Naraka Chaturdashi

रूप चतुर्दशी | नरक चतुर्दशी

रूप चतुर्दशी/नरक चतुर्दशी

( Naraka Chaturdashi )

 

दिवाली के एक दिन पहले आती छोटी दिवाली,
रूप चतुर्दशी नर्क चतुर्दशी कहते चौदस काली।
नरका पूजा के नाम से भी जानते है हम इसको,
चौमुखा दीप रोली गुड़ खीर से सजाते है थाली।।

इस दिन सायं के समय चारों तरफ़ दीप जलाते,
विधि विधान से कृष्ण भगवान का पूजन करते।
कई कथाएं है प्रचलित इस पर प्राचीन समय से,
नरकासुर का वध भी कन्हैया इस दिन किये थे।।

इसदिन जो भी हरि विष्णु का व्रत पूजन करता,
अपनें आपको स्वस्थ रुपवान वह व्यक्ति पाता।
हर वर्ष ये कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष में आता,
जो धूम-धाम हर्सोल्लास के संग मनाया जाता।।

इस-रोज़ भूलकर भी कोई घर अकेला ना छोड़े,
मिट्टी के दीपक और हीड कुम्हार से लेकर रखें।
छोटी दिवाली आज है और यें दिन भी है ख़ास,
मुख्य गेट के दोनों और तेल दीप जलाकर रखें।।

दक्षिण दिशा की तरफ़ चौदह दीप जलाएं जाते,
यम देवता की पूजा कर धूप अगरबत्ती जलाते।
अकाल मृत्यु से मुक्ति व स्वास्थ्य लाभ हम पातें,
कई परम्परा के संग-संग नरक चतुर्दशी मनाते।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • सौभाग्य का व्रत | Kavita

    सौभाग्य का व्रत ( Saubhagya ka vrat )   धन्य है हमारी आदिशक्ति भारत की नारी तन मन प्राण से व्रत का पालन करती सारी   कभी नही कहती वो अपने मन की अभिलाषा सुख,वैभव,यश,शांति,आरोग्य की करती आशा   हे अर्धांगिनी अमरत्व मिले जगती तल में तुमको साक्षात श्री सौभाग्यशाली हो बनाती तुम सबको  …

  • शाबाश कतर | Qatar par kavita

    शाबाश कतर ! ( Shabaash Qatar ) बड़े प्रभावी ढंग से कतर ने- कोविड-19 का मुकाबला किया है, एक जबरदस्त कामयाबी हासिल किया है। त्वरित पहचान व रोकथाम शुरू किया, प्रभावित समूहों को शीघ्र अलग किया; इसी ने उसे बेहतर रिजल्ट दिया । वहां 29 फरवरी को पहला मामला आया, लगभग 667936 लोगों को जांचा…

  • नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं

    नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं   नव वर्ष 2021 शुभ कामनाएं हैं शुभ कामनाएं,  ऐ नूतन वर्ष दो हजार इक्कीस। तेरा आना मंगलकारी हो, समृद्धिशाली हो, प्रकाशीय हो,। प्रशंसनीय हो, स्वास्थ्य वर्धनीय हो। स्वागत है स्वागत है खुशियां मनायें।। शुभकामनाएं हैं ०।।,   बीतते वर्ष की तमता न दिखे, कोरोना रोग की रुग्णता न…

  • रख | Kavita

    रख ( Rakh : Hindi Kavita  )   खुशियो भरा पिटारा रख । दिल मे जज्बा प्यारा रख ।। तुझे अकेले चलना है । आगे एक सितारा रख ।। मन मे हो मझधार अगर । अपने साथ किनारा रख ।। धुन्धले पन के भी अंदर । सुंदर एक नजारा रख ।। दुनिया से जो भिड़ना…

  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर | Ramlala Pran Pratistha Par

    रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर ( Ramlala Pran Pratistha Par )   रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण सह्रदय करबृद्ध निवेदन, सानुग्रह शुभ मंगल प्रयोजन। बाईस जनवरी दिव्य बेला, घर द्वार उत्सविक आयोजन । विधिवत भव्य आराधना स्तुति, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री चरण । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।। दीप प्रज्वलन प्रकाश श्रृंगार, स्वच्छ परिवेश…

  • शिक्षा | Poem shiksha

    शिक्षा ( Shiksha )   जगत में शिक्षा है आधार। शिक्षा बिना धुंध सा जीवन शिक्षा मुक्ती द्वार।। जगत में० ।। अनपढ़ मूढ़ निरक्षर क्या -क्या शव्द बुलाते जाते, इन लोगों से भेड़ बकरियां पशु चरवाये जाते, पढ़ें -लिखे मुट्ठी भर लोग तब करते अत्याचार।। जगतमें० ।। शिक्षा बिना न मिले नौकरी दर-दर ठोकर खाये,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *