नज़रों का सच

नज़रों का सच | Kavita

नज़रों का सच

( Nazron Ka Sach )

 

देखती  है  जो  नज़रे वो होता नहीं,
चाहती है जो नज़रे वो दिखता नहीं।
मन को छू जाए जज़्बात होंठो पे हो,
आसूं बनके बहे मानता मन नहीं ।।

 

भीड़  को  देखा  राहों  पे बढ़ते हुए,
दे  के  धक्का  बगल  में संभलते हुए।
आंख  में  पहने चश्मा जो पहचान का,
बन के अनजान उनको गुजरते हुए।।

 

याद  आया समय था  मुझे  जानते,
दर्द  में  सिर्फ  मुझसे  वफ़ा  मांगते।
आज बदला हवा ने है रुख हर तरफ,
फिर वो मुझको भला कैसे पहचानते।।

 

सोच  पर  सोच  मेरी  ये  भारी पड़ी,
कष्ट दिखते न जिसको क्यों द्वारे खड़ी।
आत्मबल  से  बड़ा  कोई  बल न यहां,
करले साहस अगर सबपे भारी पड़ी।।

 

है अगर रात सुबह भी आएगी फिर,
नज़रे देखेगीं वो जो दिखाएगी फिर।
मन  को छू जाए वो बात होंठो पे हो,
आइना नज़रों को वो दिखाएगी फिर।।

?

रचना – सीमा मिश्रा ( शिक्षिका व कवयित्री )
स्वतंत्र लेखिका व स्तंभकार
उ.प्रा. वि.काजीखेड़ा, खजुहा, फतेहपुर

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/dor-kavita/

Similar Posts

  • जय गणतंत्र

    जय गणतंत्र सभी देशवासियों का एक ही मूल मंत्र ।संविधान की सुरक्षा हो जय गणतंत्र ।जय गणतंत्र! जय गणतंत्र! जय गणतंत्र! ना कोई भूखा रहे ना कोई प्यासा रहे ।स्वस्थ रहे भारत आरोग्य पाचन तंत्र ।जय गणतंत्र! जय गणतंत्र! जय गणतंत्र! सभी को न्याय मिले सभी को समता ।भेदभाव ना रहे ऐसा हो शासन तंत्र…

  • सूनी होली | Poem suni holi

    सूनी होली ( Suni holi )   छेड़छाड़ ना कोई शरारत ना कोई हॅंसी ठिठोली ना कोई रंगों की महफ़िल ना कोई घूँट ना गोली सारा  जग  वैसा  ही  है पर लगती एक कमी है सोच  रहा  बैठा  मेरा  मन  कैसी  होली हो ली   भीड़ भाड़ औ’ शोरो गुल सब सन्नाटा बन बिखरा जितना…

  • टिप-टिप करती बूंदे | Tip-Tip karti Boonde

    टिप-टिप करती बूंदे ( Tip-tip karti boonde )   आसमान‌ से बरस रहा है आज झमाझम पानी, झूमो‌ नाचों ख़ुशी मनाओ मिलकर दिल जानी। टिप टिप करती बूॅंदे लगती है सभी को सुहानी, चलों सोनू मोनू ‌टीना बीना करें सभी मनमानी।। जूता-चप्पल कोई ना पहनो भागो दौड़ो सरपट, उछल कूद का आनन्द लो आओ सब…

  • हम तुम्हारे है सनम | Hum Tumhare Hain Sanam

    हम तुम्हारे है सनम ( Hum Tumhare Hain Sanam )   मन में कभी तुम ना लाना प्रियवर ऐसा ये विचार, छोड़ जायेगी हमको ऐसे कर देगी जीवन बेकार। सात-वचन से बंधकर आयी मैं पतिव्रता यह नार, साथ रहूॅंगी पूरी उम्रभर मैं भरती हूॅं ऐसी हूॅंकार।। एक तेरे ही खातिर छोड़ आई हूॅं मैं सारा…

  • यौवन | Yauvan kavita

    यौवन ( Yauvan : Kavita )     अंग अंग भरी जवानी मन ही मन इठलाता यौवन मादकता के रंग बिखेरे मदमाता बल खाता यौवन   बहती सरिता सी अंगड़ाई फूलों सा महकता यौवन उन्मुक्त उड़ान भरे जवानी स्वप्न सुनहरे हो अंतर्मन   सागर सी उमंगे उठती भाव भरी बहती धाराएं मंद मंद मुस्काता यौवन…

  • शिक्षक न होते | Shikshak na Hote

    शिक्षक न होते ( Shikshak na hote ) शिक्षक ना होते तब क्या होता ? ये सुंदर , सभ्य संसार ना होता । होने को सब कुछ होता पर , विज्ञान का विस्तार ना होता । फूल भी होती , बाग भी होता , पर वो खुशबूदार ना होता । शिक्षक से ही सुगंध है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *