पहला प्यार

Romantic Ghazal | Love Ghazal -पहला प्यार

पहला प्यार

(Pahla Pyar )

 

हृदय को तोड बताओ ना, कैसे तुम हँस लेते हो,
बिना सोचे समझे कुछ भी तुम, मुझसे कह देते हो।

 

प्यार करते है तुमसे पर, मेरे भी कुछ अरमां है,
जिसे कदमों से मसल कर,जब जी चाहे चल देते हो।

 

क्या मेरे दिल की बातें, तेरे दिल तक ना जाती है,
या कि दिल तक जाती पर,बिना कहे वापस आती है।

 

क्यों मेरे दिल की धडकन,बढ जाती है देख के तुमको,
क्यो सारी रात मेरी, आँखो आँखों मे कट जाती है।

 

क्यों तेरा इन्तजार मुझको,रहता है हर पल हर क्षण,
क्यों मुझे बेचैनी रहती है, जब ना देखूँ तुमको।

 

प्यार हो प्रथम मेरे, शायद तुमको एहसास नही है,
कैसे कह दूँ तुममे मुझसा, कुछ भी जज्बात नही है।

 

दिल फरेबी बातें करता है,प्यार संगदिल है मेरा,
हूंक हुंकार ना समझे, दोस्त नही तू प्यार है मेरा।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

??शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : 

Hindi Poetry On Life | Hindi Ghazal -सजा

 

Similar Posts

  • प्रिया गुप्ता की कविताएँ | Poems by Priya Gupta

    शीतल रहे ये धरा ले पूजा की थाली मैया आया तेरे द्वार मैं नादान बालक मैया भक्ति करो स्वीकार l अक्षत, चना चुनरी चढ़ाऊ श्रीफल, नीम से तुझे मनाऊं स्वस्थ,शीतल रहे ये धारा ढोल मंजीरा आज बजाऊं l मां शीतला के दरबार में नमन करते है बारंबार भर दो सबकी झोली मैया आए जो तेरे…

  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान | Samrat prithviraj chauhan par kavita

    सम्राट पृथ्वीराज चौहान ( Samrat prithviraj chauhan )   नाम आपका अमर रहेगा सम्राट पृथ्वीराज चौहान, ऐसा रचाया इतिहास कि याद करता रहेगा जहान। माफ़ किया आपने मोहम्मद-गौरी को सोलवी बार, ढेरों युद्ध जीतकर रणभूमि से बनें हो आप महान।।   बचपनें में तीर-कमान युद्ध-कला में निपुण हो गये, और १५ वर्ष की आयु में…

  • रण में केशव आ जाओ | Kavita

    रण में केशव आ जाओ ( Ran mein keshav aa jao )   चक्र सुदर्शन धारण करके अब रण में केशब आ जाओ जग सारा लड़ रहा अरि से विजय पताका जग फहरावो   साहस संबल भरके उर में जन जन का कल्याण करो सब  को  जीवन  देने वाले माधव  सबके  कष्ट  हरो   हर…

  • कौन है नेता कौन अभिनेता

    कौन है नेता कौन अभिनेता कौन है नेता कौन अभिनेताअब पहचानना है मुश्किल। भाषण की जगह अब गीत है सुनते,गीत गीत में भाषण को हैं रचते, भाषण कम अब व्यंग ज्यादा है कसते,एक दूजे की टांग खींचतेनहीं किसी को बक्शते है। टीवी सीरियल से ज्यादाकिरदार इसमें दिखते हैं । बड़े-बड़े नेता अभिनय के लिए बड़े-बड़े…

  • कहां तक | Kahan Tak

    कहां तक ( Kahan Tak )   सिमटते गए भाव मन के घुलती रहीं मिठास में कड़वाहटें बढ़ तो गए किताबी पन्नों में आगे पनपत्ति रही मन की सुगबुगाहटें जगमगाती रहीं चौखटे, मगर आंगन घर के सिसकते रहे बढ़ते गए घर ,घर के भीतर ही खामोश बच्चे भी सुबगते रहे खत्म हुए दालान, चौबारे सभी…

  • किताबें

    किताबें *** खाली अलमारियों को किताबों से भर दो, बैठो कभी तन्हा तो निकाल कर पढ़ लो। हो मन उदास तो- उठा लो कोई गीत गजल या चुटकुले कहानियों की किताब, पढ़कर भगा लो अवसाद। ये जीवनसाथी हैं, दोस्त हैं। दवा हैं, मार्गदर्शक हैं। समय समय पर उन्हें निहारो, समझो परखो विचारो। गूढ़ बात अपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *