Poem on Lata Mangeshkar in Hindi

स्वर कोकिला लता मंगेशकर | Poem on Lata Mangeshkar in Hindi

स्वर कोकिला लता मंगेशकर

( Swar kokila  Lata Mangeshkar )

 

स्वर कोकिला गूंजती मधुर गीत तरानों में
संगीत साज थिरकते स्वर लहरी गानों में

 

श्रद्धा से नतमस्तक है सारा हिंदुस्तान तेरा
शब्द सुमन समर्पित है भाव भरा वंदन मेरा

 

गीत सुरीले मधुर कंठ मीठी मीठी आवाज लिए
देश-विदेश गूंज रही लहरी सुरीले अंदाज लिये

 

भारत रत्न मधुर बयार संगीत सुहाना लगे प्यारा
जादुई आवाज सुरम्य जिसका दीवाना जग सारा

 

लोकप्रिय गायिका लताजी हिंद स्वर साम्राज्ञी थी
पद्म भूषण पद्म विभूषण यशस्वी वो बड़भागी थी

 

ए मेरे वतन के लोगों आंख में भर लो पानी
गाया संगीत सुहाना जग छोड़ चले निशानी

 

श्रद्धा से शीश झुकाए नमन करे सब वंदन
सात सुरों की मलिका भाव भरा अभिनंदन

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भारत माँ के लाल उठो | Patriotic poem Hindi

Similar Posts

  • मगरमच्छ के आंसू | Kavita magarmach ke aansoo

    मगरमच्छ के आंसू ( Magarmach ke aansoo )     दिखावे की इस दुनिया में लोग दिखावा करते हैं घड़ियाली आंसू बहाकर जनमन छलावा करते हैं   मगरमच्छ के आंसू टपकाते व्यर्थ रोना रोते लोग अपना उल्लू सीधा करते मतलब से करते उपयोग   भांति भांति के स्वांग रचाते रंग बदलते मौसम सा बात बात…

  • बाबुल | Babul kavita

    बाबुल ( Babul )   बाबुल याद घणी सताये, बाबुल मन मेरा घबराये। जिस आंगन में पली-बढ़ी, आंखों में उतर आए रे। बाबुल मन मेरा घबराये, बाबुल मन मेरा घबराये।   मां की सीख हर्ष भर देती,घर संसार सुख कर देती। आंगन की तुलसी तेरे, खुशियों से झोली भर लेती।   मेरा रूठना और मनाना,…

  • मरने भी नहीं देते

    मरने भी नहीं देते वो देते हैं ज़हर मुझको मगर मरने भी नहीं देते,बनाते हैं ताबूत, मेरी लाश बिखरने भी नहीं देते। करूं मैं प्यार सिर्फ उनसे ये भी तो ज़िद्द है उनकी,वो ज़ाहिर इश्क मुझको मगर करने भी नहीं देते। वो देते रहते हैं ज़ख्म पे ज़ख्म मेरे इस सीने पर,मगर इन ज़ख्मों को…

  • इश्क़ जुगनू-सा | Ishq Jugnu sa

    इश्क़ जुगनू-सा ( Ishq Jugnu sa ) जीवन के अंधियारे तिमिर में तुम जुगनू की तरह टिमटिमाये पल भर-प्रेम का दीवा जलाकर फिर कुहासा छाये जलते-बुझते जुगनुओं-सा नेह तुम्हारा पलता है ना आता है ना जाता है बस हल्का-सा स्पंदन देता है। जुगनू जैसे– जलता-बुझता वैसा तुम्हारा प्रेम दिखता है और— वैसे ही तुम भी…

  • मैं शून्य हूँ | Kavita Main Sunay Hoon

    मैं शून्य हूँ ( Main Sunay Hoon ) मैं शून्य हूँ जिसे शिखर का अभिमान है आवारगी है रगों में मेरी जिसका सहारा अम्बर है मैं अस्तित्व हूँ बूंद की जिसे साहिल का गुमान है मैं शब्द हूँ जिसका ये सारा जहां है मैं तुम में हूँ जो तुम्हारा निशां है तुम पिता हो मेरे…

  • तलाश | Talaash par Kavita

    तलाश ( Talaash )   हर्षित मन में उठती लहरें, लगता कोई खास है। जन्मो जन्मो का नाता है, जिसकी हमें तलाश है।   खिल उठा विश्वास मन का, जो अजब एहसास है। ह्रदय के कोने कोने में, मोहक मधुरता का वास है।   लगे सुहानी शाम हर पल, जिंदगी रोशन सारी। ढूंढ रही पलकें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *