महारानी लक्ष्मी बाई

महारानी लक्ष्मी बाई | Maharani Laxmi Bai Par Kavita

महारानी लक्ष्मी बाई

( Maharani Laxmi Bai )

 

आजादी की चिंगारी थी बैरियों पर भारी थी
गोरों के छक्के छुड़ाए लक्ष्मी वीर नारी थी

 

तेज था तलवारों में ओज भरा हूंकारों में
रणचंडी पराक्रमी हजारों पर भारी थी

 

क्रांति काल की कहानी वो झांसी की महारानी
बिगुल बजाया रण का राष्ट्र पुजारी थी

 

रणचंडी कूद पड़ी वो मर्दानी खूब लड़ी
वीरता की अवतार शूरवीर नारी थी

 

आजादी का युद्ध चला देशभक्ति दीप जला
अश्व होकर सवार बढ़ चली रानी थी

 

अंग्रेजों भारत छोड़ो वापसी को मुंह मोड़ो
वतन परस्ती उस दीवानी ने ठानी थी

 

खूब चली तलवारें कितने रण में मारे
काल बन टूट पड़ी वीर महारानी थी

 

काली महाकाली बनी खड्ग ढाल वाली बनी
इतिहास के पन्नों में रानी की कहानी थी

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आओ चले योग की ओर | Kavita

Similar Posts

  • sad love shayari || आस दिल में जिसकी रही पहले

    आस दिल में जिसकी रही पहले (Aas Dil Mein Jiski Rahi Pahle )     आस दिल में जिसकी रही पहले आज  उससे  नज़र  रही  पहले   बैठा पहलू में वो हंसी मुखड़ा राह में जो मिला कभी पहले   नम भरी आज प्यार में आँखें थी  लबों  पे  हंसी भरी पहले   प्यार की…

  • हम जिंदा हैं

    हम जिंदा हैं   हम जिंदा हैं क्योंकि हमारे जिंदा रहने के कारण हैं   भले ही हमारी रगों का लहू सूख चुका है हमारे कानों तक नहीं पहुंचती कोई चीख पुकार ना ही कोई आहो बका   हम नदी के कगारों पे खड़े ठूंठ हैं   हम खामोश हैं क्योंकि हम दर्शक हैं  …

  • आज की नारी | Aaj ki Nari Poem

    आज की नारी (  Aaj ki nari par kavita )   मंजिलों  को  पा  रही मेहनत के दम पर नारी संस्कार संजोकर घर में महकाती केसर क्यारी   शिक्षा खेल राजनीति में नारी परचम लहराती कंधे से कंधा मिलाकर रथ गृहस्ती का चलाती   जोश  जज्बा  हौसलों बुलंदियों की पहचान नारी शिक्षा समीकरण देखो रचती…

  • वाह भाई वाह | Wah Bhai Wah

    वाह भाई वाह ( Wah Bhai Wah )   बालपन से बनना चाहतें कवि-लेखक साहित्यकार, मन में थी उनके ऐसी आशा उसको किया साकार। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से बनाएं पहचान, शैलेश लोढ़ा नाम है जिनका सपनें किया साकार।। ९ वर्ष की उम्र में जिन्होंने बाल-कवि उपनाम पाया, ये साहित्य की प्रेरणा इन्होंने…

  • प्यार सबको जोड़ता है | Kavita

    प्यार सबको जोड़ता है ( Pyar sab ko jodta hai )   प्यार मधुर एहसास रिश्तो का हर  बाधाओं  को  तोड़ता है अपनेपन  का  भाव  जगाता प्यार  सब  को  जोड़ता  है   हर रिश्तो में प्यार जरूरी मधुर प्रेम रग रग दौड़ता है दिल से दिल को दस्तक देता प्यार सब को जोड़ता है  …

  • बदलते रिश्ते | Poem badalte rishtey

    बदलते रिश्ते ( Badalte rishtey )   रिश्ते बदलते सारे रिश्तो की अब डोर संभालो। प्रेम की धारा से खींचो प्यार के मोती लुटा लो।   मतलब के हो गए हमारे सारे रिश्ते नाते। खो गया प्रेम पुराना खोई सब मीठी बातें।   स्वार्थ रूपी शेषनाग डस रहा है रिश्तो को। सद्भाव प्रेम को भूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *