नई शुरुआत

नई शुरुआत

नई शुरुआत

( Nayi Shuruaat )

*****

सदैव कठिनाइयों से भरी होती है,
शनै: शनै: सहज होती जाती है।
फिर एक दिन-
कली, फूल बन खिल जाती है,
बाग बगिया को महकाती है;
सुरभि फिजाओं में दूर तक बिखर जाती है।
आकर्षित हो लोग खिंचे चले आते हैं,
सौंदर्य/सफलता देख मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।
चर्चा होने लगती सुबहो शाम,
सिर्फ सफलताओं का ही होता गुणगान।
आंतरिक संरचना, आरंभिक कठिनाइयों-
संघर्षों, विफलताओं की चर्चा नहीं होती?
मिली है जीत तो सोचो मेहनत कितनी की होगी?
पर इसका जिक्र नहीं करते,
वाह्य आवरण पर ही अभिभूत हैं होते!
कुछ सफलता देख हैं जलते,
मन में ईर्ष्या का भाव लिए रहते।
स्वयं खिलने का प्रयास नहीं करते,
हरकतें अजीब करने हैं लगते;
मनोदशा उनकी प्रकट सबकुछ हैं करते!
देख जिन्हें मन द्रवित हो होगा?
उस पल विवेक ही आपके काम आएगा।
प्रयास सांत्वना देने का करें,
एकाएक कुछ कहने से बचें।
धीरे धीरे सामान्य हो जाए शायद?
संवाद की जारी रखें कवायद।
कभी लगेगा कि प्रयास बेकार है-
लेकिन प्रयास बेकार कभी नहीं होता?
रिजल्ट कुछ न कुछ जरूर होगा।
सफलता असफलता से न डरें,
निरंतर प्रयास जारी रखें;
विफल होने पर-
दुगने उत्साह से पुनः प्रयास करें।
दिल उनका भी एक दिन जीत ही लेंगे?
तब तक चैन की न सांस लें!
बात ‘नवाब मंजूर’ की मान लें।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

स्वच्छता है जरूरी

Similar Posts

  • हे राम | Hey Ram

    हे राम! ** कर जोड़ करूं तेरा वंदन, हे रघुनंदन ! हे रघुनंदन। दशरथ-कौशल्या के नंदन, तीनों लोक करे तेरा वंदन; महादेव इन्द्र ब्रह्मा भी करें पूजन। अतातायियों के हो संहारक, सतपथ के हो सृजन कारक। दुष्ट पापियों के हो काल, दशानन के हमने देखें हैं हाल। लंका जलाकर खाक किए, विभीषण राज्य स्थापित किए।…

  • दीवानगी | Deewangee

    दीवानगी ( Deewangee )   शराब तो नहीं पीता मैं पर रहता हूं उसके नशे में चूर हरदम वह ऐसी चीज ही लाजवाब है कि नशा उतरता ही नहीं बड़ी हसीन तो नहीं पर दीवानगी का आलम यह कि सर से पांव तक भरी मादकता से उतरती ही नहीं सोच से पूरी कायनात भी फीकी…

  • पापा की यादें | Papa ki Yaadein

    पापा की यादें ( Papa ki Yaadein )    पूछ रहे थे तुम मुझसे आंखें क्यों भर आई है गूथ रही थी आटा में बस यू ही कहा था मैंने याद पिता की आई है बरबस ही बरस पड़ी ये अश्रु की जल धारा बनके सावन के इस मौसम में मन ने बातें दोहराई है…

  • सनातन नववर्ष | Sanatan nav varsh par kavita

    सनातन नववर्ष ( Sanatan nav varsh )   वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा  प्रेम  की  छाई  हो जीवन का उत्कर्ष नववर्ष मधुर  बजे  शहनाई  हो   सनातन संस्कृति हमारी केसरिया  बाना  लहराये राज तिलक राम का हुआ राममय  माहौल  हो जाए   मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा आकर हर ले कष्ट सारे चैत्र नवमी…

  • ओ मेरे बेटे | O Mere Bete

    ओ मेरे बेटे ! ( O mere bete )    कल को जब तुम बड़े हो जाओगे और मैं बूढ़ा हो जाऊंगा तो तुम भी अपनी गृहस्थी बसाओगे और एकदम व्यस्त हो जाओगे तो तुम मुझ पर ध्यान दे पाओगे ना बेटा।   कल को जब लड़खड़ाने लगे मेरे कदम शरीर में मेरे ताकत रहे…

  • उठो पार्थ | Geeta Saar Kavita

    उठो पार्थ ( Utho parth : Geeta Saar ) उठो पार्थ अब बाण उठाओ,पापी का संघार करो। धर्म धार कर कुन्ती नन्दन, पुनः धर्म आधार धरो।   चढा प्रत्यचा गाण्डीव पे तुम,रक्त बीज निसताप करो, मोह त्याग कर शस्त्र उठाओ,भारत का संताप हरो।   याद करो तुम द्रुपद सुता के,खुले केश अंगार नयन। वस्त्रहरण का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *