Poem hari ki maya

हरि की माया | Poem hari ki maya

हरि की माया

( Hari ki maya )

धुंध रहा ना बचा कोहरा,पर शक का साया गहरा है।
अपनों पर विश्वास बचा ना,मन पे किसका पहरा हैं।

बार बार उलझा रहता हैं, मन उसका हर आहट पे,
जाने कब विश्वास को छल दे,संसय का पल गहरा है।

मन स्थिर कैसे होगा जब, चौकन्ना हरदम रहते।
ईश्वर को कैसे पाओगे, मन स्थिर जब ना करते।

लोभ मोह तम् की बातों में,उलझा क्यों प्राणी बतला।
देह ध्येय सब यही रहेगा, फिर काहे बेकल रहते।

चौदह फेरे लेकर के भी, तृप्त नही जिसकी काया।
मन वैराग्य ना समझेगा,कामी मन को तन ही भाया।

सद्बुध्दि भी मोह चाशनी, में रम कर खो जाती।
हरि इच्छा से सब होता है, ये ही है हरि की माया।

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

सूर्य अस्त होने लगा | कुण्डलिया छंद | Kundaliya chhand ka udaharan

Similar Posts

  • मैं थानेदार हूँ | Thanedar par kavita

    मैं थानेदार हूँ! ( Main thanedar hoon )   जो कानून का आँचल फाड़ते हैं, मैं उन्हें फाड़ता हूँ। ऐसे मजनुओं का जुनून मैं, जूतों से कुचलता हूँ। मैं सेवक हूँ आम जनता का, हर जुल्म का प्रहार हूँ, मैं एक थानेदार हूँ।   हर आग से देखो मैं हूँ वाकिफ , जलना मुझे आता…

  • स्वप्न | Swapan

    स्वप्न ( Swapan )    घरों से दूर होते तो कोई बात न होती हम तो आज दिलों से ही दूर जा रहे हैं ललक तो सभी को है कुछ कर गुजरने की मगर करना है क्या सही,ये ही भूले जा रहे हैं समझ बैठे हैं खुद को ही ,अफलातून हम जीत की होड़ मे,बुजुर्ग…

  • गाँव बिखर गया | Kavita Gaon Bikhar Gaya

    गाँव बिखर गया ( Gaon Bikhar Gaya ) जिंदगी का अब कोई भरोसा नही। कब आ जाये बुला हमें पता नही। इसलिए हँसते खेलते जी रहा हूँ। और जाने की प्रतिक्षा कर रहा हूँ।। जो लोग लक्ष्य के लिए जीते है। उनकी जिंदगी जिंदा दिल होती है। और जो लोग हकीकत से भागते है। जिंदगी…

  • चॉकलेट डे

    चॉकलेट डे तेरी यादों की मिठास से, हर लम्हा गुलजार है, तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही सरोकार है।हर एहसास, हर ख्वाब बस तुझसे है जुड़ा,जैसे चॉकलेट की खुशबू में लिपटा दिकुप्रेम का प्यार है। आज चॉकलेट डे पर तेरा एहसास पास लगे,तेरी मुस्कान ही मेरे प्यार की मिठास लगे।हर लफ़्ज़, हर धड़कन बस…

  • तरीके से | Tarike se

    तरीके से ( Tarike se )   जो चला गया छोड़कर वह मिला ही था जाने के लिए हर मेल मुक्कमल नहीं होती कुछ लोग मिलते ही हैं मतलब के लिए उसके लिए वक्त बर्बाद ना कर आपके वक्त की कीमत नहीं होगी आज भी छोड़ देगा तुम्हें कल के लिए इस आज की संगत…

  • खुशियों से रौशन करें संसार

    दीपावली घी रुई से ज्योति जलतीमिट्टी का दीपक जलताजीवन की गाड़ी चलतीआपसी प्रेम जो पलता राम आज जब आयेंगेप्रसन्न हो जायेगी सीताअयोध्यावासी भी गायेंगेउर्मिला भी होगी हर्षिता भरत मिलने आयेंगेशुभ बेला आई पुनीतानागर दीप जलायेंगेखुश होंगी तीनों माता रावण से लंका को जीतामुक्त हुई लंका से सीता। खुशियों से रौशन करें संसार दीपोत्सव की खुशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *