Poem in Hindi on thand

ठंड का प्रभाव | Poem in Hindi on thand

ठंड का प्रभाव

( Thand ka prabhav ) 

 

सुनो ठण्ड दुष्कर हो रहा है तुम्हे सहन कर पाना

सूर्य तापमान का गिरना और देह का कंपकंपाना

 

सुनसान हैं सभी सड़कें और धुंध हर तरफ है छाई

अपने आकर्षण से बहुत लुभा रही है यह गर्म रजाई

 

कभी  नर्म, कभी कड़क धूप का छत पर हमें बुलाना

मूंगफली और गजक की सौंधी महक से मन ललचाना

 

पहाड़ों को रोज बर्फीली चादर ओढ़ाती जा रही  है

संक्रांति,पोंगल,लोहड़ी त्योंहारों की छटा भिखरा रही है

 

चाय की मसालेदार चुस्कियों से थोड़ी राहत मिलती है

अलाव के सामने बैठकर कितनी गर्माहट मिलती है

 

कभी आकाश है स्वच्छ और नीलिमा दिखाई  देना

कभी कोहरे की चादर का आकर सूरज को ढँक देना

 

कटकटा रहे हैं दांत, त्वचा रूखी बेजान सी हो रही है

देह परत-दर-परत स्वेटर और शॉल में सिमट रही है

 

प्रकृति को मनभावन फलों और फूलों से सजा रही है

यह सर्दी स्वादिष्ट व्यंजनों से हमारी सेहत  बना रही है

 

 

वंदना जैन
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

वो देखो चाँद इठलाता हुआ | Vandana jain poetry

Similar Posts

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

  • देर तक नहीं टिकता | Der Tak Nahi Tikta

    देर तक नहीं टिकता ( Der tak nahi tikta )   मौसम जवानी का देर तक नहीं टिकता, आसमां में हो कोई देर तक नहीं टिकता। गिनकर दिया साँसें गुरुर देखो मत करना, लूटमार का पैसा देर तक नहीं टिकता। इस मिट्टी के पुतले को रब ने जो ढाला है, रूप, रंग दुनिया में देर…

  • बंजारा के दस कविताएं

    1 प्रवाह ——- सोचता हूं कि दुनिया की सारी बारूद मिट्टी बन जाये और मैं मिट्टी के गमलों में बीज रोप दूं विष उगलती मशीनगनों को प्रेम की विरासत सौप दूं . पर जमीन का कोई टुकड़ा अब सुरक्षित नहीं लगता . कि मैं सूनी सरहद पे निहत्था खड़ा अपने चश्मे से, धूल -जमी मिट्टी…

  • अभी दिल भरा नहीं | Poem abhi dil bhara nahin

    अभी दिल भरा नहीं ( Abhi dil bhara nahin )    अभी दिल भरा नही, अभी मन भरा नही, क्यो जाते हों छोड़ के, अभी कुछ हुआ नहीं।   अभी मन मिले नही, अभी अधर मिले नही, मंजिल अभी दूर है, सच्चे साथी मिले नही।   दिल के फूल खिले नही, मन के मैल धुले…

  • प्रेम की भाषा हिंदी | Prem ki Bhasha

    प्रेम की भाषा हिंदी ( Prem ki Bhasha ) ज़बानो के जमघट मेंएक ज़बान है नायाबहमारी ज़बान”हिंदी”जिसमें एक लफ्ज़ केहोते हैं कई मुतादरीफ़। एक “मोहब्बत व ईश्क”कोप्यार कहो या प्रेमसुर कहो या रश्कममता कहो या प्रीतिसंस्कृति कहो रीति रिवाजनाज कहो या लाज…. यह हिन्दी हैमाथे की बिंदी है। मनजीत सिंहसहायक प्राध्यापक उर्दूकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ( कुरुक्षेत्र…

  • अंतर्मन की बातें | Kavita

    अंतर्मन की बातें ( Antarman ki baatein )   अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं। हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।   खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है । कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।   कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *