Maa Durga Kavita

नवदुर्गा पर कविता | Maa Durga Kavita

नवदुर्गा पर कविता

( Navdurga par kavita )

 

मां मुझको तू शक्ति दे दे
जीवन के तू दुख हर ले

जुड़ा रहे तुझसे यह नाता
इतनी मेरी बिनती सुन ले

मांगू मैं ना तुझसे कुछ मैं
चरणों में शरणागत कर ले

दीया जनम जो तूने मुझको
दूजो की सेवा का वर दे

तुझे चढ़ाऊं मैं जल माता
आशीशों से झोली भर दे

पड़ी फसल खेतों में मैया
दया दृष्टि उस पर भी कर दे

ह्रदय विशाल हैमैया तेरा
विनती मैया सबकी सुन ले

नौ रूपों में आई हो मैया
हर चेहरे पर मुस्कान भर दे l

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

फागुन पर कविता | Poem in Hindi on Phagun

Similar Posts

  • डॉ. सुनीता सिंह ‘सुधा’ की रचनाएँ | Dr. Sunita Singh Sudha Poetry

    गणेश पूजन है! श्री गणेशाय नमःछंद-मनहरण घनाक्षरी शिव शक्ति के हैं प्यारे, जगत भर में न्यारे,गजानन गणेश को,हमारा नमन है ! गणपति सुखकर्ता, भव बाधा सब हर्ता,एकदंत चरणों में,सदैव वंदन है ! रिद्धि सिद्धि के है पति, देते सबको सन्मति,बुद्धि यश प्रदाता वो,पार्वती नंदन है ! प्रतिदिन सेवा करूँ , वियानक का ध्यान धरुँ,कामिनी करती नित,गणेश…

  • पीएम जन संवाद | PM Jan Samvad

    पीएम जन संवाद ( PM Jan Samvad )   पीएम जन संवाद,खुशियों का नया सवेरा हिंद प्रधानमंत्री प्रेरक व्यक्तित्व, वंदन संपूर्ण राष्ट्र एक परिवार । सरकारी योजना धरातल अवबोध, लाभार्थी परितोष साझा विचार । शासन प्रशासन सक्रिय भागिता, लोकतंत्र मुस्कान भाव चितेरा । पीएम जन संवाद,खुशियों का नया सवेरा ।। उज्जवला योजना अभिरक्षित, हर गृहणी…

  • सबके सहारे राम | Sabke Sahare Ram

    सबके सहारे राम ( Sabke Sahare Ram ) विधा कृपाण घनाक्षरी   राम राम भज मन, पुलकित तन मन। रघुवर राजाराम, लीला है अपरम्पार। राघव राम रट लो, जय श्रीराम भज लो। अवधपुरी पधारे, रघुपति करतार। जन जन प्यारे राम, सबके सहारे राम। मंझधार डूबी नैया, रामजी लगा दे पार। ऋषि मुनि ध्यानी योगी, माला…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Love Kavita -प्रेम अगन

    प्रेम अगन ( Prem Agan )   बचना  होगा   प्रेम  अगन से, इसमे  ज्वाला ज्यादा है। सुप्त सा ये दिखता तो है पर,तपन बहुत ही ज्यादा है।   जो भी उलझा इस माया में, वो ना कभी बच पाया है, या तो जल कर खाक हुआ या, दर्द फफोला पाया है।   कोई कुछ भी…

  • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

    अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस   प्रकृति से प्रीत कर,खुशियों को पंख लगाएं पेड़ पौधे जीव जन्तु, सदैव मनुज परम मित्र । नदी पर्वत व सागर सह, स्वर्ग सदृश सुनहरे चित्र । सहेज मातृ वत्सल आभा, परिवेश उत्संग आनंद पाएं । प्रकृति से प्रीत कर,खुशियों को पंख लगाएं ।। नैसर्गिक सानिध्य अंतर, जीवन सदा आह्लादित ।…

  • बेचारे मजदूर | Bechare Mazdoor

    बेचारे मजदूर ( Bechare Mazdoor )  उजड़ी हुई दुनिया मजदूर बसाते हैं, अपने पसीने से जहां सजाते हैं। गगनचुंबी इमारतें बनाते हैं देखो, मरुस्थल में फूल यही तो खिलाते हैं। ईंट,पत्थर, सरिया के होते हैं ये बने, यही तो बंगलों में उजाला फैलाते हैं। ऐसा राष्ट्र-धन लोग कुचलते मनमाना, ओढ़ते आसमां, ये धरती बिछाते हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *