Nari Kaun ho Tum

नारी!कौन हो तुम | Nari Kaun ho Tum

नारी!कौन हो तुम?

( Nari Kaun ho Tum )

 

नारी! कौन हो तुम?
नारी! शिव की पार्वती है हम,
विष्णु की लक्ष्मी है हम,
ब्रह्मा की गायत्री है हम,
कान्हा की राधा है हम,
पांडवों की द्रौपदी है हम,
राम की सीता है हम।

नारी! कौन हो तुम?
नारी!वाणी में सरस्वती है हम,
विद्या में शारदा है हम,
क्रोध में काली है हम,
ममतामई यशोदा है हम,
नवरात्रि में नव रूप दुर्गा है हम,
पतिव्रता में सती है हम।

नारी!कौन हो तुम?
नारी!मनुष्य रूप में स्त्री है हम,
मां के लिए बेटी है हम,
पति के लिए पत्नी है हम,
भाई के लिए बहन है हम,
सास के लिए बहू है हम,
और बच्चों के लिए एक मां है हम।

नारी! कौन हो तुम?
नारी! घर की गृहलक्ष्मी है हम,
रसोई की अन्नपूर्णा है हम,
आंगन की तुलसी है हम,
मंदिर की देवी है हम,
तिजोरी की धनलक्ष्मी है हम।

आर.वी.टीना
बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें:-

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा विशेष

Similar Posts

  • घंटाघर की चार घड़ी | Poem ghanta ghar ki char ghadi

    घंटाघर की चार घड़ी ( Ghanta ghar ki char ghadi )   घंटाघर की चार घड़ी, चारो में जंजीर पड़ी। जब वो घंटा बजता था, रेल का बाबू हंसता था।।   हंसता था वो बेधड़क, आगे देखो नई सड़क। नई सड़क मे बोया बाजरा, आगे देखो दिल्ली शाहदरा।।   दिल्ली शाहदरा में लग गई आग,…

  • समय के साथ साहित्य समाज बदलता है | Sahitya Samaj par Kavita

    समय के साथ साहित्य समाज बदलता है ( Samay ke sath sahitya samaj badalta hai )    वक्त के साथ बदल जाती है सब की जीवनधारा। समय के साथ साहित्य बदले संग समाज हमारा। बदल रहे हैं तौर-तरीके बदला अपनापन प्यारा। बदल रही शिक्षा नीति सभ्यता संस्कार हमारा। बदल रही सब बयार बसंती स्नेह सुधा…

  • हिंदुस्तान | Hindustan par kavita

    हिंदुस्तान! ( Hindustan )   मोहब्बत की जमीं का नाम है हिंदुस्तान, अनेकता में एकता का नाम है हिंदुस्तान। अखिल विश्व को जो मानता अपना कुटुंब, उस वसुधैव कुटुंबकम का नाम है हिंदुस्तान। जिस पावन धरती पर राम वन गमन किये, उस त्याग – तपस्या का नाम है हिंदुस्तान। देश की आजादी में चूमें फांसी…

  • ट्रैफ़िक जाम | Traffic Jam

    ट्रैफ़िक जाम ( Traffic Jam )   जब सड़कें नहीं चलती तब गलियाँ चलती हैं, जब गलियाँ भी नहीं चलती, तब लोग पैदल चलने लगते हैं। पैदल चलना केवल स्वास्थ्यकर ही नहीं होता बल्कि क्रांति का द्योतक होता है उस व्यवस्था के विरुद्ध जो सड़कें, गलियां जाम करने को मजबूर करते हैं, तब पैदल चलने…

  • माता हरती हर संताप

    माता हरती हर संताप देव, ऋषि और पितृ ऋण होते,जग में ऋण के तीन प्रकार।इन्हें चुकाना सनातनी का,होता जन्मसिद्ध अधिकार।पर इन तीनों से पहले है,सर्वोपरि माता का ऋण।इसे चुकाना परमावश्यक,हो सकते ना कभी उऋण।माता ने ही जन्म दिया और,मां ने हमको पाला है।इसीलिये अनगिन रूपों में,मां का रूप निराला है।बेटी, बहन, मां रूप साथ में,पत्नी…

  • मैं क़लम हूं

    मैं क़लम हूं स्वेत रुप है मेरी कायाभेद छल से दूर हूं मैंनिश्छल है मेरी कायाइतिहास लिखा नन्हे कदमों सेभविष्य भी हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूं बच्चों का दोस्त हूं मैंदिलाता हूं उन्हें सफलता प्याराजो बिगड़ें बोल बोले कोईतो कालदण्ड हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूंहां मैं कलमकार हूं नवीन मद्धेशिया गोरखपुर, ( उत्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *