चलते चलते हुए रुक जाऊं

Hindi Poetry On Life | Hindi Geet -चलते चलते हुए रुक जाऊं

चलते चलते हुए रुक जाऊं

 (Chalte Chalte Hue Ruk Jaoon )

 

चलते चलते मैं रुक जाऊं

तो तुम मत घबराना मीत

 

याद हमारी आएगी तो

आंसू नहीं बहाना मीत।

 

हम दोनों का प्यार पुराना

पावन निर्मल निश्चल है

 

हृदय एक है प्राण एक है

दोनों में ही मन का बल है

 

जब तक जीवन सांस चले

यह संबंध निभाना मीत।

 

यह विश्वास तुम्हारा हम पर

मंजिल कभी नहीं भटकेगी

 

इक दूजे के मन दर्पण में

सूरत कभी नहीं चटकेगी

 

प्रेम पंथ के हम राही हैं

मंजिल अपनी पाना मीत।

 

दूर भले तन रहते लेकिन

मन के पास सदा रहते हैं

 

एक दूसरे के दिल बैठे

मन एहसास सदा रहते हैं

 

यूं ही पास सदा तुम रहना

मुझको छोड़ न जाना मीत

 

याद हमारी आएगी तो

आंसू नहीं बहाना मीत

 

☘️

कवयित्री: यमन शर्मा
मुगलसराय
( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

Hindi Poetry On Life | Hindi Ghazal -श्रृंगार

Similar Posts

  • विश्व पृथवी दिवस | Kavita Vishwa Prithvi Divas

    विश्व पृथवी दिवस ( Vishwa Prithvi Divas )   पृथ्वी या पृथिवी या मानो विशाल धरा बसता इसके ऊपर ही सृष्टि हरा भरा भू भूमि वसुधा कहो या वसुंधरा धन संपदा का है मुझ में भंडार भरा पेट की छुदा मिटाने को मैं हूं धरित्री संतान का पोषण करती जैसे मां जीवन दात्री धूप छांव…

  • क्या हम आजाद हैं | Kya Hum Azad Hain

    क्या हम आजाद हैं कहने को आज़ाद तो कहलाते हैं, पर आज़ाद रह नहीं पाते हैं। कोई गुलाम जातिवाद का, कोई राजनीति के गुलाम बन जाते हैं। साम्प्रदायिकता और दलों के फेर में, बंधकर हम रह जाते हैं। अन्याय और अत्याचार सह सहकर, यूं ही घुटकर रह जाते हैं। आज भी देश में दहेज प्रथा,…

  • श्याम | Shyam kavita

    श्याम ( Shayam )   रस लेकर रसखान सरीखे, काँन्हा तुम आ जाओ। जग मे घटते प्रीत मोह रस, फिर से आ बरसाओ।   सूखी धरती उमड मेघ बन,जग की प्यास बुझाओ। नटवर नागर कृष्ण कन्हैया,अब तो तुम आ जाओ।   कालीदास के मेघदूत बन, उमड घुमड कर आओ। तृप्त करो मन की चंचलता,अब तो…

  • मधुरिम-बंसत | Madhurim Basant

    मधुरिम-बंसत ( Madhurim-Basant ) तुम आये हो नव-बंसत बन कर मेरे प्रेम – नगर में दुष्यंत बन कर कुंठित हो चुकी थीं वेदनाएँ बिखर गई थीं सम्भावनाएँ आज पथरीली बंजर ह्रदय की धरा को चीर कर फिर फूटा एक प्रेम अंकुर….. पतझड़ की डोली हो गई विदा विदाई के गीत गाने लगी वियोगी हवा अतीत…

  • वो बुटाटी धाम | Butati Dham par Kavita

    वो बुटाटी धाम ( Wo Butati Dham )   जहां पर देश-विदेश से आतें है लाखों ही नर-नार, धाम निराला है वह जिसको जानता सारा संसार। कर रहा है कई वर्षो से मानव को सहायता प्रदान, संत चतुरदास जी महाराज का मंदिर पावन द्वार।। लकवा रोगी रोग-मुक्त होकर जहां हो जातें तैयार, सात दिन रूकना…

  • तुम मिलो तो सही | kavita Tum Milo to Sahi

    तुम मिलो तो सही ( Tum milo to sahi ) मन पे तेरे मन रख देगे, मन की बातें कह कर। दबे हुए जज्बातों को भी,कह देगे हम खुल कर। मन में तेरे जो संसय है, उसको मिटा देगे पर, बीती बातें भूल के सारी…? प्रिये तुम मिलो तो सही….. रूठना तेरा हक है जानम,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *