प्यार करता हूँ

प्यार करता हूँ | Pyar Kavita

 प्यार करता हूँ 

( Pyar karta hun )

 

बहार क्या होती है
फूल क्यूँ खिलते हैं
भँवरे क्यों गाते हैं
खुशबू क्यों बिखरती है
सूरज क्यों निकलता है
चाँद रात भर आकाश में,
क्यूँ चक्कर लगाता है
बारिश क्यों होती है
दिन क्यूँ होता है
रात क्यूँ ढलती है।
हवा क्यों बहती है
पँछी क्यूँ गाते हैं
सपने क्यों आते हैं
दिल क्यों धड़कता है
नींद क्यों नहीं आती
चैन क्यूँ नहीं आता
नींद क्यूँ नहीं आती है।
दे सकती हो तुम
इन सब बातों का जवाब,
मैं क्यूँ प्यार करता हूँ तुमसे
अगर नहीं दे सकती तो,
मत पूछो मुझसे कि
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।।

 

🌺

 

लेखक :सन्दीप चौबारा
( फतेहाबाद)
यह भी पढ़ें :  °°° यूँ तो °°°

Similar Posts

  • Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -चमौली हादसा

    चमौली हादसा ( Chamoli Haadsha ) ********** टूटा ग्लेशियर फिसला हिमयुक्त पर्वत शिखर बाढ़ नदियों में आई, कीचड़युक्त मलबे में फंस कईयों ने जान है गंवाई। टनल में कार्यरत कई मजदूर अब भी हैं लापता, जाने कहां से आई ऐसी ये आपदा? शासन, प्रशासन ने दु:ख है जताया, आपदा प्रबंधन दल ने पूरी मुस्तैदी से…

  • होली आई खुशियां लाई | Holi Aayi Khushiyan Layi

    होली आई खुशियां लाई ( Holi Aayi Khushiyan Layi )   खुशियों की सौगातें लाया फिर होली-त्योंहार, रंग लगाओ प्रेम-प्यार से करों गुलाल बौछार। करों गुलाल बौछार जिसका था हमें इन्तज़ार, दूर करों गिले शिकवे एवं दिलों की तकरार।। खो ना देना संबंधों को तुम बनकर अमलदार, लाज, शर्म रखना मेरे भाई उत्तम ये व्यवहार।…

  • मन के मीत | Man ke meet kavita

    मन के मीत ( Man ke meet )     मेरे मन के मीत मेरे मन की थी कल्पना कोई भोली भाली अल्पना आती है मुझे बार बार सपना बाहों में भरकर उसको अपना बना लेते हो   मेरे मन के मीत मुझे तुम बहुत याद आते हो सपनों में क्यूँ सताया करते हो रोज…

  • शीत का प्रथम स्पर्श

    शीत का प्रथम स्पर्श जब शीतल पवन ने कानों को छुआ,आँगन में अलसाई धूप ने अंगड़ाई ली।पत्तों पर ओस की मोती-सी बूंदें,धरती ने मानो सर्द चादर ओढ़ ली। सूरज भी अब मद्धम मुस्कुराने लगा,दोपहर का आलस लंबे साए में छुपा।हाथों में गर्म चाय की प्याली सजी,संवेदनाओं का अंश हर कण में बसा। पगडंडियों पर कोहरे…

  • मधु-मक्खी | Madhumakhi par kavita

    मधु-मक्खी ( Madhumakhi )   मधु-मक्खी की महानता …..| 1.सौ शहर-सौ खेत गई, सौ कलियों से मुलाकात हुई | साथ मे लाखों साथी लेकर, सौ गलियों से शुरुवात हुई | मुख मे मधुरस भरकर, पहुँच गई अपने ठिकाने मे | दिन-रात मेहनत करती, लगती हैं शहद जुटाने मे | मधु-मक्खी की महानता …..| 2.फूलों से…

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *