नेताजी सुभाष चन्द्र बोस | Netaji Subhash Chandra Bose par Kavita

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 

( Netaji Subhash Chandra Bose )

 

भूल कैसे जाएगा भारत

मातृ भूमि की वह माटी,

जिस रंग में रंग लिया अपना

नेता सुभाष चन्द्र ने खाकी

 

हे प्रगति पथ के अग्रदूत

अब रहा न वह सोंधी माटी

ना देश भक्ति ना देशप्रेम

बस धरा पीटती है छाती।

 

है खून का प्यासा हर कोई

आजादी किसको है भाती

जय हिन्द का किसको पड़ा यहां

सब छीन रहे सबकी रोटी

 

रंगून जापान तो दूर रहा

अपनों में चलती है लाठी

अब राजनीति के चक्कर में

देशभक्ति याद किसे आती

 

मैं याद दिलाता हूं प्रेमी

बलिदान ना जाया जायेगा

जब तक धरती गगन रहेगा

इतिहास सदा गुण गाएगा

 

भारत का हर एक बच्चा

बनना सुभाष चन्द्र चाहेगा

जय हिन्द के नारे का परचम

वह गगन बीच फहरायेगा।

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

संयम और जीवन | Kavita Sanyam aur Jeevan

 

Similar Posts

  • सफल जीवन उसने ही पाया!

    सफल जीवन उसने ही पाया! आया है सो एक दिन जाएगा,पर,जाने से पहले पछताएगा।कुछ काम तो कर ले बन्दे !वर्ना बच्चों के बीच शर्माएगा। बचपन, जवानी और बुढ़ापा,जीवन का हर रंग गहरा पा।अच्छा बोयेगा,अच्छा काटेगा,हरा-भरा-सा आजीवन रहेगा। बचपन में जिसे संस्कार मिला,पढ़ने का अच्छा आधार मिला।जवानी उसकी पहचान बनातीताकत भी राष्ट्र के काम आती। कुसंस्कारों…

  • ईद की नमाज़ | Eid

    ईद की नमाज़ ( Eid ki namaz )    ईद की नमाज़ पढ़तें है‌ सभी देश के मुसलमान, करतें है रोज़े-उपवास और मस्जिदों में अज़ान। इसमें अहम-भूमिका वालीं यें जुम्में की नमाज़, पढें भाई-भाभी चाची-चाची अब्बू-अम्मी जान।। होली अथवा हो दिवाली क्रिस्मस चाहें यह ईद, करतें हैं सभी सूरज का कभी चन्द्रमा का दीद। एकता…

  • न जाने क्यूॅं | Na Jane Kyon

    न जाने क्यूॅं? ( Na Jane Kyon )  आज भी जब निकलता हूॅं ब्राह्मणों की गली में तो अनायास ही खड़े हो जाते हैं कान चौकस मुद्रा में और चारों ओर दौड़ती हुईं अपलक आकार में बड़ी हो जाती हैं ऑंखें भौंहें तन जाती हैं फड़कने लगते हैं हाथ-पाॅंव और रगों में चोट-कचोट की मिश्रित…

  • Poem in Hindi on Nari | नारी

    नारी ( Nari )  ( 2 )  हर युग को झेला है जिसने हार नहीं पर मानी वह नारी। स्वाभिमान को गया दबाया सिर नहीं झुका वह है नारी। जीवन के दो पहलू कहलाते फिर भी इक ऊँचा इक नीचा। विष के प्याले पी पी कर भी अमृत से जग को नित सींचा। कंटक पथ…

  • भाई दूज | Bhai Dooj

    भाई-दूज  ( Bhai-dooj ) ( 2 )  बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के मस्तक तिलक काढ़ती है तो,…

  • बादल | Badal par kavita

    बादल ( Badal ) *** ओ रे ! काले काले बादल, बरस जा अब, सब हो गए घायल ! धरती अंबर आग उगल रहे, ऊष्मा से ग्लेशियर पिघल रहे! सूख गए हैं खेतों के मेड़, बरसो जम कर- अब करो न देर । ओ रे ! काले काले बादल… बरसो … हर्षे बगिया, हर्षे मुनिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *