Ped par Kavita

मैं पेड़ हूँ | Ped par Kavita

मैं पेड़ हूँ

( Main ped hoon )

 

मैं हूॅं एक जंगल का पेड़,
फैला हूँ दुनिया और देश।
निर्धन या कोई हो धनवान,
सेवा देता में सबको समान।।

जीवन सबका मुझसे चलता,
सांस सभी का मुझसे चलता।
बदले में किसी से कुछ ना लेता,
सारी उम्र सबको देता ही रहता।।

पहले मेरा जंगल था घर,
बंदर भालू सब रहते मिलकर।
आज आ गया हूँ में रोड़ पर,
किसी किसी के घर आंगन पर।।

छाया औषधि ऑक्सीजन देता,
फल-फूल मैवे रब्बड़ भी देता।
करता नही किसी से भेद,
बाँट देता मेरा अपना खेत।।

कोई मुझको चूल्हे में जलाता,
कोई दुकान मकान में लगाता।
तो कोई मुझसे फर्नीचर बनाता,
सालो-साल में चलता ही रहता।।

फिर भी काट रहें मुझे लोग,
बहुत दर्द पहुँचा रहें मुझे लोग।
मेरी पीड़ा कोई नही समझते,
रात-दिन मुझको सताते रहते।।

सब कुछ खड़ा में देखता रहता,
अपने आप को समझाते रहता।
नही मानो फिर भी तुम काटो पेड़,
एक काटो पर चार लगाओ पेड़।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Hindi Kavita | चार लाइनें

 

 

Similar Posts

  • कहीं किसी रोज | Kahin kisi roz | Kavita

    कहीं किसी रोज ( Kahin kisi roz )   आओ हम चले कहीं मिले कभी किसी रोज। महफिल जमाकर बैठे मौज से करेंगे भोज। पिकनिक भ्रमण करें घूमे हसी वादियो में। झूमे नाचे गाए हम जा बेगानी शादियों में। सैर सपाटा मौज मस्ती आनंद के पल जीये। खुशियों के मोती वांटे जीवन का रस पीये।…

  • चीख | Cheekh par kavita

    चीख ( Cheekh )    चीरती नीले गगन को हृदय विदारक चीख सी है। ले लिया सब कुछ हमारा देता हमको भीख सी है।‌।   छोड़कर घर द्वार तेरे पास आयी यहां मैं, सगे सम्बन्धी सब छूटे अब बता जाऊं कहां मैं‌, दो रोटी के बदले देता लम्बी लम्बी सीख सी है।।ले लिया ०  …

  • मैं आपकी | Kavita Main Aap ki

    मैं आपकी ( Main Aap ki ) जनम -जनम का प्रीति जुड़ा है । सर्वस्व आपसे पूरा है ।। धर्म, हे प्रभु! आप निभाइए। सुमा के भी नाथ कहाइए।। मांग सिंदुरी नित सजती रहे। पाँव पैंजनियाँ बजती रहे ।। कंगन भी मैं तो खनकाऊँ। नित मैं आपकी ही कहाऊँ।। भक्ति- धारा सदा बहाइए। सुमा के…

  • आओ एक बेहतर कल बनाएं | Prerna Kavita In Hindi

    आओ एक बेहतर कल बनाएं ( Aao ek behtar kal banaye ) समय निकला जा रहा है पल पल, आओ बनाएं एक बेहतर कल । जो हैं दीन हीन, जिनकी खुशियां गई हैं छीन। उनके यहां चलें, ज़माने ने हैं जिन्हें चले। बांटें दर्द कुछ छांटें अंधियारा, रौशन कर दें उनका घर गलियारा। चेहरे पर…

  • .हैसियत | Haisiyat

    .हैसियत ( Haisiyat )    शौक नही महफिलों को सजाने का मुझे घर की दीवारें भी खड़ी रहें यही बहुत है मेरे लिए देखी होगी तुमने ऊंचाई से जमीन हमने तो जमीन से ऊंचाई को देखा है… चम्मच से हम नही खाते अंगुलियों मे ही हैं पंच तत्व की शक्तियां हांथ ही उठा सकते हैं…

  • कितनी मुसीबत | Kitni Musibat

    कितनी मुसीबत ( Kitni Musibat )  यारों कितनी मुसीबत होती है इक जाॅ को मेरी जाॅ कहने मे, जब हो जाती है उनसे मोहब्बत उनको मोहब्बत कहने मे, हम वादा तो अक्सर करते नही पर अवसर बन ये आ जाते है, बन जाते है ये जी के जंजाल औल टूटें तो जी घबराते है, फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *