नैना बावरे जुल्फो में उलझाने लगे

नैना बावरे जुल्फो में उलझाने लगे

नैना बावरे जुल्फो में उलझाने लगे

 

 

दिल मचलने लगे अश्क बहने लगे

हमे तुम्हे याद करके बहकने लगे

 

नजरे जब भी मिली मुस्कुराने लगे

फूल गुलशन मे देखो गुनगुनाने लगे

खिलकर भवरों के मन बहकाने लगे

दिल को अपने यूॅ भी समझाने लगे

दिल मचलने लगे अश्क बहने लगे

हमे तुम्हे याद करके बहकने लगे

 

सितारे जमी पे नजर फिर आने लगे

दरिया सागर से मिलने जाने लगे

साँसे थम सी गई आँसू गिरने लगे

तुझको नजरों में यूॅ भी बसाने लगे

दिल मचलने लगे अश्क बहने लगे

हमे तुम्हे याद करके बहकने लगे

 

एक हँसी शाम देकर बहलाने लगे

शबनब आखो से अपनी बरसाने लगे

उसके आँसूँ से दामन खुदी भरवाने लगे

राहे उलझी सी हम यूँ सुलझाने लगे

दिल मचलने लगे अश्क बहने लगे

हमे तुम्हे याद करके बहकने लगे

 

शराफत नकाबो में हया दिखलाने लगे

पर्दा आँखो का पाकिजगी बतलाने लगे

जलती लौ से घर खुद जलवाने लगे

लबो पे राज दिलो के यूँ थिरकाने लगे

दिल मचलने लगे अश्क बहने लगे

हमे तुम्हे याद करके बहकने लगे

 

एक फरेबी की बातो में आने लगे

 झूठे ख्वाब पलको मे सजाने लगे

नैना बावरे जुल्फो में उलझाने लगे

ख़ता हँस कर जमाने को बताने लगे

  दिल मचलने लगे अश्क बहने लगे

हमे तुम्हे याद करके बहकने लगे

 

 

?

लेखिका : डॉ अलका अरोडा

प्रोफेसर – देहरादून

यह भी पढ़ें :

तुमसा बेवफा जमाने में नहीं

Similar Posts

  • शहर आया तेरी दोस्ती के लिये

    शहर आया तेरी दोस्ती के लिये     शहर आया तेरी दोस्ती के लिये ! बात कर ले मुझसे दो घड़ी के लिये   जीस्त तन्हा गुजरती मेरी जा रही भेज कोई ख़ुदा जिंदगी के लिये   आता चेहरा नजर वो कहीं भी नहीं धड़के दिल रोज़ मेरा किसी के लिये   जान पहचान जिससें…

  • प्रेम में पड़ कर

    प्रेम में पड़ कर   अक्सर प्रेम से ओत प्रोत पुरूष समर्पित कर देता है पत्नी के हिस्से का प्रेम अपनी प्रेमिका को खुद के अस्तित्व को स्वयं ही नष्ट कर लेता है और….. ढूँढता है अपना अस्तित्व प्रेमिका के अंदर अस्तित्वहीन पुरूष स्वयं ही खत्म कर लेता है अपना महत्व और……… महत्वहीन पुरूष नहीं…

  •   ख्वाहिश | Prem wali shayari

      ख्वाहिश   ( Khwahish )   काश तुम मेरी सर्दियों की अदरक वाली चाय हो जाओ और मैं तुम्हारी सुबह का पहला अखबार हो जाऊँ काश तुम मेरी ओस की बूँदें हो जाओ और मैं तुम्हारी कोहरे की फुहार हो जाऊँ काश तुम मेरी सुर्ख़ रंग गुलाबी हो जाओ और मैं तुम्हारे ग़ुलाबों की बौछार…

  • इश्क-ओ-हुस्न

    इश्क-ओ-हुस्न इश्क-ओ-हुस्न भला क्या है ये आज तक न कोई समझा सनम,जमाना करता इश्क की ख़िलाफत और खुद ही इश्क करता सनम, वो जिन्हें मिलता इश्क सच्चा यार का वो हुलारे जन्नत के लिया करते हैं,न हो नसीब जिसे यार का दीदार वो शब-ए-हिज्रा में आहें भरता सनम, मिलती जब आँखो से आँखे मयखाने सा…

  • आदमी की पहचान!

    आदमी की पहचान! ***** नहीं है आसान आदमी की पहचान! भाल पर नहीं उसके कोई निशान कहने को तो साथ खड़ा है दिख भी रहा है पर दरअसल वह गिरने का इंतजार कर रहा है गिरने पर उठाने का प्रयास नहीं करता, एक ठोकर मार आगे है बढ़ता! आपके खड़े होने से उसे ईर्ष्या है,…

  • मेरा आबाद वतन | Mere Aabad Watan

    मेरा आबाद वतन ( Mere aabad watan )   देश मेरा सबसे अच्छा कैसे मैं बयां करूं, मोहब्बत का पाठ पढ़ाएं कैसे मैं बयां करूं। उजली जमीन खिला है आसमान खुश नहरें बाग, ऐसा मुल्क को मैं कैसे अपने आप को अलग नयां करूं। ना मज़हब के झगडे ना ऊंच नीच में भेद है यहां,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *