पराजय | Parajay

पराजय

( Parajay ) 

 

खड़े हो उम्र की आधी दहलीज पर ही
अभी ही कर लिया समझौता भी वक्त से
यह तो है ,पराजय ही स्वीकार कर लेना
लेने होते हैं कुछ निर्णय भी सख्त से

अभी ही न मानो हार तुम,उठा आगे बढ़ो
ऊंचा नही है शिखर कोई,नियमित चढ़ो
दुहराओ न गलतियां ,फिर वही जो गुजरी
हर दिन जीवन मे कुछ नवीनता को गढ़ो

कमियां छिपाकर,उसे संतुष्टि का नाम न दो
श्रेष्ठ होकर भी तुम,हार का अंजाम न दो
है ऋण शून्य से पहले ,तो आगे धन भी है
हार मे हालात ही नही ,तुम्हारा मन भी है

सूर्यास्त का अर्थ अंधेरा ही तो नही होता
वह तो आते हुए प्रभात की पहचान भी है
अपनी मानसिकता के बदल लेने मे ही
उज्वल नव जीवन का उदीयमान भी है

वक्त ठहरता नही कभी किसी का भी हो
उसे भी किसी की हार कभी स्वीकार नहीं
रहता है मंजिल को भी इंतजार राहगीर का
सफलता का सदा खुला रहता है द्वार

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

तड़प उसकी | Tadap uski

Similar Posts

  • नमन | Naman

    नमन ( Naman )   भारत की प्राचीनता ही उसकी महानता है बहुआयामी शोध मे ही उसकी परिपक्वता है चंद्रयान का चांद पर उतरना नव आरंभ है गतिशीलता इसमें पुरातन से ही प्रारंभ है.. चौदह लोकों तक भ्रमण वर्णित है शास्त्रों मे नभ से पताल तक सब अंकित है शब्दों मे यह तो नव प्रभात…

  • खुशियों की नई भोर | Khushiyon ki Nai Bhor

    खुशियों की नई भोर ( Khushiyon ki nai bhor )    राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर अंतर्मन अनंत आह्लाद, अनूप उत्सविक परिवेश । शुभता सरित प्रवाह, बहना घर द्वार प्रवेश । श्रृंगारित पुनीत संबंध, रक्षा बंधन भव्यता चारों ओर । राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर ।। सनातनी…

  • आपकी समझ | Aapki Samajh

    आपकी समझ ( Aapki samajh )   घर से निकलने से पहले और लौट आने के बाद देख लिया करो खुद को वक्त के आईने में जीवन की समझ आसान होगी कल के रास्ते सुगम होंगे हर नया रिश्ता और मुलाकात खुलकर सामने नही आते मध्यान्ह तक कहानी को समझना ही होता है दूसरे पटाक्षेप…

  • बेशर्मी का रोग | Besharmi ka Rog

    बेशर्मी का रोग ( Besharmi ka rog ) कैकयी संग भरत के, बदल गए अहसास। भाई ही अब चाहता, भाई का वनवास।। सदा समय है खेलता, स्वयं समय का खेल। सौरभ सब बेकार हैं, कोशिशें और मेल।। फोन करें बस काम से, यूं ना पूछे हाल। बोलो कब तक हम रखें, सौरभ उनका ख्याल।। जिन…

  • ईंट की दीवारें | Kavita Eent ki Deewaren

    ईंट की दीवारें ( Eent ki Deewaren ) जब तक है जीवन जगत में वक्त का दौर तो चलता रहेगा बंटी है रात और दिन में जिंदगी ये चक्र तो यूँ ही चलता रहेगा मिलेंगे रेत के टीले हर जगह कहीं पर्वतों का झुंड होगा होगी कहीं कहीं खाईं गहरी कहीं खौलता कुआं होगा कट…

  • गीता मानस | Poem on Gita Manas

    गीता मानस ( Gita manas )    अद्भुत रचना शेष की , अलंकार रस छंद । गीता मानस को पढ़ें , दूर सभी हों द्वंद्व ।। भगवद्गीता ग्रंथ का , छंदों में अनुवाद । जीवन को रसमय करें , करे दूर अवसाद।। गीता मानस का सृजन , मानवता का पंथ । गूढ़ विषय सरलीकरण ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *