आये न हिली है, घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।।…

  • चलना सीखे नही | Chalna Sikhe Nahi

    चलना सीखे नही ( Chalna sikhe nahi )    चलना सीखे नही ,और दौड़ने निकल पड़े संभलने के प्रयास मे,लड़खड़ाकर गिर पड़े होती अगर जिंदगी ,यूं ही आसान इतनी तो सोचिए, कामयाबी के पैर क्यों छाले पड़े गुजर जाती है एक उम्र पूरी,चढ़ाई मे चाहते हो ,घर से निकलते ही हों झंडे खड़े माना की…

  • शहर रात भर रोता रहा | Kavita shahar raat bhar rota raha

    शहर रात भर रोता रहा ( Shahar raat bhar rota raha )    त्रासदी ने झकझोर दिया भारी नुकसान होता रहा त्राहि त्राहि कर उठा हृदय शहर रात भर रोता रहा   जाने किसकी नजर लगी क्या अनहोनी आन पड़ी खुशियां सारी खफा हो गई जिंदगियां बेजान खड़ी   कुदरत का कोई कहर था कितना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *